देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को देश में आने से रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी ज़रूरी

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के वैज्ञानिकों ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी को सबसे ज्यादा जरूरी माना है। इनका कहना है कि इनके जरिए कोरोना वायरस के और भी वेरिएंट देश में प्रवेश कर सकते हैं।

0 25616
कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को देश में आने से रोकने के लिए  अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी ज़रूरी प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के वैज्ञानिकों ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी को सबसे ज्यादा जरूरी माना है। इनका कहना है कि इनके जरिए कोरोना वायरस के और भी वेरिएंट देश में प्रवेश कर सकते हैं। वैज्ञानिकों ने हाल ही में दिल्ली और मुंबई में वायरस के ईटा वेरिएंट की मौजूदगी का भी पता लगाया है, जो विदेश से आने वालों के साथ-साथ समुदाय स्तर पर भी मरीजों में पाया गया है। 

इस वेरिएंट में एंटीबॉडी पर हमला करने वाला म्यूटेशन भी देखने को मिला है। पुणे स्थित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी), नई दिल्ली स्थित आईसीएमआर और दिल्ली हवाईअड्डे पर कोरोना की जांच करने वाले जेनेस्ट्रिंग डायग्नोस्टिक के संयुक्त अध्ययन में कोरोना के ईटा वेरिएंट के बारे में पता चला है। इसके मुताबिक दिल्ली और मुंबई हवाई अड्डे पर 212 लोगों के सैंपल एकत्रित किए गए। इनमें 146 विदेश यात्रा से जुड़े थे। 

जबकि 66 मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं थी। जब इन सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग की गई तो इनमें से 90 की रिपोर्ट में 14 में ईटा वेरिएंट मिला है। जिन लोगों में यह वेरिएंट मिला वे यूएई, दक्षिण अफ्रीका, कतर, नाइजीरिया, सूडान इत्यादि देशों से आए थे। इनके अलावा दो और सैंपल में यह वेरिएंट मिला है जिनकी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी और यह दोनों ही सैंपल मुंबई हवाई अड्डे के बाहर से लिए गए थे।

एनआईवी की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. प्रज्ञा यादव के अनुसार भारत में पहली बार ईटा वेरिएंट (ITA variant) की पुष्टि फरवरी 2021 में हुई थी। अभी तक यह वेरिएंट विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से चिंताजनक श्रेणी में रखा गया है। दुनिया के 85 देशों में इसकी मौजूदगी का पता चला है। हालांकि भारत में अब यह समुदाय और विदेश यात्रा दोनों में ही देखने को मिल रहा है।

इस वेरिएंट में ऐसा म्यूटेशन है जिसे एंटीबॉडी पर हमला करने के रूप में जाना जाता है। यही वजह है कि ओमिक्रॉन और डेल्टा के साथ साथ कोरोना वायरस के दूसरे वेरिएंट की गतिविधि को लेकर निगरानी बढ़ाने की जरूरत है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में खुलेंगे 3 नए जन औषधि केंद्र

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में खुलेंगे 3 नए जन औषधि केंद्र

विशेष संवाददाता July 13 2023 35520

जिले में तीन औषधि केंद्र खोले जाएंगे, उनमे से दो औषधि केंद्र यहां के ट्रॉमा सेंटर में खोले जाएंगे तो

इन घरेलू तरीकों से ठीक करें दो मुंहे बाल

इन घरेलू तरीकों से ठीक करें दो मुंहे बाल

आरती तिवारी September 10 2022 33356

दोमुंहे बाल हमारे बालों की ख़ूबसूरती बिगाड़ देते हैं। दोमुंहे बालों के कारण बाल झड़ना, बालों का रूखापन

डार्क चॉकलेट खाने के बहुत हैं फायदे: डायटीशियन आयशा खातून

डार्क चॉकलेट खाने के बहुत हैं फायदे: डायटीशियन आयशा खातून

आयशा खातून March 03 2023 48271

चॉकलेट खाने से तनाव कम होता है और यौन शक्ति भी बढ़ती है और पार्टनर के साथ लाइफ हेल्दी बनी रहती है। द

मानसून में लगातार बढ़ रहे डायरिया के मामले:डा वैभव

मानसून में लगातार बढ़ रहे डायरिया के मामले:डा वैभव

हुज़ैफ़ा अबरार July 24 2026 861

मानसून के दौरान दूषित भोजन और पानी डायरिया संक्रमण का सबसे बड़ा कारण हैं। अक्सर लोग डायरिया को सामान

कोविड़ संक्रमण: नए वैरियंट के खतरे के बीच बूस्टर खुराक लेने की सिफारिश

कोविड़ संक्रमण: नए वैरियंट के खतरे के बीच बूस्टर खुराक लेने की सिफारिश

एस. के. राणा December 03 2021 27751

वैज्ञानिकों ने बताया कि टीका नहीं लेने वाले लोग सबसे पहले टीकाकरण करवाए। टीका नहीं लेने वाले लोगों प

गोरखपुर: कम उम्र में शादी होने से लड़कियाँ हो रहीं बीमार

गोरखपुर: कम उम्र में शादी होने से लड़कियाँ हो रहीं बीमार

अबुज़र शेख़ October 11 2022 30552

सर्वे के अनुसार अब भी बड़ी संख्या में बेटियों की शादी कम उम्र में ही कर दी जाती है। आंकड़ों के अनुसार

भारत में बन सकेगी टाइप-1 और टाइप-2 डाइबिटीज के इलाज की सस्ती दवा, आईआईटी मंडी ने किया शोध  

भारत में बन सकेगी टाइप-1 और टाइप-2 डाइबिटीज के इलाज की सस्ती दवा, आईआईटी मंडी ने किया शोध  

विशेष संवाददाता May 03 2022 27987

शोधपत्र को पूरा करने में आईसीएमआर-आईएएसआरआई दिल्ली के वैज्ञानिकों ने अहम भूमिका निभाई है। प्रमुख शोध

धन्वन्तरि सेवा संस्थान ने कोविड किट का नि:शुल्क वितरण किया। 

धन्वन्तरि सेवा संस्थान ने कोविड किट का नि:शुल्क वितरण किया। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 18 2021 29930

डॉक्टर से परामर्श के लिए धन्वन्तरि चिकित्सा संवाद लखनऊ द्वारा हेल्पलाइन नंबर –7311144450, 7311144451

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बढ़ रहे कोविड लक्षण वाले मरीज़।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बढ़ रहे कोविड लक्षण वाले मरीज़।

हे.जा.स. December 21 2021 41734

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन आठ से 10 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इनमे

कानपुर में डेंगू की चपेट में आए प्रशासनिक अधिकारी

कानपुर में डेंगू की चपेट में आए प्रशासनिक अधिकारी

श्वेता सिंह November 05 2022 30198

एडीएम सिटी अतुल कुमार और उनकी पत्नी को भी डेंगू ने अपनी चपेट में ले लिया है। हालत बिगड़ने पर रीजेंसी

Login Panel