देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

विश्व हृदय दिवस पर लोहिया में जागरूकता एवं सीएमई कार्यक्रम आयोजित

हृदय रोगों की रोकथाम के लिए समय रहते जोखिम कारकों की पहचान और नियंत्रण पर जोर दिया। उन्होंने नियमित रक्तचाप शुगर एवं कोलेस्ट्रॉल की जांच तंबाकू से परहेज नियमित व्यायाम संतुलित आहार पर्याप्त नींद और स्वस्थ वजन बनाए रखने की आवश्यकता बताई। युवाओं को संदेश दिया कि बदलती जीवनशैली के कारण कम उम्र में भी हृदय रोग का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए अपने दिल को अपनी उम्र से पहले बूढ़ा न होने दें और समय रहते अपनी जीवनशैली एवं जोखिम कारकों पर ध्यान दें।

हुज़ैफ़ा अबरार
September 30 2026 Updated: September 30 2026 00:15
0 147
विश्व हृदय दिवस पर लोहिया में जागरूकता एवं सीएमई कार्यक्रम आयोजित Director Prof. Dr. CM Singh Dr. Rajan Bhatnagar Dr. Vikram SinghProf. Dr. Subrat Chandra

लखनऊ। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के कार्डियोलॉजी विभाग द्वारा जागरूकता एवं सीएमई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रशासनिक भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के संरक्षक संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. सीएम सिंह रहे। इस अवसर पर डीन प्रो. डॉ. राजन भटनागर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. विक्रम सिंह तथा कार्यकारी कुलसचिव प्रो. डॉ. सुब्रत चंद्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई। प्रो. डॉ. भुवन चंद्र तिवारी विभागाध्यक्ष कार्डियोलॉजी ने स्वागत संबोधन में हृदय रोगों की रोकथाम के लिए समय रहते जोखिम कारकों की पहचान और नियंत्रण पर जोर दिया। उन्होंने नियमित रक्तचाप शुगर एवं कोलेस्ट्रॉल की जांच तंबाकू से परहेज नियमित व्यायाम संतुलित आहार पर्याप्त नींद और स्वस्थ वजन बनाए रखने की आवश्यकता बताई।

प्रो. डॉ. सुब्रत चंद्रा ने युवाओं को संदेश दिया कि बदलती जीवनशैली के कारण कम उम्र में भी हृदय रोग का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए अपने दिल को अपनी उम्र से पहले बूढ़ा न होने दें और समय रहते अपनी जीवनशैली एवं जोखिम कारकों पर ध्यान दें। प्रो. डॉ. विक्रम सिंह ने हृदय रोगियों की समय पर पहचान समुचित उपचार और अस्पताल स्तर पर बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यकारी कुलसचिव प्रो. डॉ. सुब्रत चंद्रा ने जन-जागरूकता को हृदय रोगों की रोकथाम का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए संस्थान द्वारा इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। डीन प्रो. डॉ. राजन भटनागर ने चिकित्सा शिक्षा शोध और नियमित अकादमिक गतिविधियों के माध्यम से हृदय रोगों की रोकथाम एवं उपचार को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया। निदेशक प्रो. डॉ. सीएम सिंह ने कहा आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ जनसामान्य में जागरूकता बढ़ाना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कार्डियोलॉजी विभाग को मरीज-केंद्रित सेवाओं प्रशिक्षण और हृदय रोगों की रोकथाम के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में इन सभी पदाधिकारियों के संबोधन निर्धारित थे। 

इस अवसर पर नॉन-कार्डियक सर्जरी में कार्डियक इवेंट्स को कम करने के लिए फार्माकोथेरेपी विषय पर सीएमईव्याख्यान भी आयोजित किया गया।  कार्यक्रम में कार्डियोलॉजी विभाग के संकाय सदस्य रेजिडेंट डॉक्टर तकनीशियन एवं अन्य स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि हृदय रोगों से बचाव के लिए जागरूकता, स्वस्थ जीवनशैली नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर उपचार अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

इंडियन डेंटल हाइजीनिस्ट एवं टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन का चुनाव संपन्न

इंडियन डेंटल हाइजीनिस्ट एवं टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन का चुनाव संपन्न

हुज़ैफ़ा अबरार October 11 2022 33304

कार्यकारिणी के चुनाव में पूरे यूपी के जिला चिकित्सालयों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात दं

सहारा हॉस्पिटल में जटिल सर्जरी: दूरबीन विधि से छोटी आंतों को जोड़कर बनाया कृत्रिम मलाशय।  

सहारा हॉस्पिटल में जटिल सर्जरी: दूरबीन विधि से छोटी आंतों को जोड़कर बनाया कृत्रिम मलाशय।  

हुज़ैफ़ा अबरार September 01 2021 32799

मरीज को सर्जरी के बाद अपनी समस्या से छुटकारा मिला और मरीज ने डॉ. यादव का सफल इलाज़ करने का धन्यवाद द

सरकारी अस्पतालों में पैदा होने वाले बच्चों को बहरेपन से बचाने के लिए बीएमसी की मुहिम

सरकारी अस्पतालों में पैदा होने वाले बच्चों को बहरेपन से बचाने के लिए बीएमसी की मुहिम

विशेष संवाददाता August 26 2022 28728

बीएमसी के एक अधिकारी का कहना है कि कारपोरेशन बच्चे के पैदा होने के 24 से 48 घंटे में इन बच्चों की जा

इन 5 परेशानियों को दूर करे हल्दी का आइसक्यूब

इन 5 परेशानियों को दूर करे हल्दी का आइसक्यूब

सौंदर्या राय May 19 2023 96648

अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन गर्मियों में भी चमकदार हो, तो इसके लिए आप नियमित रूप से अपनी स्किन की

देश में 190 करोड़ से ज्यादा वैक्सीनेशन, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव करेंगें टीकाकरण की समीक्षा

देश में 190 करोड़ से ज्यादा वैक्सीनेशन, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव करेंगें टीकाकरण की समीक्षा

एस. के. राणा May 19 2022 28121

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक 191.79 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज लग चुकी हैं। इनमें

फार्मेसिस्टों ने स्व राम उजागिर पांडेय को 23वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी 

फार्मेसिस्टों ने स्व राम उजागिर पांडेय को 23वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी 

हुज़ैफ़ा अबरार July 07 2026 0

सुनील यादव ने स्व राम उजागर पांडे को फार्मेसी समाज के लिए चिंतनशील  संघर्षशील और कर्मचारियों के हृदय

गले में खराश और खांसी जैसी समस्याओं के लिए रामबाण है लौंग

गले में खराश और खांसी जैसी समस्याओं के लिए रामबाण है लौंग

श्वेता सिंह November 19 2022 37316

लौंग में एंटीबैक्टीरियल, एनाल्जेसिक और एंटीइंफ्लेमेटी गुण होते हैं, जो कि इंफेक्शन, दर्द और सूजन में

व्यक्ति के पसीने के सैंपल से पता चलेगा कि आप कोरोना संक्रमित हैं या नहीं

व्यक्ति के पसीने के सैंपल से पता चलेगा कि आप कोरोना संक्रमित हैं या नहीं

हे.जा.स. February 02 2023 36708

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के एक पूर्व छात्र ने दावा किया है कि उसने एक ऐसा बायोसेंसर डेवलप किया है, जो

सफ़ेद बालों को काला बनाने के लिए लगाएं किचन में आसानी से मिल जाने वाली ये चीज

सफ़ेद बालों को काला बनाने के लिए लगाएं किचन में आसानी से मिल जाने वाली ये चीज

श्वेता सिंह September 05 2022 32775

अनहेल्दी लाइफस्टाइल, तनाव, प्रदूषण और कुछ बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाइयों के

दुनिया भर में मंकी पॉक्स बढ़ा रहा चिंता 

दुनिया भर में मंकी पॉक्स बढ़ा रहा चिंता 

हे.जा.स. May 20 2022 35359

मंकीपॉक्स एक वायरस है जो रोडेन्ट्स और प्राइमेट जैसे जंगली जानवरों में उत्पन्न होता है और फिर लोगों म

Login Panel