देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कोविड टीकाकरण: प्रदेश सरकार ने कसी कमर, घर-घर पहुंचेगी ‘बुलावा पर्ची’।

जून माह में करीब एक करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है और जिस रफ़्तार से टीकाकरण हो रहा है, उससे प्रतीत होता है कि लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। अगले महीने प्रतिदिन 10 लाख टीकाकरण का लक्ष्य है।

हुज़ैफ़ा अबरार
June 17 2021 Updated: June 17 2021 02:14
0 32974
कोविड टीकाकरण: प्रदेश सरकार ने कसी कमर, घर-घर पहुंचेगी ‘बुलावा पर्ची’। प्रतीकात्मक

लखनऊ। कोविड टीकाकरण की रफ़्तार में तेजी लाने के लिए सरकार हरसंभव कोशिश में जुटी है । इसी के तहत अब अगले महीने से घर के करीब ही केंद्र बनाकर लोगों के टीकाकरण की तैयारी है । इसके लिए लोगों को उसी तर्ज पर बाकायदा ‘बुलावा पर्ची’ भेजी जायेगी जैसे लोकसभा-विधानसभा व अन्य चुनाव में मतदान के लिए भेजी जाती है, जिसमें टीकाकरण की तिथि और स्थान का उल्लेख होगा । इसमें ग्राम प्रधान, लेखपाल, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, पंचायत सेक्रेटरी और युवक मंगल दल /महिला मंगल दल का भी सहयोग लिया जाएगा । समुदाय के सहयोग से ही प्रदेश में अगले महीने (जुलाई) से हर रोज 10 लाख से अधिक लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य तय किया गया है ।

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव-स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद का कहना है कि जून माह में करीब एक करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है और जिस रफ़्तार से टीकाकरण हो रहा है, उससे प्रतीत होता है कि लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। अब अगले महीने से और अधिक ध्यान देने के साथ विस्तृत कार्ययोजना बनाने की जरूरत है ताकि हर दिन 10 लाख के टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके । इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विकास खंड को तथा शहरी क्षेत्र में शहरी निकाय को इकाई के रूप में लेकर कार्ययोजना बनानी है । इन इकाइयों को क्लस्टर्स में इस तरह से विभाजित किया जाएगा ताकि एक माह के अन्दर टीकाकरण टीमें सभी क्लस्टर्स में पहुँच जाएँ। 

क्लस्टर में चल टीमों के द्वारा टीकाकरण के अतिरिक्त अस्पतालों/ आरोग्य व स्वास्थ्य केन्द्रों एवं अन्य भवनों पर स्थिर टीकाकरण (स्टेटिक) केन्द्रों के माध्यम से भी टीका लगाया जाएगा। क्लस्टर में टीकाकरण करने वाली टीमों के समूह को क्लस्टर वैक्सीनेशन ग्रुप कहा जाएगा। राजस्व ग्राम में टीकाकरण के प्रति जागरूकता लाने और अनुकूल वातावरण बनाने वाली टीम को मोबिलाइजेशन टीम कहा जाएगा और किसी क्लस्टर के सभी राजस्व ग्रामों की टीमों के समूह को क्लस्टर मोबिलाइजेशन ग्रुप कहा जाएगा । इस बारे में सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, मंडलीय अपर निदेशक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजा जा चुका है, जिसमें इस लक्ष्य को पाने के लिए क्या कदम उठाने हैं, उस बारे में विस्तार से बताया गया है। 

अपर मुख्य सचिव का कहना है कि कार्ययोजना के मुताबिक़ प्रत्येक क्लस्टर के लिए टीकाकरण की तिथियों एवं स्थान पूर्व से ही घोषित कर दिए जायेंगे। इन सभी स्थलों पर वहीँ पर रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा होगी और घर के नजदीक ही केंद्र बनाकर टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए उपयुक्त भवनों जैसे- पंचायत घर, विद्यालय भवन या अन्य परिसर का उपयोग होगा । क्लस्टर में टीकाकरण टीम के पहुँचने से पहले उस क्लस्टर की मोबिलाइजेशन टीम के द्वारा तीन दिन तक लोगों को वैक्सीन व वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी देने के साथ ही संशय मिटाने का कार्य किया जाएगा। विकासखंड के राजस्व ग्रामों के मुताबिक़ क्लस्टर बनाए जायेंगे। यह भी ध्यान रखा जाएगा कि हर क्लस्टर में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों की आबादी करीब - करीब समान हो ताकि चार से छह दिन में उन सभी का टीकाकरण किया जा सके। उसी के मुताबिक़ टीकाकरण टीम भी बनेंगी और भौगोलिक स्थिति का भी ख्याल रखा जाएगा । क्लस्टर के विभाजन में मतदाता सूची भी सहायक हो सकती है । उसी के मुताबिक़ आशा के माध्यम से लोगों के घरों पर “बुलावा पर्ची” मिलेगी, जिसमें टीकाकरण तिथि और स्थान का उल्लेख होगा । 

हर राजस्व ग्राम में गठित होगी मोबिलाइजेशन टीम : 
क्लस्टर में टीकाकरण के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए हर राजस्व ग्राम में मोबीलाइजेशन टीम बनेगी, जिसमें ग्राम प्रधान, लेखपाल, आशा-आंगनबाड़ी, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, पंचायत सेक्रेटरी और युवक मंगल दल/ महिला मंगल दल के सदस्य शामिल होंगे । इनका काम टीकाकरण को लेकर बनी संशय की स्थिति को दूर करना और टीकाकरण के लिए प्रेरित करना होगा ।  

प्रतिकूल परिस्थिति के लिए होगी क्यूआरटी टीम : 
 क्लस्टर में टीकाकरण के दौरान किसी प्रकार की प्रतिकूल घटना (एईएफआई) के प्रबन्धन के लिए दो क्विक रेस्पांस टीम (क्यूआरटी) लगायी जायेंगी । इन दो टीमों के समूह को क्लस्टर रेस्पांस टीम (सीआरटी) कहा जाएगा। टीम के पास वाहन की व्यवस्था होगी और जरूरी दवाएं भी मौजूद होंगी। टीकाकरण के बाद व्यक्ति में किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में 108 एम्बुलेंस को तत्काल बुलाया जाएगा और सम्बंधित को ब्लाक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया जाएगा ।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

दृष्टि-विकारों से पीड़ित बच्‍चों के लिए साइटसेवर्स और ऑरेकल इंडिया ने किया गठबंधन

दृष्टि-विकारों से पीड़ित बच्‍चों के लिए साइटसेवर्स और ऑरेकल इंडिया ने किया गठबंधन

विशेष संवाददाता September 02 2022 28854

दृष्टि-विकारों से पीड़ित बच्‍चों को शिक्षा के माध्‍यम से सकारात्‍मक और सक्षम वातावरण को बढ़ावा देने क

आरएमएल हॉस्पिटल्स में रोबोटिक जी.आई सर्जरी प्रोग्राम के बेहतरीन नतीजे  मिल रहे: डॉ. सीएम सिंह

आरएमएल हॉस्पिटल्स में रोबोटिक जी.आई सर्जरी प्रोग्राम के बेहतरीन नतीजे  मिल रहे: डॉ. सीएम सिंह

हुज़ैफ़ा अबरार July 21 2026 1456

400 से अधिक सर्जरी करने के बाद बढ़ते क्लिनिकल अनुभव से हेपेटोबिलियरी, कोलोरेक्टल, अपर जीआई एवं बैरिय

औषधि निर्माण इकाइयों की संयुक्त जांच शुरू 

औषधि निर्माण इकाइयों की संयुक्त जांच शुरू 

विशेष संवाददाता December 28 2022 35443

संयुक्त जांच का संचालन मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुरुप देश भर में किया जा रहा है। निरीक्षण, रिपोर्

मैनपुरी में चलाया गया महिला जागरूकता अभियान, मुफ्त सेनेटरी पैड का किया गया वितरण

मैनपुरी में चलाया गया महिला जागरूकता अभियान, मुफ्त सेनेटरी पैड का किया गया वितरण

विशेष संवाददाता February 17 2023 37426

साई बाबा जन कल्याण सेवा समीति की तरफ से महिला जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के जरिए महिलाओं को स

फार्मासिस्ट के सहारे सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं

फार्मासिस्ट के सहारे सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं

आरती तिवारी July 03 2023 33468

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरैनिया गांधीनगर भरतपुर हजारा से है। जहां स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने

कोरोना से मरने वालों के परिजनों को 60 दिन में मुआवजा दे सरकार: सुप्रीम कोर्ट

कोरोना से मरने वालों के परिजनों को 60 दिन में मुआवजा दे सरकार: सुप्रीम कोर्ट

एस. के. राणा March 24 2022 23867

सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में कोरोना से मरने वालों के परिजनों को मुआवजा राशि देने के लिए 60 दिन का समय

कोरोना संक्रमण की चौथी लहर शायद ही आए, लोग जागरूक हैं, स्वास्थ्य महकमा भी मुस्तैद है: मुख्य चिकित्सा अधिकारी

कोरोना संक्रमण की चौथी लहर शायद ही आए, लोग जागरूक हैं, स्वास्थ्य महकमा भी मुस्तैद है: मुख्य चिकित्सा अधिकारी

आनंद सिंह March 27 2022 34603

आज गोरखपुर में 17 आक्सीजन प्लांट हैं। हमारे पास 1500 डेडिकेटेड कोविड बेड्स हैं। 800 वेंटिलेटर्स हैं।

वैश्विक पुनर्स्थापना की ओर अग्रसर है आयुर्वेद : प्रो. एके सिंह

वैश्विक पुनर्स्थापना की ओर अग्रसर है आयुर्वेद : प्रो. एके सिंह

आनंद सिंह April 01 2022 24961

कोरोना के संकट में आयुर्वेद की उपयोगिता सच्चे हितैषी के रूप में प्रमाणित हुई है। आयुर्वेद के विद्यार

लखनऊ में ब्लैक फंगस से एक मरीज़ की मौत।

लखनऊ में ब्लैक फंगस से एक मरीज़ की मौत।

हुज़ैफ़ा अबरार June 15 2021 34874

डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक अब तक 380 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। 24 घंटे में एक मरीज ने दम तोड़ा है।

देश भर के दवा व्यापारियों ने कार्यशाला में साझा किया समस्याओं को।

देश भर के दवा व्यापारियों ने कार्यशाला में साझा किया समस्याओं को।

रंजीव ठाकुर March 20 2021 34734

उत्तर प्रदेश के ड्रग कंट्रोलर डॉ एके जैन ने वैश्विक महामारी कोरोना काल में उत्तर प्रदेश के दवा व्याप

Login Panel