देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोविड-19 संक्रमण: देश में फिर आये सबसे कम नए मामले।

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण की दैनिक दर 3.48 प्रतिशत दर्ज की गई। यह लगातार 10 दिनों में पांच प्रतिशत से कम बनी हुई है। साप्ताहिक संक्रमण दर कम होकर 3.99 प्रतिशत रह गयी है।

एस. के. राणा
June 17 2021 Updated: June 17 2021 23:33
0 31063
कोविड-19 संक्रमण: देश में फिर आये सबसे कम नए मामले। प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली (भाषा)। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 67,208 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,97,00,313 पर पहुंच गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 8,26,740 रह गयी है जो महामारी का इलाज करा रहे मरीजों की 71 दिनों बाद सबसे कम संख्या है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, 2,330 और लोगों के कोविड-19 से जान गंवाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,81,903 पर पहुंच गयी।

उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 8,26,740 रह गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.78 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 95.93 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के मामलों में 38,692 की कमी आई है।

बुधवार को कोविड-19 के लिए 19,31,249 नमूनों की जांच की गई जिसके साथ ही देश में अब तक कुल 38,52,38,220 नमूनों की जांच हो चुकी है। देश भर में टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 की कुल 26,55,19,251 खुराक लोगों को लगायी जा चुकी हैं।

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण की दैनिक दर 3.48 प्रतिशत दर्ज की गई। यह लगातार 10 दिनों में पांच प्रतिशत से कम बनी हुई है। साप्ताहिक संक्रमण दर कम होकर 3.99 प्रतिशत रह गयी है। स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार 35वें दिन संक्रमण के दैनिक मामलों से अधिक है। अब तक कुल 2,84,91,670 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि मृत्यु दर बढ़कर 1.29 प्रतिशत हो गयी है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए थे।

जिन 2,330 और लोगों ने जान गंवाई है उनमें से 1,236 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 270 की तमिलनाडु, 148 की कर्नाटक और 147 लोगों की मौत केरल में हुई।

देश में इस महामारी से अब तक 3,81,903 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 1,15,390 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 33,296 की कर्नाटक, 30,338 की तमिलनाडु, 24,876 की दिल्ली, 21,963 की उत्तर प्रदेश, 17,118 की पश्चिम बंगाल, 15,698 की पंजाब और 13,354 लोगों की मौत छत्तीसगढ़ में हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

चिकित्सा विभाग का तुगलकी फरमान, अधिकारी और कर्मचारी मीडिया से बनाए दूरी!

चिकित्सा विभाग का तुगलकी फरमान, अधिकारी और कर्मचारी मीडिया से बनाए दूरी!

विशेष संवाददाता July 14 2023 42222

सीएमएस मदन लाल ने समस्त स्वास्थ्य विभाग को नोटिस जारी किया है कि कोई भी अधिकारी/कर्मचारी मीडिया के ल

गोरखपुर के नशीली दवा व्यापारी आरोपित भाई गिरफ्त से परे, इनाम घोषित

गोरखपुर के नशीली दवा व्यापारी आरोपित भाई गिरफ्त से परे, इनाम घोषित

रंजीव ठाकुर August 20 2022 27729

जिले में नशीली दवा के व्यापार पर नकेल कसने के लिए प्रशासन हर सम्भव कोशिश करने में जुटा हुआ है और गिर

डब्लूएचओ पोषण वितरण पर कोविड-19 के प्रभाव का करेगा अध्ययन 

डब्लूएचओ पोषण वितरण पर कोविड-19 के प्रभाव का करेगा अध्ययन 

हे.जा.स. July 05 2022 32511

इस विश्लेषणात्मक ढांचे में डब्ल्यूएचओ समर्थित 6 मातृ, शिशु और छोटे बच्चों के लिए पोषण लक्ष्य शामिल क

लापरवाही ! ग्वालियर के एक अस्पताल से मिले अज़िथ्रोमिसिन सिरप में कीड़े ?

लापरवाही ! ग्वालियर के एक अस्पताल से मिले अज़िथ्रोमिसिन सिरप में कीड़े ?

हे.जा.स. October 16 2025 5153

ग्वालियर के मुरार के प्रसूति गृह अस्पताल में एक महिला अपने बीमार बच्चे को डॉक्टर को दिखाने आई थी। डॉ

सही इलाज व व्यायाम से मालती को फाइलेरिया से मिली राहत

सही इलाज व व्यायाम से मालती को फाइलेरिया से मिली राहत

हुज़ैफ़ा अबरार November 12 2022 26794

मालती कहती हैं कि फाइलेरिया रोगी नेटवर्क से जुड़कर बहुत खुश हूँ | इसके द्वारा  गाँव में अन्य लोगों को

प्रदेश सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगियों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

प्रदेश सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगियों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

हुज़ैफ़ा अबरार April 10 2022 34931

सरकारी मेडिकल संस्थान व अस्पताल में इलाज पर खर्च होने वाली रकम की कोई बाध्यता नहीं होगी जबकि प्राइवे

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो के माध्यम से बताये योग के लाभ 

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो के माध्यम से बताये योग के लाभ 

विशेष संवाददाता June 16 2022 31442

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने अधिक से अधिक लोगों को 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

मुंबई में खसरे से अब तक 323 लोग संक्रमित

मुंबई में खसरे से अब तक 323 लोग संक्रमित

विशेष संवाददाता December 01 2022 29731

मुंबई में खसरे से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़कर 323 हो गई है, जिनमें से 36 बच्चों को बुधवार को अस्पत

आगरा में ओपीडी ऑन व्हील की शुरुआत, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

आगरा में ओपीडी ऑन व्हील की शुरुआत, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

विशेष संवाददाता May 15 2023 30780

आगरा में ओपीडी ऑन व्हील की शुरुआत की गई है। वहीं यह शहर से ग्रामीण क्षेत्र तक ओपीडी ऑन व्हील सेवाएं

केजीएमयू रैह्पसोडी - 2022 का अंतिम दिन हम साथ साथ हैं और फिर मिलेंगे दुबारा के नाम रहा

केजीएमयू रैह्पसोडी - 2022 का अंतिम दिन हम साथ साथ हैं और फिर मिलेंगे दुबारा के नाम रहा

रंजीव ठाकुर September 25 2022 25345

केजीएमयू के तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम रैह्पसोडी - 2022 के तीसरे व अंतिम दिन भी मेडिकल

Login Panel