देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लंपी वायरस: यूपी में टीम-9 का गठन व नोडल अधिकारी नामित, टोल फ्री नम्बर जारी

लंपी वायरस पर प्रभावी नियंत्रण व बचाव के लिए पशुधन व दुग्ध विकास मंत्री ने टीम-9 का गठन करते हुए विशेष अभियान चलाने की घोषणा कर दी है। लंपी से प्रभावित सात मंडलों में 29 अगस्त से 3 सितंबर तक छह दिवसीय अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए टोल फ्री नम्बर जारी कर दिया गया है।

रंजीव ठाकुर
August 25 2022 Updated: August 25 2022 13:53
0 31219
लंपी वायरस: यूपी में टीम-9 का गठन व नोडल अधिकारी नामित, टोल फ्री नम्बर जारी पशुधन व दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। मथुरा में पशुओं में तेजी से फैल रहे लंपी वायरस के कारण पशु बाजार को बंद करवाने के बाद उत्तर प्रदेश ने इस पर प्रभावी नियंत्रण व बचाव के लिए कमर कस ली है। पशुधन व दुग्ध विकास मंत्री ने इसके लिए बकायदा घोषणा कर दी है। 

लंपी वायरस (Lumpi virus in UP) पर प्रभावी नियंत्रण व बचाव के लिए पशुधन व दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह (Livestock and Milk Development Minister Dharampal Singh) ने मुख्यमंत्री की तर्ज पर टीम-9 (Team-9) का गठन करते हुए विशेष अभियान चलाने की घोषणा कर दी है। लंपी से प्रभावित सात मंडलों में 29 अगस्त से 3 सितंबर तक छह दिवसीय अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए टोल फ्री नम्बर जारी कर दिया गया है। 

मंत्री धर्मपाल सिंह ने वरिष्ठ नोडल अधिकारी (senior nodal officers) नामित किए हैं जो मंडल में ही प्रवास करते हुए अभियान के दौरान प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और गोवंश की सुरक्षा (safety of cows), आवश्यक औषधियों, भूसा, चारा व पेयजल की व्यवस्था कराएंगे। 


पशुधन मंत्री अध्यक्षता में टीम-9 में अपर मुख्य सचिव, पशुधन डॉ रजनीश दुबे सभी मंडलों की लगातार निगरानी करेंगे। नोडल अधिकारियों में डॉ एसपी पांडेय को झांसी मंडल, डॉ तरुण कुमार तिवारी बरेली मंडल, दुग्ध आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील सहारनपुर मंडल, पशुपालन निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ अरविंद कुमार सिंह आगरा मंडल, पीसीडीएफ के प्रबंध निदेशक कुणाल सिल्कू मुरादाबाद मंडल, विशेष सचिव पशुधन देवेंद्र पांडेय अलीगढ़ मंडल और विशेष सचिव दुग्ध विकास राम सहाय यादव मेरठ मंडल की कमान सम्भालेंगे। 


लंपी वायरस पर प्रभावी नियंत्रण व बचाव के लिए 17.50 लाख वैक्सीन (vaccines) की आकस्मिक व्यवस्था की गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में डॉक्टर्स के साथ पैरावेट्स (paravets) व गो-सेवकों को भी विशेष प्रशिक्षण तत्काल शुरू किया जा रहा है। पशुपालन निदेशालय (Animal Husbandry) में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। जिसका नंबर 0522-2741191, टोल फ्री नम्बर 18001805141 व मोबाइल नंबर 7880776657 है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

वाराणसी में डीआरडीओ का पंडित राजन मिश्रा कोविड अस्पताल शुरु।

वाराणसी में डीआरडीओ का पंडित राजन मिश्रा कोविड अस्पताल शुरु।

रंजीव ठाकुर May 11 2021 36157

अस्पताल में मरीजों की भर्ती के लिए वाराणसी में ICCC का संपर्क नंबर 18001805567 है। अस्पताल के हेल्

आइएमए गोरखपुर 37 पुलिसकर्मियों का 12 अप्रैल को करेगा सम्मान

आइएमए गोरखपुर 37 पुलिसकर्मियों का 12 अप्रैल को करेगा सम्मान

आनंद सिंह April 12 2022 31457

कल के इस सम्मान समारोह में कास मेहमानों में अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अखिल कुमार,  पुलिस उपमहा

Menopausal hormone therapy and dementia

Menopausal hormone therapy and dementia

British Medical Journal July 09 2023 76000

Menopausal hormone therapy was positively associated with development of all cause dementia and Alzh

इनरव्हील क्लब ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर

इनरव्हील क्लब ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर

आरती तिवारी November 14 2022 28307

इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में एसपी कॉलेज में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गयाl नोएडा देहरादून से आ

पहले हजार दिन की सही देखभाल, जीवन बनाये खुशहाल : डॉ. पियाली 

पहले हजार दिन की सही देखभाल, जीवन बनाये खुशहाल : डॉ. पियाली 

हुज़ैफ़ा अबरार September 04 2021 37978

एसजीपीजीआई की वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पियाली भट्टाचार्य का कहना है कि किसी भी बच्चे के पहले हजार

सीएम योगी ने एएनएम प्रशिक्षण केंद्र, ओरल कैंसर स्क्रीनिंग और मुफ्त डायलिसिस सेंटर्स का उपहार दिया

सीएम योगी ने एएनएम प्रशिक्षण केंद्र, ओरल कैंसर स्क्रीनिंग और मुफ्त डायलिसिस सेंटर्स का उपहार दिया

रंजीव ठाकुर August 10 2022 26942

सीएम योगी ने यूपी में में 35 नए एएनएम प्रशिक्षण केंद्र, ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग की सुव‍िधा और तीन शह

एम्स ओपीडी में सीमित संख्या में दिखा सकेंगे मरीज़, नए मरीजों के पंजीयन में हो सकती है मुश्किल

एम्स ओपीडी में सीमित संख्या में दिखा सकेंगे मरीज़, नए मरीजों के पंजीयन में हो सकती है मुश्किल

एस. के. राणा February 09 2022 33211

बीते सात जनवरी से एम्स में गैर कोविड मरीजों की भर्ती पर रोक थी। ऑपरेशन भी टालने पड़े थे। बीते सप्ताह

ऑनलाइन दवा बिक्री पर तत्काल रोक लगाए सरकार: ओ पी सिंह

रंजीव ठाकुर May 14 2022 32884

हालांकि सभी तरह के बाजारों पर ऑनलाइन बिक्री का असर है। हमारे व्यापार पर भी ऑनलाइन बिक्री का असर दिखन

यूपी में बढ़ रहा कोरोना संक्रमितों का ग्राफ, इटावा में मिले 2 मरीज

यूपी में बढ़ रहा कोरोना संक्रमितों का ग्राफ, इटावा में मिले 2 मरीज

श्वेता सिंह August 21 2022 25563

कोरोना संक्रमितों का ग्राफ यूपी में धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में दो को

क्लीनिकल ट्रायल में कैंसर की दवा का शत प्रतिशत परिणाम 

क्लीनिकल ट्रायल में कैंसर की दवा का शत प्रतिशत परिणाम 

हे.जा.स. June 10 2022 57035

क्लीनिकल ट्रायल के तौर पर रेक्टल कैंसर के 18 मरीजों पर यह प्रयोग किया गया था। इन मरीजों को 6 महीने त

Login Panel