देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लखनऊ चल रहीं नौ बड़े हॉस्पिटल के फार्मेसीज लाइसेंस आयुक्त एफएसडीए डॉ रोशन जैकब ने निलंबित ने किया

इस व्यवस्था का महत्व उन अस्पताल परिसरों में संचालित फार्मेसियों के लिए है जहां भर्ती मरीजों को दवाएं और मेडिकल डिवाइस खरीदने के लिए व्यावहारिक रूप से सीमित विकल्प उपलब्ध होते हैं। ऐसे में दवाओं के प्राइस टू रिटेलर और प्राइस टू कंज्यूमर की जानकारी सार्वजनिक होने से मरीजों और उनके परिजनों को दवाओं के खरीद और बिक्री मूल्य का अंतर समझने में मदद मिलेगी। वे उपलब्ध जानकारी के आधार पर अधिक जागरूकता के साथ निर्णय ले सकेंगे।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 28 2026 Updated: November 28 2026 15:01
0 91
लखनऊ चल रहीं नौ बड़े हॉस्पिटल के फार्मेसीज लाइसेंस आयुक्त एफएसडीए डॉ रोशन जैकब ने निलंबित ने किया FSDA Commissioner Dr. Roshan Jacob

लखनऊ। अस्पतालों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को दवाओं की कीमतों में पारदर्शिता सुनिश्चित कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने सख्त रुख अपनाया है। आयुक्त एफएसडीए डॉ रोशन जैकब के 1 अक्टूबर 2026 के आदेश का अनुपालन न करने पर लखनऊ की 9 हॉस्पिटल फार्मेसियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए। कार्रवाई में जावित्री हॉस्पिटल टेंडर पाम शांति राज मेडिकल्स ग्लोब मेडिकेयर और शेखर हॉस्पिटल समेत 9 अस्पतालों की फार्मेसी हैं। लखनऊ में 13 हॉस्पिटल फार्मेसियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी, जिनमें से 9 के लाइसेंस निलंबित किए गए। औषधि निरीक्षकों की जांच में इन फार्मेसियों में दवाओं के खरीद- बिक्री मूल्य सहित निर्धारित जानकारियों को सार्वजनिक कर संबंधी आदेश का अनुपालन नहीं पाया गया। फर्मों को नोटिस जारी कर जवाब उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया के बाद अनुपालन सुनिश्चित न होने पर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई।

 9 हॉस्पिटल फार्मेसियों के लाइसेंस निलंबित
एफएसडीए की कार्रवाई में जावित्री हॉस्पिटल के अंतर्गत संचालित राधा मेडिकल स्टोर कृष्णा फार्मा और कृष्णा मेडिकल स्टोर तेलीबाग, टेंडर पाम फार्मेसी हेल्थप्लस रिसर्च एंड मेडिसेंटर एलएलपी की इकाई (अर्जुनगंज) शांति राज मेडिकल्स अवध हॉस्पिटल एंड हार्ट सेंटर आलमबाग ग्लोब मेडिकेयर निराला नगर केपीएम मेडिकल डिस्पेंसरी अमौसी शेखर हॉस्पिटल प्रा लि शेखर हार्ट लंग सेंटर (इंदिरा नगर) डॉ. केएनएस फार्मेसी विकास खंड-2, गोमती नगर तलवार स्किन फार्मेसी चर्च रोड इंदिरा नगर और किड्स क्लिनिक इंडिया लि विराज खंड गोमती नगर शामिल हैं।

इन 4 ने कर लिया था नोटिस का अनुपालन
चार अस्पताल फार्मेसियों मेदांता की आईपी फार्मेसी मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल अपोलोमेडिक्स इंटरनेशनल लाइफसाइंसेज लि और रीजेंसी हॉस्पिटल ने आदेश का अनुपालन कर लिया है। इन चारों फार्मेसियों ने औषधियों और मेडिकल डिवाइस की मूल्य सूची वेबसाइट और क्यूआर कोड के माध्यम से प्रदर्शित कर दी है।


आयुक्त एफएसडीए की ओर से 1 अक्टूबर-26 को जारी आदेश में ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर (डीपीसीओ)-2013 के प्रावधानों का उल्लेख करते हुए दवाओं की कीमतों से संबंधित जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य किया था। इसके तहत प्रत्येक रिटेलर और डीलर को निर्माता की ओर से उपलब्ध कराई गई मूल्य सूची ऐसे प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करनी होगी जहां ग्राहक उसे आसानी से देख सकें। आदेश के मुताबिक संबंधित हॉस्पिटल फार्मेसियों को अपनी सार्वजनिक वेबसाइट तैयार करनी होगी। इस पर फार्मेसी का नाम लाइसेंस संख्या लाइसेंसधारक का नाम और परिसर का पता स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य है। साथ ही नियुक्त फार्मासिस्ट का नाम पंजीकरण संख्या फोटो और साप्ताहिक स्टॉक का विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध कराना होगा।

इस व्यवस्था का महत्व उन अस्पताल परिसरों में संचालित फार्मेसियों के लिए है जहां भर्ती मरीजों को दवाएं और मेडिकल डिवाइस खरीदने के लिए व्यावहारिक रूप से सीमित विकल्प उपलब्ध होते हैं। ऐसे में दवाओं के प्राइस टू रिटेलर और प्राइस टू कंज्यूमर की जानकारी सार्वजनिक होने से मरीजों और उनके परिजनों को दवाओं के खरीद और बिक्री मूल्य का अंतर समझने में मदद मिलेगी। वे उपलब्ध जानकारी के आधार पर अधिक जागरूकता के साथ निर्णय ले सकेंगे।

प्रदेशव्यापी अभियान में अब तक 68 जिलों में 495 फार्मेसी की जांच
एफएसडीए का विशेष निरीक्षण अभियान प्रदेशभर में 4 दिसंबर-26 तक जारी रहेगा। अब तक 68 जनपदों की 495 हॉस्पिटल फार्मेसियों का निरीक्षण किया जा चुका है। औषधि निरीक्षकों ने आदेश का अनुपालन न करने वाली फार्मेसियों को सात दिन के भीतर निर्धारित दस्तावेज और जानकारियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय में निर्देशों का पालन न करने पर संबंधित फार्मेसी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 की धारा 22(1)(डी) के तहत बिक्री पर रोक लगाने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

दवाओं की कीमत तय करना नहीं पारदर्शिता सुनिश्चित करना उद्देश्य
एफएसडीए के अनुसार इस पहल का उद्देश्य दवाओं की कीमतें निर्धारित करना अथवा फार्मेसियों के लाभांश पर कोई सीमा लगाना नहीं है। यह व्यवस्था स्व-प्रकटीकरण (सेल्फ-डिस्क्लोजर) पर आधारित है, जिसके माध्यम से फार्मेसियों को दवाओं के खरीद और बिक्री मूल्य तथा अन्य जरूरी जानकारियां सार्वजनिक करनी हैं। इसका सीधा लाभ अस्पतालों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को मिलेगा। दवाओं की कीमतों की जानकारी आसानी से उपलब्ध होने से वे खर्च को लेकर अधिक जागरूक निर्णय ले सकेंगे। एफएसडीए की यह कार्रवाई अस्पताल फार्मेसियों में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने के साथ मरीजों के हितों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

वेबसाइट को नियमित अपडेट करने के साथ उसका यूआरएल फार्मेसी के काउंटर पर प्रदर्शित करना होगा। मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए वेबसाइट का लिंक ऐप अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

H3N2 वायरस पर एक्शन में धामी सरकार, डीएम को दिए निर्देश

H3N2 वायरस पर एक्शन में धामी सरकार, डीएम को दिए निर्देश

विशेष संवाददाता March 15 2023 27563

पर्यटन, संस्कृति, धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश की जनता के साथ-साथ प्रदेश में आने वाले पर्यट

सरकारी सहयोग से आयुष क्षेत्र के विकास की हैं अनंत संभावनाएं ।

सरकारी सहयोग से आयुष क्षेत्र के विकास की हैं अनंत संभावनाएं ।

हे.जा.स. February 08 2021 30890

भारतीय पारंपरिक चिकित्सा को दुनिया में ले जाने का समय है। आयुष को एक आकर्षक मंच बनाकर, हमारी शिक्षा

डीडीयू में योग के पाठ्यक्रम में दाखिले का आज अंतिम दिन

डीडीयू में योग के पाठ्यक्रम में दाखिले का आज अंतिम दिन

अनिल सिंह November 03 2022 39229

पीजी डिप्लोमा इन योग के समन्वयक डॉ. संजय कुमार राम ने बताया कि पीजी डिप्लोमा में इच्छुक अभ्यर्थी 3

विकलांगजन के लिये सुलभ दुनिया के निर्माण में नवाचार की भूमिका अहम: संयुक्त राष्ट्र

विकलांगजन के लिये सुलभ दुनिया के निर्माण में नवाचार की भूमिका अहम: संयुक्त राष्ट्र

हे.जा.स. December 04 2022 25259

यूएन के शीर्षतम अधिकारी ने अपने सन्देश में ज़ोर देकर कहा कि सार्वजनिक-निजी सैक्टर के बीच विशाल रचनात

टीबी मरीजों को गोद लेने में यूपी के निक्षय मित्र, देश में सबसे आगे

टीबी मरीजों को गोद लेने में यूपी के निक्षय मित्र, देश में सबसे आगे

रंजीव ठाकुर August 24 2022 36960

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की पहल पर वर्ष 2019 से टीबी पीड़ित बच्चों को गोद लेने की प्रथ

साइकिल चलाने से बढ़ती है सुंदरता, आईये जानते हैं कैसे ?

साइकिल चलाने से बढ़ती है सुंदरता, आईये जानते हैं कैसे ?

सौंदर्या राय February 17 2022 44154

स्टेनफॉर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है कि जो लोग नियमित रूप से साइक्लिंग करते हैं। उनकी त्

टीबी संक्रमण और सक्रिय टीबी होना अलग-अलग विषय है: डॉ सूर्यकांत

रंजीव ठाकुर September 10 2022 29311

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में सेंटर फॉर हेल्थ रिसर्च एंड

केरल के प्राइवेट स्कूल में मिले नोरोवायरस के मामले

केरल के प्राइवेट स्कूल में मिले नोरोवायरस के मामले

विशेष संवाददाता January 25 2023 25437

निजी स्‍कूल में प्राथमिक कक्षा के बच्‍चों में उल्टी और दस्त जैसे लक्षण दिखने के बाद इस बीमारी की पुष

कोरोना को लेकर एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, जिला अस्पताल में की गई मॉकड्रिल

कोरोना को लेकर एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, जिला अस्पताल में की गई मॉकड्रिल

हे.जा.स. April 11 2023 23644

कोरोना संक्रमण की रोकथाम और उसके उपचार के लिए जिला अस्पताल में आज पूरा अभ्यास (मॉकड्रिल) किया गया। इ

वैक्सीन की दोनों खुराक के बाद ओमीक्रॉन संक्रमित होने पर उत्पन्न इम्युनिटी, अन्य वैरियंट से संक्रमित पर गंभीर खतरे से बचाती है: शोध

वैक्सीन की दोनों खुराक के बाद ओमीक्रॉन संक्रमित होने पर उत्पन्न इम्युनिटी, अन्य वैरियंट से संक्रमित पर गंभीर खतरे से बचाती है: शोध

विशेष संवाददाता May 17 2022 30908

शोध के निष्कर्ष के हिसाब से जिन लाखों लोगों को कोरोनरोधी टीकाकरण के बाद  ओमीक्रॉन संक्रमण हुआ, वे को

Login Panel