देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सर्दियों में हादसों का बढ़ता खतरा, समय पर इमरजेंसी उपचार से बच सकती है जान: मेदांता

सिर में चोट लगने के बाद बार-बार उल्टी होना तेज सिरदर्द अत्यधिक उनींदापन बेहोशी दोनों आंखों की पुतलियों के आकार में असमानता और हाथ-पैर में कमजोरी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये मस्तिष्क में गंभीर चोट के संकेत हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए। हादसों से बचाव के लिए वाहन की गति नियंत्रित रखें हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा घने कोहरे में वाहनों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखें। घरों में फर्श को सूखा रखें, बुजुर्गों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। मेदांता लखनऊ के इमरजेंसी एवं ट्रॉमा सेंटर में मरीज के पहुंचने पर सबसे पहले उसके श्वसन मार्ग सांस लेने की स्थिति और रक्त परिसंचरण का आकलन किया जाता है।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 28 2026 Updated: November 28 2026 13:04
0 126
सर्दियों में हादसों का बढ़ता खतरा, समय पर इमरजेंसी उपचार से बच सकती है जान: मेदांता Dr. Kamlesh Singh Bhaisora Dr. Saif N. Shah Dr. Dharmendra Singh Dr. Saurav Shukla

लखनऊ। सर्दियों का मौसम गुनगुनी धूप के साथ हादसों का खतरा भी लेकर आता है। घने कोहरे सड़कों पर नमी और कम दृश्यता के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसके अलावा घरों में फिसलकर गिरने जैसी घटनाएं भी गंभीर चोटों का कारण बन सकती हैं। ऐसे मामलों में समय पर जांच और उचित उपचार मरीज की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सर्दियों में होने वाले हादसों से बचाव और समय पर उपचार के महत्व को लेकर मेदांता अस्पताल लखनऊ के विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। डॉ. राकेश कपूर मेडिकल डायरेक्टर डॉ. कमलेश सिंह भैसोरा डायरेक्टर न्यूरोसर्जरी डॉ. रवि शंकर डायरेक्टर न्यूरोसर्जरी डॉ. लोकेन्द्र गुप्ता डायरेक्टर इमरजेंसी एंड ट्रॉमा सेंटर डॉ. सौरव शुक्ला डायरेक्टर ऑर्थोपेडिक्स डॉ. सैफ एन शाह डायरेक्टर ऑर्थोपेडिक्स और डॉ. धर्मेंद्र सिंह डायरेक्टर ऑर्थोपेडिक्स मौजूद रहे।

विशेषज्ञों ने बताया घने कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण हाईवे और एक्सप्रेसवे पर वाहनों की टक्कर का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, सुबह के समय सड़कों पर ओस और नमी के कारण दोपहिया वाहनों के फिसलने की आशंका रहती है। तेज रफ्तार और हेलमेट का उपयोग न करने से सिर एवं चेहरे पर गंभीर चोट लगने का जोखिम बढ़ जाता है। मेदांता लखनऊ के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि गंभीर चोट के मामलों में शुरुआती जांच और चोट की सही पहचान बेहद जरूरी है। कई बार मरीज बाहरी तौर पर सामान्य दिखाई देता है, जबकि उसके पेट, छाती या मस्तिष्क में अंदरूनी रक्तस्राव या रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट हो सकती है। ऐसी परिस्थितियों में मरीज की स्थिति अचानक बिगड़ सकती है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की रिपोर्ट ‘भारत में सड़क दुर्घटनाएं 2024 के अनुसार, वर्ष 2024 में देशभर में कोहरे और धुंध के दौरान 33,955 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें 15,115 लोगों की मौत हुई और 29,827 लोग घायल हुए। वहीं, उत्तर प्रदेश में वर्ष 2024 के दौरान सभी मौसमों में हुई 46,052 सड़क दुर्घटनाओं में 24,118 लोगों की जान गई। विशेषज्ञों के अनुसार किसी गंभीर हादसे के बाद का पहला घंटा, जिसे ‘गोल्डन आवर’ कहा जाता है, मरीज की जान बचाने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे मामलों में बिना देरी किए मरीज को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी है। 

सिर में चोट लगने के बाद बार-बार उल्टी होना तेज सिरदर्द अत्यधिक उनींदापन बेहोशी दोनों आंखों की पुतलियों के आकार में असमानता और हाथ-पैर में कमजोरी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये मस्तिष्क में गंभीर चोट के संकेत हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए। हादसों से बचाव के लिए वाहन की गति नियंत्रित रखें हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा घने कोहरे में वाहनों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखें। घरों में फर्श को सूखा रखें, बुजुर्गों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। मेदांता लखनऊ के इमरजेंसी एवं ट्रॉमा सेंटर में मरीज के पहुंचने पर सबसे पहले उसके श्वसन मार्ग सांस लेने की स्थिति और रक्त परिसंचरण का आकलन किया जाता है।

इसके बाद आवश्यकता के अनुसार फास्ट अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन जैसी जांचों की मदद से अंदरूनी चोटों की पहचान की जाती है। गंभीर मामलों में ट्रॉमा रिस्पॉन्स टीम और संबंधित विभागों के विशेषज्ञ मिलकर उपचार शुरू करते हैं। मेदांता लखनऊ की इमरजेंसी एवं ट्रॉमा केयर सुविधाएं आधुनिक क्रिटिकल केयर इंफ्रास्ट्रक्चर और अनुभवी विशेषज्ञों की टीम गंभीर रूप से घायल मरीजों को समय पर जांच एवं उपचार उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं। विशेषज्ञों ने लोगों से सर्दियों में विशेष सावधानी बरतने और किसी भी गंभीर हादसे के बाद उपचार में देरी न करने की अपील की।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

गुजरात में मिला कोविड-19 का XE वैरिएंट, जीनोमिक विश्लेषण के लिए भेजा गया नमूना

गुजरात में मिला कोविड-19 का XE वैरिएंट, जीनोमिक विश्लेषण के लिए भेजा गया नमूना

विशेष संवाददाता April 10 2022 38001

गुजरात में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के उप-स्वरूप एक्सई का पहला मामला सामने आया है। मुंबई से व

भारत बायोटेक ने नाक से लिए जाने वाले कोविडरोधी टीके की बूस्टर खुराक के तीसरे चरण के ट्रायल के लिए किया आवेदन।

भारत बायोटेक ने नाक से लिए जाने वाले कोविडरोधी टीके की बूस्टर खुराक के तीसरे चरण के ट्रायल के लिए किया आवेदन।

हे.जा.स. December 22 2021 27132

वायरस म्यूकोसल झिल्ली में मौजूद कोशिकाओं और अणुओं को संक्रमित करता है। ऐसे में व्यक्ति को नाक से टीक

कोविड वैक्सीन: केंद्र सरकार ने ज़ारी किये असली वैक्सीन के पहचान के मानक

कोविड वैक्सीन: केंद्र सरकार ने ज़ारी किये असली वैक्सीन के पहचान के मानक

हे.जा.स. September 08 2021 36861

राज्यों को कोवैक्सीन, कोविशील्ड और स्पूतनिक-वी टीकों से जुड़ी हर जानकारी बताई है ताकि यह पता लगाया ज

बदलते मौसम में ऐसे करें सर्दी जुकाम से बचाव।

बदलते मौसम में ऐसे करें सर्दी जुकाम से बचाव।

लेख विभाग October 21 2021 19360

मौसम बदल रहा है इसलिए ठण्डा पानी पीने से बचें। जितना हो सके हल्का गुनगुना करके ही पानी पीते रहें। इस

कोरोना संक्रमण: देश में कम हो रहे नए मरीज़।

कोरोना संक्रमण: देश में कम हो रहे नए मरीज़।

एस. के. राणा November 15 2021 30541

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 10,229 नए मामले दर्ज किए गए हैं और इस दौरान 125 लोगों की इस वायर

विश्व थैलीसीमिया दिवस पर हेल्प यू का केजीएमयू में रक्तदान शिविर

विश्व थैलीसीमिया दिवस पर हेल्प यू का केजीएमयू में रक्तदान शिविर

हुज़ैफ़ा अबरार May 09 2022 38732

हर्ष वर्धन ने बताया हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट ने 1000 यूनिट रक्त प्रतिवर्ष दान कराने का

एक घंटे तक नहीं मिली एंबुलेंस, घायल होमगार्ड की हुई मौत
नमक कम खाने से सेहत को हो सकते हैं ये  बड़े नुकसान

नमक कम खाने से सेहत को हो सकते हैं ये बड़े नुकसान

लेख विभाग November 14 2022 28387

क्या आप जानते हैं कम नमक भी आपकी सेहत को कई बड़े नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कम नमक खाने के

युद्ध में सैनिकों को समय पर सर्वोत्तम सम्भव उपचार मिले, सशस्त्र बल का आपूर्ति-2022 सम्मेलन शुरू

युद्ध में सैनिकों को समय पर सर्वोत्तम सम्भव उपचार मिले, सशस्त्र बल का आपूर्ति-2022 सम्मेलन शुरू

रंजीव ठाकुर September 20 2022 30927

राजधानी का सशस्त्र बल चिकित्सा आपूर्ति डिपो 19-21 सितंबर 2022 तक 'चिकित्सा आपूर्ति श्रृंखला और रसद म

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार प्रदान किये

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार प्रदान किये

एस. के. राणा December 04 2022 31555

राष्ट्रपति ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के एक अनुमान के अनुसार पूरे विश्व में एक अरब से भी अधिक दिव्यां

Login Panel