देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

टीबी उन्मूलन के लिया चिन्हित मरीजों को सूचीबद्ध कर उनका पूरा उपचार करे : ब्रजेश पाठक

टीबी (क्षय रोग) केवल एक बीमारी नहीं बल्कि एक सामाजिक चुनौती भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुरूप वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस दिशा में जनभागीदारी जागरूकता और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उत्तर प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश में टीबी मरीजों की समय पर पहचान निःशुल्क जांच एवं उपचार पोषण सहायता और जन-जागरूकता अभियान को निरंतर गति दी जा रही है: प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

हुज़ैफ़ा अबरार
November 28 2026 Updated: November 28 2026 14:29
0 112
टीबी उन्मूलन के लिया चिन्हित मरीजों को सूचीबद्ध कर उनका पूरा उपचार करे :  ब्रजेश पाठक Deputy Chief Minister Brajesh Pathak

 लखनऊ। टीबी (क्षय रोग) केवल एक बीमारी नहीं बल्कि एक सामाजिक चुनौती भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुरूप वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस दिशा में जनभागीदारी जागरूकता और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उत्तर प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश में टीबी मरीजों की समय पर पहचान निःशुल्क जांच एवं उपचार पोषण सहायता और जन-जागरूकता अभियान को निरंतर गति दी जा रही है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा प्रधानमंत्री के टीबी (क्षय) उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश में सामुदायिक सहभागिता एवं अंतर-विभागीय समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है। 


 ब्रजेश पाठक ने कहा हमारा प्रयास है कि कोई भी टीबी मरीज उपचार से वंचित न रहे। समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि टीबी के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करे और मरीजों के साथ सम्मान एवं सहयोग का व्यवहार करे। आइए हम सब मिलकर टीबी मुक्त उत्तर प्रदेश और टीबी मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लें। स्वस्थ नागरिक ही समृद्ध प्रदेश और सशक्त राष्ट्र की नींव हैं। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत संपन्न होने वाली गतिविधियों के सफल किर्यन्वयन में राज्य टीबी (क्षय) सेल चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग उत्तर प्रदेश एवं ग्लोबल हेल्थ स्ट्रेटजीज संस्था द्वारा अन्य सहयोगी संस्थाओं विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्लूएचपी सीएचआरआई वर्ल्ड विज़न सीफार के साथ समन्वय स्थापित करते हुए राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। टीबी मरीजों को उपचार के दौरान उनके खाते में हर महीने पोषण सहायता के रूप में 500 रु हस्तांतरित की जाती है।

प्रदेश की राज्यपाल द्वारा टीबी मरीजों को गोद लेने वाली पहल में सब सार्थकता से कार्य कर रहें और पूरे प्रदेश के सभी जनपदों में टीबी मरीजों को गोद लिया जा रहा है और उन्हें आर्थिक सामजिक और मानसिक सहायता प्रदान की जा रही है ताकि प्रदेश को टीबी जैसे गंभीर रोग से शीघ्र मुक्त किया जा सके।ब्रजेश पाठक ने अनुरोध किया कि वे मीडिया के माध्यम से टीबी मरीजों को गोद लेने के महत्व को जन-जन तक प्रसारित करें ताकि समुदाय में इसके प्रति जागरूकता बढ़े और प्रदेश से टीबी का शीघ्र उन्मूलन किया जा सके। कार्यक्रम में उपस्थित राज्य क्षय नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग उत्तर प्रदेश डॉ. शैलेन्द्र भटनागर ने बताया वर्ष 2022 में प्रदेश में कुल 5,22,436 क्षय रोगी निक्षय पोर्टल पर पंजीकृत किये गए थे और इस वर्ष कुल 54,563 क्षय रोगी पंजीकृत किये गए।

प्रदेश में 22,611 निक्षय मित्रों को चिन्हित कर 73,814 क्षय रोगियों को गोद लेकर सामुदायिक सहायता प्रदान की जा रही है। डॉ. भटनागर ने बताया प्रदेश के 36 जनपदों में पेशेंट प्रोवाइडर सपोर्ट एजेंसी (पी.पी.एस.ए.) का चयन करके उनके द्वारा इन जनपदों में क्षय रोगियों को चिन्हित करने हेतु एवं उनके उपचार के लिए निजी चिकित्सकों के साथ सहयोग प्रदान किया जा रहा है। हर महीने की 15 तारीख को समस्त स्वस्थ्य इकाईयों पर एकीकृत निक्षय दिवस मनाया जा रहा है और इस दिन संभावित क्षय रोगियों को चिन्हित कर उनका उपचार किया जाता है, क्षय रोग का इलाज छोड़ चुके रोगियों का पुन: उपचार शुरू किया जाता है। उन्होंने सूचित किया कि सभी जनपदों में सक्रिय रोगी खोज अभियान चलगा। साथ ही ग्राम स्तर पर टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के सफल किर्यन्वयन के लिए पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा क्षय रोग मोडयूल विकसित कर उन्हें क्षय रोग पर प्रशिक्षित किया गया है।

 ।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कैंसर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने किया दौरा

कैंसर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने किया दौरा

विशेष संवाददाता February 18 2023 32775

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने शुक्रवार को कैंसर अस्पताल आईजीएमसी का दौरा किया।

दीपावली पर अस्थमा रोगी कैसे खुद को स्वस्थ रखें: डॉ दर्शन बजाज

दीपावली पर अस्थमा रोगी कैसे खुद को स्वस्थ रखें: डॉ दर्शन बजाज

हुज़ैफ़ा अबरार November 07 2026 1477

खाँसी, सीने में जकड़न या साँस लेने में परेशानी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। डॉक्टर द्वारा ब

दिव्यांग बच्चों की पहचान और विकास हेतु लखनऊ में खुला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र।

दिव्यांग बच्चों की पहचान और विकास हेतु लखनऊ में खुला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र।

हुज़ैफ़ा अबरार June 18 2021 38859

दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के तहत सभी प्रकार की अक्षमताओं को कवर करते दिव्यांग बच्चों (0-6 वर्ष

नींबू पानी पीने के फायदे जानिये डाइटिशियन आयशा से

नींबू पानी पीने के फायदे जानिये डाइटिशियन आयशा से

आयशा खातून May 20 2022 45499

प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-सी और मिनरल्स से भरपूर नींबू सेहत और सौंदर्य के लिए बहुत फायदेमंद ह

रक्तदान करने से आपका शरीर और स्वस्थ होता है: मयंक 

रक्तदान करने से आपका शरीर और स्वस्थ होता है: मयंक 

हुज़ैफ़ा अबरार June 18 2026 2366

अपोलोमेडिक्स अस्पताल में रक्तदान शिविर में अस्पताल के डॉक्टरों कर्मचारियों और स्वयंसेवकों ने रक्तदान

आगरा यूनिवर्सिटी में BAMS परीक्षा की कॉपी बदले जाने के मामले की जांच करेगी एसटीएफ

आगरा यूनिवर्सिटी में BAMS परीक्षा की कॉपी बदले जाने के मामले की जांच करेगी एसटीएफ

श्वेता सिंह September 06 2022 33122

पुलिस ने आरोपी अतुल यादव से पूछताछ की। उसके पास से दस्तावेज बरामद किए। आरोपी डॉक्टर कई छात्रों के सं

ब्यूटी के लिए फायदेमंद है वैसलीन

ब्यूटी के लिए फायदेमंद है वैसलीन

आरती तिवारी October 18 2022 32430

ज्यादातर लोग वैसलीन का उपयोग त्वचा व होंठों को मुलायम रखने के लिए करते हैं। लेकिन इसके अलावा भी वैसल

सर्दियों में फिजिकली फिट रहने के लिए करें योग

सर्दियों में फिजिकली फिट रहने के लिए करें योग

admin January 15 2022 36485

फिजिकली फिट रहने के लिए योगासन बहुत ही वैज्ञानिक तरीका है। योगासन शरीर में मेटाबॉलिक एनर्जी बढ़ाने म

केजीएमयू में पहुंचे नवागत एमबीबीएस छात्र, एंटी रैगिंग सेल सक्रिय।

केजीएमयू में पहुंचे नवागत एमबीबीएस छात्र, एंटी रैगिंग सेल सक्रिय।

अखण्ड प्रताप सिंह February 01 2021 38018

कैंपस में रैगिंग को लेकर सीनियर्स छात्रों को सख्त हिदायत दिया गया है। सोमवार को एक समारोह आयोजित किय

बच्चे के जन्म से पहले ही किया गया जेनेटिक बीमारी का इलाज

बच्चे के जन्म से पहले ही किया गया जेनेटिक बीमारी का इलाज

हे.जा.स. November 11 2022 29616

आयला बशीर के परिवार में ऐसा आनुवांशिक रोग है, जिसकी वजह से शरीर में कुछ या सभी प्रोटीन नहीं बनते और

Login Panel