देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोहिया के नर्सिंग बी.एससी के पांचवें सेमेस्टर के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

विद्यार्थियों ने अस्पताल में उत्पन्न होने वाले जैव चिकित्सा अपशिष्ट के सुरक्षित प्रबंधन संक्रमण की रोकथाम स्वास्थ्यकर्मियों एवं पर्यावरण की सुरक्षा तथा जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के अनुपालन के महत्व के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। इसी क्रम में बी.एससी. नर्सिंग पांचवें सेमेस्टर (2024 बैच) के विद्यार्थियों ने संस्थान के माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा आयोजित CME (Continuing Medical Education) कार्यक्रम में भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 05 2026 Updated: November 05 2026 23:38
0 0
लोहिया के नर्सिंग बी.एससी के पांचवें सेमेस्टर के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण Lohia Nursing B.Sc. Fifth-Semester Students Participate in an Educational Visit

लखनऊ। गुरुवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के बी.एससी नर्सिंग पांचवें सेमेस्टर-24 बैच के विद्यार्थियों ने  संस्थान की जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन सुविधा का शैक्षणिक भ्रमण किया यह भ्रमण कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य प्रो. शिव कुमार मुडगल के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. नवीन जे.एच एसोसिएट प्रोफेसर जयवर्धन सिंह ट्यूटर तथा मधुसूदन नर्सिंग ऑफिसर कॉलेज ऑफ नर्सिंग उपस्थित रहे। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को जैव चिकित्सा अपशिष्ट के उचित प्रबंधन संग्रहण पृथक्करण परिवहन एवं सुरक्षित निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में  जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत विभिन्न रंगों के कूड़ेदानों एवं बैगों पीले लाल सफेद तथा नीले—के उपयोग और उनमें विभिन्न प्रकार के अपशिष्टों को अलग-अलग रखने की प्रक्रिया समझाई गई।

विद्यार्थियों ने अस्पताल में उत्पन्न होने वाले जैव चिकित्सा अपशिष्ट के सुरक्षित प्रबंधन संक्रमण की रोकथाम स्वास्थ्यकर्मियों एवं पर्यावरण की सुरक्षा तथा जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के अनुपालन के महत्व के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। इसी क्रम में बी.एससी. नर्सिंग पांचवें सेमेस्टर (2024 बैच) के विद्यार्थियों ने संस्थान के माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा आयोजित CME (Continuing Medical Education) कार्यक्रम में भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 2024 बैच के तीन विद्यार्थियों ने विजेता स्थान प्राप्त कर कॉलेज ऑफ नर्सिंग का गौरव बढ़ाया। इस शैक्षणिक गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों को जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन संक्रमण नियंत्रण एवं माइक्रोबायोलॉजी से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना तथा उनकी शैक्षणिक समझ और सहभागिता को प्रोत्साहित करना था।  

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

आईआईटी कानपुर ने बनाया डिस्लेक्सिया और डिस्ग्राफिया पीड़ित बच्चों के लिए एप

आईआईटी कानपुर ने बनाया डिस्लेक्सिया और डिस्ग्राफिया पीड़ित बच्चों के लिए एप

रंजीव ठाकुर August 14 2022 38376

आईआईटी की टीम ने डिस्लेक्सिया और डिस्ग्राफिया बीमारी से पीड़ित बच्चों के लिए टचस्क्रीन आधारित एक एप्

ट्विन टावर ध्वस्त किये जाने के बाद डॉक्टरों ने श्वास संबंधित बीमारी से पीड़ित लोगों को दी ये सलाह

ट्विन टावर ध्वस्त किये जाने के बाद डॉक्टरों ने श्वास संबंधित बीमारी से पीड़ित लोगों को दी ये सलाह

विशेष संवाददाता August 28 2022 28769

चिकित्सकों का कहना है कि अधिकतर धूल कण का आकार पांच माइक्रोन या इससे कम है जो अनुकूल मौसमी परिस्थतिय

शोध: सेब के सेवन से उच्च रक्तचाप को आसानी से करें कंट्रोल

शोध: सेब के सेवन से उच्च रक्तचाप को आसानी से करें कंट्रोल

लेख विभाग August 14 2022 110751

कहते है कि एक सेब खाने वाले व्यक्ति को डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। सेब के अंदर विटामिन

देहरादून में कोरोना के बीते दिन 4 नए केस आए सामने

देहरादून में कोरोना के बीते दिन 4 नए केस आए सामने

विशेष संवाददाता January 09 2023 27990

उत्तराखंड में शनिवार को 4 नए कोरोना संक्रमित मामले मिले हैं। इसी के साथ प्रदेश में कुल सक्रिय मामले

कोरोना की दूसरी लहर से मुकाबले के लिए युद्धस्तर पर हो रहा काम: प्रधानमन्त्री 

कोरोना की दूसरी लहर से मुकाबले के लिए युद्धस्तर पर हो रहा काम: प्रधानमन्त्री 

एस. के. राणा May 15 2021 27125

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कोरोना की दूसरी लहर से मुकाबले में संसाधनों से जुड़े जो भी गतिरोध थे उन्हें त

दिल के मरीज़ों को राहत, केजीएमयू के लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में बढ़ेंगे बेड और कैथ लैब 

दिल के मरीज़ों को राहत, केजीएमयू के लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में बढ़ेंगे बेड और कैथ लैब 

हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2022 64560

वर्तमान में लारी की ओपीडी में रोजाना 500 से 700 मरीज आ रहे हैं। इमरजेंसी में 70 से 80 मरीज प्रतिदिन

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया लोकबंधु अस्पताल में सीटी स्कैन केंद्र का उदघाटन  

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया लोकबंधु अस्पताल में सीटी स्कैन केंद्र का उदघाटन  

हुज़ैफ़ा अबरार December 07 2022 31358

लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में सीटी स्कैन केंद्र की सौगात मिली है। अब मरीजों को सीटी स्कै

केंद्र के बाद अब यूपी सरकार ने भी टोमैटो फ्लू को लेकर जारी की एडवाइजरी

केंद्र के बाद अब यूपी सरकार ने भी टोमैटो फ्लू को लेकर जारी की एडवाइजरी

श्वेता सिंह August 27 2022 34526

लखनऊ के सीएमओ मनोज अग्रवाल ने कहा, "हमने प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए केजीएमयू, एसजीपीजीआई, जिला स्

दवाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए केन्द्र और दिल्ली सरकार उठाए सख्त कदम- हाईकोर्ट

दवाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए केन्द्र और दिल्ली सरकार उठाए सख्त कदम- हाईकोर्ट

एस. के. राणा May 11 2021 30860

याचिका में दवाओं तथा उपकरणों की जमाखोरी एवं कालाबाजारी करने के मामलों की सुनवाई के लिए त्वरित अदालतो

जानिये देश के शीर्ष दस मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज और फार्मेसी कॉलेज की लिस्ट।

जानिये देश के शीर्ष दस मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज और फार्मेसी कॉलेज की लिस्ट।

लेख विभाग December 27 2021 31108

NIRF 2021 की रैंकिंग लिस्ट के अनुसार भारत के टॉप 10 मेडिकल, डेंटल और फार्मेसी कॉलेजों की सूची। शिक्ष

Login Panel