देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में खोजे गए 49 क्षय रोगी 

दस्तक अभियान के तहत टीम के द्वारा 5.51 लाख से अधिक घरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 49 संदिग्ध क्षय रोगी (tuberculosis patients) और 907 बुखार के लक्षण वाले व्यक्तियों की पहचान की गई। 

0 32610
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में खोजे गए 49 क्षय रोगी 

लखनऊ। संचारी रोगों पर नियंत्रण पाने के लिए जनपद के तालाबों की सफाई, फॉगिंग, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति पर खासतौर से ध्यान देने की जरूरत है। यह बात जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने गत माह चले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान की समीक्षा के दौरान कही। 


उन्होंने कहा कि संचारी रोग अभियान (communicable disease campaign) के दौरान जो कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इसमें सभी संबंधित विभाग अपनी सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा की आमजन को पीने के पानी (drinking water) का निरीक्षण करने का प्रशिक्षण दिया जाए। जिससे वह पानी की शुद्धता का पता लगा सके। इस तरह वह दूषित पानी के प्रयोग से बचे रहेंगे साथ ही  कालरा (cholera), डायरिया (diarrhea) जैसी बीमारियों के होने की संभावना भी कम हो जाएगी। पेयजल की शुद्धता के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि घरों में आने वाली पानी की बोतल में कंपनी की पंजीकरण संख्या लिखना अनिवार्य हो। 
 

संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. संदीप सिंह ने बताया कि जुलाई माह में बारिश होने के कारण बीमारियां फैलने की संभावना रहती है। बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक करने और बीमारों का समय से इलाज करने के लिए शासन के निर्देश पर एक जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान (Dastak campaign) चलाया गया। इसमें 1 से 15 जुलाई तक जागरूकता के कार्यक्रम हुए। जबकि 16 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान के तहत घर घर जाकर टीमों ने संभावित मरीजों की खोज की। अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अलावा नगर निकाय, पंचायती राज विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास, पशुधन विभाग, शिक्षा विभागों का सहयोग लिया गया था। 


दस्तक अभियान के तहत टीम के द्वारा 5.51 लाख से अधिक घरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 49 संदिग्ध क्षय रोगी (tuberculosis patients) और 907 बुखार के लक्षण वाले व्यक्तियों की पहचान की गई। इस मौके पर, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ए पी सिंह, डा. संदीप सिंह नोडल अधिकारी संचारी रोग,जिला मलेरिया अधिकारी डा. रितु श्रीवास्तव, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधीक्षक, व अन्य सभी विभागों के नोडल अधिकारी, विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ, पाथ, टाटा ट्रस्ट, प्लान इंडिया, सीफॉर और एम्बेड परियोजना के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सनस्पॉट्स हटाकर ख़ूबसूरत बने, अपनाएं घरेलू उपाय

सनस्पॉट्स हटाकर ख़ूबसूरत बने, अपनाएं घरेलू उपाय

सौंदर्या राय June 27 2022 28202

वैसे तो सनस्पॉट्स शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है, अगर यह चेहरे पर हुआ तो सारी ख़ूबसूरती को बिग

Association between changes in carbohydrate intake and long term weight changes

Association between changes in carbohydrate intake and long term weight changes

British Medical Journal October 02 2023 130201

The findings of this study highlight the potential importance of carbohydrate quality and source for

स्वास्थ्यकर्मी सुधीर वर्मा का सराहनीय कार्य, जरूरतमंद को किया रक्तदान

स्वास्थ्यकर्मी सुधीर वर्मा का सराहनीय कार्य, जरूरतमंद को किया रक्तदान

विशेष संवाददाता March 29 2023 30242

गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल लाया गया था, लेकिन अचानक से डॉक्टरों ने खून की मांग की,

गर्मी में भी दिखें खिलीखिली सी, जानिये कैसे 

गर्मी में भी दिखें खिलीखिली सी, जानिये कैसे 

सौंदर्या राय June 12 2022 30033

सुबह के समय पार्क या घर में व्यायाम करें। व्यायाम करने से आपका शरीर सुडौल बना रहता है और रक्तसंचार अ

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट से आगे बढ़ सकती है महामारी: डब्ल्यूएचओ

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट से आगे बढ़ सकती है महामारी: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. February 19 2022 31402

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस ने इन तमाम सवालों के जवाब दिए हैं। उन्हो

संतोष होमियो सेवा धाम ने आयोजित किया निःशुल्क जांच एवं दवा वितरण शिविर

संतोष होमियो सेवा धाम ने आयोजित किया निःशुल्क जांच एवं दवा वितरण शिविर

आनंद सिंह April 09 2022 64525

शिविर में विभिन्न प्रकार के रोगियों के अलावा कुछ जटिल रोगों से पीड़ित मरीज भी उपस्थित हुए। शिविर में

विश्व जनसंख्या दिवस पर आईएमए में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

विश्व जनसंख्या दिवस पर आईएमए में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

रंजीव ठाकुर July 11 2022 41300

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आईएमए ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें जनसंख्या से जुड़े मुद्दे प

अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन का वार्षिक सम्मेलन परमार्थ आश्रम ऋषिकेश में आयोजित 

अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन का वार्षिक सम्मेलन परमार्थ आश्रम ऋषिकेश में आयोजित 

विशेष संवाददाता June 29 2022 47161

भारतीय प्राचीन चिकित्सा पद्धति यथा आयुर्वेद, नैचरोपैथी, योग, ध्यान, शाकाहार युक्त जीवन पद्धति, परिवा

फाइलेरिया के जागरूकता कार्यक्रम का कौशल किशोर ने किया शुभारंभ

फाइलेरिया के जागरूकता कार्यक्रम का कौशल किशोर ने किया शुभारंभ

हुज़ैफ़ा अबरार November 02 2022 34214

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के स्टॉल पर फाइलेरिया  रोगी नेटवर्क की सदस्य मालती सिं

सर्दियों में बढ़ जाती है टॉन्सिलाइटिस की समस्या, रहें सतर्क।

सर्दियों में बढ़ जाती है टॉन्सिलाइटिस की समस्या, रहें सतर्क।

लेख विभाग November 16 2021 55394

सर्दी के मौसम में गले में इन्फेक्शन का खतरा अधिक रहता है। लेकिन इसके संक्रमण को फ़ैलने से रोकने के उप

Login Panel