देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ट्रॉमा केयर को मजबूत बनाने के लिए चिकित्सकों को तैयार कर रही:डॉ.सोनिया नित्यानंद

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की यह पहल सुलभ दक्षता आधारित चिकित्सा शिक्षा संस्थागत सहयोग और नवाचार के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कोर्स के माध्यम से ऐसे कुशल चिकित्सकों की नई पीढ़ी तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है, जो प्रदेश में ट्रॉमा केयर सेवाओं को मजबूती देने के साथ आपातकालीन परिस्थितियों और आपदाओं में प्रभावी भूमिका निभा सके। 

हुज़ैफ़ा अबरार
November 05 2026 Updated: November 05 2026 17:23
0 21
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ट्रॉमा केयर को मजबूत बनाने के लिए चिकित्सकों को तैयार कर रही:डॉ.सोनिया नित्यानंद VC Dr Soniya Nityanand: KGMU Trains Physicians to Strengthen Trauma Care

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ने ट्रॉमा केयर सेवाओं को मजबूत बनाने और भविष्य के चिकित्सकों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए दक्ष बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर एडवांस्ड स्किल डेवलपमेंट में अमेरिकन कॉलेज ऑफ सर्जन्स और उसकी कमेटी ऑन ट्रॉमा के तत्वावधान में दूसरे ट्रॉमा इवैल्यूएशन एंड मैनेजमेंट कोर्स का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रो. समीर मिश्रा प्रो. डी.एन. उपाध्याय के  नेतृत्व में आयोजित हुआ। ट्रॉमा सर्जरी विभाग के एडिशनल प्रो डॉ. वैभव जायसवाल ने कोर्स डायरेक्टर के रूप में इसकी अगुवाई की। KGMU देश के उन चुनिंदा चिकित्सा संस्थानों में शामिल है, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय और कमांड हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भाग लिया। इसमें प्रो. समीर मिश्रा डॉ. वैभव जायसवाल डॉ. सौम्या सिंह डॉ. यदुवेंद्र धीर डॉ. मदन मिश्रा डॉ. कर्नल आनंद कटियार डॉ. शशि और डॉ. अर्पिता सहित अन्य विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में संवादात्मक व्याख्यान विषय आधारित चर्चा ट्रॉमा की परिस्थितियों पर आधारित सिमुलेशन अभ्यास व्यावहारिक कौशल प्रशिक्षण और बहुविकल्पीय प्रश्नों के माध्यम से मूल्यांकन किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य मरीज की स्थिति का व्यवस्थित आकलन करने गंभीर चोटों की पहचान करने और समय रहते सही चिकित्सकीय निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना रहा। 


बेहतर ट्रॉमा सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की यह पहल सुलभ दक्षता आधारित चिकित्सा शिक्षा संस्थागत सहयोग और नवाचार के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कोर्स के माध्यम से ऐसे कुशल चिकित्सकों की नई पीढ़ी तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है, जो प्रदेश में ट्रॉमा केयर सेवाओं को मजबूती देने के साथ आपातकालीन परिस्थितियों और आपदाओं में प्रभावी भूमिका निभा सके। इसके जरिए किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ने चिकित्सा शिक्षा और ट्रॉमा प्रबंधन के क्षेत्र में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

गर्मी में ठंडे पानी से परहेज करें जोड़ों के मरीज

गर्मी में ठंडे पानी से परहेज करें जोड़ों के मरीज

विशेष संवाददाता June 01 2023 28969

भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य न

तगड़ी बॉडी बनाने के लिए महंगे प्रोटीन की बजाए 2 मिनट में घर पर ही बनाएं ये नैचुरल शेक

तगड़ी बॉडी बनाने के लिए महंगे प्रोटीन की बजाए 2 मिनट में घर पर ही बनाएं ये नैचुरल शेक

श्वेता सिंह August 22 2022 37766

मार्केट में कई तरह के प्रोटीन पाउडर हैं, जिनमें अक्सर मिलावट की खबरें आती हैं। जाहिर है इस तरह के उत

चीन में पढ़ने वाले 23,000 से ज्यादा भारतीय छात्रों का भविष्य अधर में,  समस्या का हल आश्वासनों तक सीमित

चीन में पढ़ने वाले 23,000 से ज्यादा भारतीय छात्रों का भविष्य अधर में, समस्या का हल आश्वासनों तक सीमित

हे.जा.स. February 23 2022 31326

चीन ने वादा किया है कि जल्द ही भारतीय छात्रों की वापसी का रास्ता खोलेगा। करीब दो वर्ष से 23,000 से ज

भारत में 8 प्रतिशत से अधिक वयस्क डायबिटीज़ से पीड़ित: इंटरनेशनल डायबिटीज़ फेडरेशन

भारत में 8 प्रतिशत से अधिक वयस्क डायबिटीज़ से पीड़ित: इंटरनेशनल डायबिटीज़ फेडरेशन

एस. के. राणा November 14 2021 28821

भारत में 40 मिलियन वयस्क इम्पेयर्ड ग्लुकोज़ टॉलरेन्स का शिकार हैं, जिनमें टाईप 2 डायबिटीज़ की संभावना

चेहरे की झाइयाँ और झुर्रियों को हटाने का घरेलू उपाय।

चेहरे की झाइयाँ और झुर्रियों को हटाने का घरेलू उपाय।

सौंदर्या राय September 24 2021 39404

मलाई और नींबू के प्रयोग से स्किन का ग्लो बढ़ने के साथ झाइयों की समस्या खत्म होती है, साथ ही चेहरे का

पीएम मोदी हिमाचल को देंगे दशहरे पर AIIMS की सौगात

पीएम मोदी हिमाचल को देंगे दशहरे पर AIIMS की सौगात

विशेष संवाददाता October 04 2022 32272

एम्स का निर्माण 1470 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। अस्पताल में 18 स्पेशिएलिटी और 17 सुपर स्पेशि

योगाभ्यास, महत्व एवं लाभ: आयुष मंत्रालय और दिव्यांगजन सशक्तिकरण ने आयोजित किया कार्यक्रम

योगाभ्यास, महत्व एवं लाभ: आयुष मंत्रालय और दिव्यांगजन सशक्तिकरण ने आयोजित किया कार्यक्रम

रंजीव ठाकुर April 20 2022 30646

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयुष मंत्रालय, सीआरसी- लखनऊ द्वारा संस्थान के पुनर्वास एवं छात्रावा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती मरीजों को मिलेगा मुफ्त भोजन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती मरीजों को मिलेगा मुफ्त भोजन

आरती तिवारी June 09 2023 49190

महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. रेनू श्रीवास्तव वर्मा ने निर्देश देते हुए जिलों के मुख्य चिकित्साधि

पुरुषों की तुलना में महिलाएं काम का तनाव ज़्यादा महसूस करती हैं

पुरुषों की तुलना में महिलाएं काम का तनाव ज़्यादा महसूस करती हैं

एस. के. राणा October 14 2022 29214

दुनिया भर में युवा व्यस्क मेंटल वैलनैस पर ध्यान देते हुए अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना चाहते हैं। जहा

लोकबंधु अस्पताल में होगा दिमागी बुखार का इलाज, बना इंसेफलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर  

लोकबंधु अस्पताल में होगा दिमागी बुखार का इलाज, बना इंसेफलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर  

रंजीव ठाकुर May 19 2022 42166

डॉक्टर अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि जैपनीज इंसेफलाइटिस एक मच्छर जनित बीमारी है जिसके मुख्य लक्षण ब

Login Panel