देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोहिया संस्थान लखनऊ में साइटोस्पेक्ट्रो जेनेटिक्स प्रयोगशाला का उद्घाटन

संस्थान में अब रक्त एवं अस्थि मज्जा सेकैरियोटाइपिंग जांच की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है। यह जांच संस्थान में मात्र ₹ 1,980 की रियायती दर पर उपलब्ध होगी, जबकि संस्थान के बाहर सामान्यतः इसके लिए ₹4 ,500 से ₹ 5,000 तक का शुल्क लिया जाता है। इस सुविधा से रोगियों को न केवल आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि सटीक एवं शीघ्रनिदान भी संभव हो सकेगा। नई साइटोस्पेक्ट्रोजेनेटिक्स प्रयोगशाला संस्थान में उन्नतरोगी-सेवा अनुसंधान तथा शिक्षण गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 05 2026 Updated: November 05 2026 17:00
0 0
लोहिया संस्थान लखनऊ में साइटोस्पेक्ट्रो जेनेटिक्स प्रयोगशाला का उद्घाटन genetics laboratory was inaugurated by the Director of the institute, Dr. C. M. Singh

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के अकादमिक ब्लॉक स्थित शरीर रचना विज्ञान विभाग में अत्याधुनिक साइटोस्पेक्ट्रम जेनेटिक्स प्रयोगशाला का उद्घाटन संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने किया। इस अवसर पर संस्थान के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों एवं संकाय सदस्यों की उपस्थिति रही। अपने संबोधन में निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने कहा  यह प्रयोगशाला संस्थान की रोगी-सेवा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेगी। आधुनिक चिकित्सा में आनुवंशिक परीक्षणों का महत्व निरंतर बढ़ रहा है और यह प्रयोगशाला अनेक जटिल रोगों के सटीक निदान एवं उपचार योजना तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


डॉ. सीएम सिंह ने कहा संस्थान में यह सुविधा उपलब्ध होने से रोगियों को गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधा कम लागत पर प्राप्त होंगी तथा अन्य केंद्रों पर निर्भरता कम होगी। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष एवं डीन डॉ. राजन भटनागर ने बताया जेनेटिक परीक्षण आज विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञताओं में रोग निदान का अभिन्न अंग बन चुके हैं। नई प्रयोगशाला प्रसूति एवं स्त्री रोग शिशु रोग मेडिसिन एंडोक्राइनोलॉजी ऑन्कोलॉजी तथा रिप्रोडक्टिव मेडिसिन जैसे विभागों को क्रोमोसोमल असामान्यताओं जन्मजात विकारों विकासात्मक विलंब बार-बार गर्भपात बांझपन तथा विभिन्न आनुवंशिक सिंड्रोमों के निदान में सहायता प्रदान करेगी।


मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह ने कहा यह सुविधा रोगियों को समयबद्ध और किफायती जांच उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं कार्यकारी कुल सचिव डॉ. सुब्रतचंद्र ने संस्थान में अनुसंधान और उन्नत डायग्नोस्टिक सेवाओं को सशक्त बनाने में इस प्रयोगशाला की भूमिका पर प्रकाश डाला। एसोसिएट डीन डॉ. नवबीर पसरीचा ने कहा यह प्रयोगशाला विद्यार्थियों चिकित्सकों और शोधकर्ताओं को आधुनिक जेनेटिक तकनीकों के अध्ययन एवं अनुसंधान के लिए उत्कृष्ट मंच प्रदान करेगी तथा संस्थान को उन्नत आनुवंशिक निदान सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगी।


कार्यक्रम में बताया गया कि संस्थान में अब रक्त एवं अस्थि मज्जा सेकैरियोटाइपिंग जांच की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है। यह जांच संस्थान में मात्र ₹ 1,980 की रियायती दर पर उपलब्ध होगी, जबकि संस्थान के बाहर सामान्यतः इसके लिए ₹4 ,500 से ₹ 5,000 तक का शुल्क लिया जाता है। इस सुविधा से रोगियों को न केवल आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि सटीक एवं शीघ्रनिदान भी संभव हो सकेगा। नई साइटोस्पेक्ट्रोजेनेटिक्स प्रयोगशाला संस्थान में उन्नतरोगी-सेवा अनुसंधान तथा शिक्षण गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

भ्रामक मार्केटिंग के ज़रिये फ़ॉर्मूला दुग्ध पदाथों की बिक्री से घट रही हैं स्तनपान की प्रवृति, ऐसे विज्ञापनों पर विराम लगाना होगा: डब्ल्यूएचओ 

भ्रामक मार्केटिंग के ज़रिये फ़ॉर्मूला दुग्ध पदाथों की बिक्री से घट रही हैं स्तनपान की प्रवृति, ऐसे विज्ञापनों पर विराम लगाना होगा: डब्ल्यूएचओ 

हे.जा.स. April 30 2022 31755

विश्व स्वास्थ्य संगठन में पोषण और खाद्य सुरक्षा विभाग में निदेशक ने कहा कि फ़ॉर्मूला दुग्ध पदार्थ बन

मुजफ्फरपुर में फिर बढ़ने लगे चमकी बुखार के केस

मुजफ्फरपुर में फिर बढ़ने लगे चमकी बुखार के केस

हे.जा.स. June 10 2023 30277

चमकी बुखार में बच्चे दांत पर दांत चढ़ाए रहते हैं। बच्चे को लगातार तेज बुखार रहता है। बदन में ऐंठन हो

गर्भवती व धात्री महिलाओं के लिए कोविड का टीका पूरी तरह सुरक्षित।

गर्भवती व धात्री महिलाओं के लिए कोविड का टीका पूरी तरह सुरक्षित।

हुज़ैफ़ा अबरार November 26 2021 20227

गर्भवती और धात्री को कोविड टीकाकरण की आवश्यकता और लाभ के बारे में परामर्श दिया जाए और टीकाकरण केंद्र

मेडिकल के PG छात्रों के लिए जिला अस्पतालों में 3 महीने की पोस्टिंग अनिवार्य।

मेडिकल के PG छात्रों के लिए जिला अस्पतालों में 3 महीने की पोस्टिंग अनिवार्य।

अखण्ड प्रताप सिंह November 21 2020 21682

इसका मुख्य उद्देश्य पीजी के इन छात्रों को जिला स्वास्थ्य प्रणाली से रूबरू कराना और जिला अस्पताल में

कैंसर को लेकर पूरी दुनिया में चुनौतीपूर्ण स्थिति बनी

कैंसर को लेकर पूरी दुनिया में चुनौतीपूर्ण स्थिति बनी

हे.जा.स. February 03 2023 26438

डब्ल्यूएचओ के अनुसार कैंसर की घटनाओं की रिपोर्ट में यदि इसी प्रकार वृद्धि जारी रही तो 2040 तक कैंसर

सरोजनी नगर सीएचसी व पीएचसी: उपमुख्यमंत्री के सक्रियता से सुधरी व्यवस्था, गाडी का पटरी पर आना बाकी

रंजीव ठाकुर May 24 2022 40053

सभी काउंटर समय से खुलते हैं और विजटिंग डॉक्टर्स भी समय से आते हैं। लेकिन शाम होते ही यहां आवारा पशु

नियमित योग करके बढाईये अपनी ख़ूबसूरती को

नियमित योग करके बढाईये अपनी ख़ूबसूरती को

सौंदर्या राय April 07 2022 38986

योग से आपकी स्किन में ग्लो आ जाती है। आप अपनी उम्र से छोटी दिखने लग जातीं है। हम कुछ ऐसे योगासनों के

प्रेग्नेंसी के पता चलने के दो दिन बाद दिया बच्चे को जन्म

प्रेग्नेंसी के पता चलने के दो दिन बाद दिया बच्चे को जन्म

हे.जा.स. October 21 2022 29835

अमेरिका से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कपल ने मात्र 48 घंटे में बच्चे को जन्म दिया

एक दिन में 10 लाख लोगों का टीकाकरण। 

एक दिन में 10 लाख लोगों का टीकाकरण। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 08 2021 33218

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटों में प्रदेश में 10, 03, 425 लोगों

मलाशय से रक्तस्राव की समस्या के बारे में बता रहें हैं डॉ जय चौधुरी

मलाशय से रक्तस्राव की समस्या के बारे में बता रहें हैं डॉ जय चौधुरी

लेख विभाग March 06 2022 40394

मलाशय के रक्तस्राव सबसे आम कारण बवासीर है। अन्य कारणों में गुदा में दरार, एनोरेक्टल फिस्टुला, बड़ी आ

Login Panel