










































Chief Secretary S.P. Goyal
लखनऊ। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जीआईएमएस) ग्रेटर नोएडा की 11वीं शासी निकाय की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के क्रम में जीआईएमएस में पूर्व से स्वीकृत आठ सुपर स्पेशियलिटी विभागों के अतिरिक्त चार नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग स्थापित किए जाने के प्रस्ताव को भी अनुमोदित किया गया। इससे संस्थान में अत्याधुनिक एवं विशिष्ट चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होगा तथा गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त अस्पताल के वेसमेंट के सुदृढ़ीकरण एवं विकास के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की गई। मेडिकल कॉलेज परियोजना को शासी निकाय के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा इस संबंध में आवश्यक अनुमोदन प्रदान किए गए।
शासी निकाय द्वारा संस्थान की दस वर्षीय विजन योजना को अनुमोदित किया। इस योजना को तीन चरणों में विभाजित किया गया है। प्रथम चरण में वर्ष 2028 तक की तात्कालिक विकास कार्ययोजना द्वितीय चरण में वर्ष 2031 तक की पंचवर्षीय रणनीतिक योजना तथा तृतीय चरण में वर्ष 2035 तक की दीर्घकालिक कार्ययोजना शामिल है। इसके अंतर्गत चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार शैक्षणिक क्षमता में वृद्धि, शोध एवं नवाचार को प्रोत्साहन संस्थागत प्रत्यायन राष्ट्रीय स्तर शासी निकाय द्वारा संस्थान की दस वर्षीय विजन योजना को किया गया अनुमोदित की रैंकिंग में सुधार तथा आधुनिक चिकित्सा अवसंरचना के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आंखों के गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संस्थान में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेंटर की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही हीमोफीलिया से पीड़ित वयस्क मरीजों को समग्र एवं विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराने के लिए व्यापक हीमोफीलिया उपचार केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।
इन केंद्रों की स्थापना से क्षेत्र के मरीजों को विशेष उपचार के लिए दूरस्थ चिकित्सा संस्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा वी. हेकाली झिमोमी ने संस्थान में एमवीवीएस की सीटें जढ़ाकर 250 तथा वीएससी नर्सिंग की सीटें 100 किए जाने के साथ नर्स प्रैक्टिशनर पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही का सुझाव दिया। वैठक के प्रारंभ में निदेशक जीआईएमएस डॉ. ब्रिगेडियर राकेश के. गुप्ता ने संस्थान की चिकित्सा शिक्षा रोगी उपचार अनुसंधान डिजिटल हेल्थ सेवाओं तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अर्जित महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी दी। संस्थान को आगामी दस वर्षों में देश के अग्रणी तृतीयक एवं चतुर्थक चिकित्सा संस्थानों की श्रेणी में स्थापित करने के उद्देश्य से तैयार की विकास कार्ययोजना प्रस्तुत की जिसमें संस्थान को अग्रणी तृतीयक एवं चतुर्थक चिकित्सा सेवा संस्थान के रूप में विकसित करने पर विशेष वल दिया गया।
बैठक में प्रस्तुत प्रस्तावों का प्रमुख उद्देश्य आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सुविधाओं तक मरीजों की पहुंच बढ़ाना चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना तथा क्षेत्र में जीआईएमएस को एक प्रमुख रेफरल चिकित्सा केंद्र के रूप में विकसित करना है। बैठक में विशेष सचिव वित्त श्रीमती अलका वर्मा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) नूपुर गोयल महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा श्रीमती नेहा शर्मा निदेशक पीजीआईसीएच नोएडा डॉ. ए.के. सिंह उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं समाजसेवी बालेश्वर त्यागी वित्त नियंत्रक सत्येन्द्र सागर तथा डीन एकेडमिक्स डॉ. रम्भा पाठक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।







हुज़ैफ़ा अबरार November 23 2026 0 364
हुज़ैफ़ा अबरार November 22 2026 0 336
हुज़ैफ़ा अबरार November 22 2026 0 294
हुज़ैफ़ा अबरार November 24 2026 0 294
हुज़ैफ़ा अबरार November 24 2026 0 217
हुज़ैफ़ा अबरार November 04 2026 0 2317
लेख विभाग November 09 2026 0 1491
विशेष संवाददाता November 08 2026 0 1442
हुज़ैफ़ा अबरार November 07 2026 0 1407
सौंदर्या राय November 12 2026 0 1260
हुज़ैफ़ा अबरार November 16 2026 0 1183
हुज़ैफ़ा अबरार November 04 2026 0 1176
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 11557
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 7882
एस. के. राणा February 01 2026 0 7546
एस. के. राणा January 20 2026 0 7231
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 6839
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 6475
एस. के. राणा January 13 2026 0 6020
सौंदर्य
सौंदर्या राय March 05 2022 0 35608
सौंदर्या राय February 26 2022 0 43405
सौंदर्या राय February 25 2022 0 79974
सौंदर्या राय February 08 2022 0 34551
admin January 15 2022 0 36401
सौंदर्या राय September 02 2021 0 62418
सोरायसिस तब होता है, जब प्रतिरक्षा प्रणाली रोगज़नक़ के लिए सामान्य त्वचा कोशिका में दोष पैदा करती ह
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सीएचसी कल्याणपुर में पांच, कांशीराम हॉस्पिटल में दो, कृष्णा सुपर स्पेशलिट
डेंगू बुखार मच्छरो की कई प्रजातियों जिसमें जीनस एडीज, मुख्य मद ए एजिप्टी के द्वारा फैलता है। हल्के
देश में 37.84 लाख बच्चों को कोविड वैक्सीन दी जा चुकी थी। अब तक 15 से 17 उम्र के 49.07 लाख लोगों ने क
सम्पूर्ण विश्व की फेफड़े से जुड़ी संस्थायें ’’विश्व फेफड़ा दिवस’’ यानि ’’वर्ल्ड लंग डे’’ मना रही हैं और
देश में 3,403 और लोगों की वायरस के संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,63,079 हो गई। उपचाराधीन
प्रदर्शनी का पहला संस्करण है, को 28 से 30 अक्टूबर 2021 के दौरान मुम्बई में बॉम्बे कन्वेंशन एंड एग्जि
सीनियर चेस्ट फिजीशियन डॉ. राजीव कक्कड़ ने बताया कि कोरोना से जितने लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें 10 से
अब सरकारी क्षेत्र की 260 लैब काम कर रही हैं, जबकि निजी क्षेत्र में 138 लैब काम कर रही हैं। इनमें आरट
लोक बन्धु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षण से जुड़ी सभी तैयारि

COMMENTS