देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

एसजीपीजीआई में समय से पहले जन्मी बच्ची के हृदय से टूटी हुई PICC लाइन निकाली 

समय से पहले जन्मी एक नवजात बच्ची में हुई दुर्लभ और गंभीर जटिलता का सफलतापूर्वक इलाज किया। बच्ची की PICC लाइन टूट गई थी और उसका एक टुकड़ा हृदय तक पहुँच गया था। डॉक्टरों ने बिना बड़ी सर्जरी के एक विशेष कैथेटर प्रक्रिया द्वारा इस टुकड़े को सफलतापूर्वक निकाल दिया। यह बच्ची एक जैसे दिखने वाले जुड़वाँ बच्चों (monochorionic twins) में से एक थी। उसका जन्म गर्भावस्था के 31 सप्ताह और 3 दिन पर हुआ था और जन्म के समय उसका वजन 1,225 ग्राम था। जन्म के बाद उसे साँस लेने में परेशानी हुई जिसके लिए surfactant दिया गया और वेंटिलेटर की सहायता लेनी पड़ी।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 25 2026 Updated: November 25 2026 23:47
0 35
एसजीपीजीआई में समय से पहले जन्मी बच्ची के हृदय से टूटी हुई PICC लाइन निकाली  Broken PICC Line Removed from the Heart of a Prematurely Born Baby Girl

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS) लखनऊ के डॉक्टरों ने समय से पहले जन्मी एक नवजात बच्ची में हुई दुर्लभ और गंभीर जटिलता का सफलतापूर्वक इलाज किया। बच्ची की PICC लाइन टूट गई थी और उसका एक टुकड़ा हृदय तक पहुँच गया था। डॉक्टरों ने बिना बड़ी सर्जरी के एक विशेष कैथेटर प्रक्रिया द्वारा इस टुकड़े को सफलतापूर्वक निकाल दिया। यह बच्ची एक जैसे दिखने वाले जुड़वाँ बच्चों (monochorionic twins) में से एक थी। उसका जन्म गर्भावस्था के 31 सप्ताह और 3 दिन पर हुआ था और जन्म के समय उसका वजन 1,225 ग्राम था। जन्म के बाद उसे साँस लेने में परेशानी हुई जिसके लिए surfactant दिया गया और वेंटिलेटर की सहायता लेनी पड़ी। लगातार साँस की सहायता और विशेष नवजात देखभाल की आवश्यकता के कारण उसे SGPGIMS रेफर किया जहाँ नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में भर्ती किया।

अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची को sepsis और meningitis भी हुआ। लंबे समय तक नसों के रास्ते एंटीबायोटिक
दवाएँ देने के लिए उसमें PICC लाइन डाली गई थी। जीवन के 26वें दिन बच्ची को अचानक साँस लेने में तकलीफ होने लगी। नवजात रोग विशेषज्ञों की टीम ने बिस्तर पर ही हृदय की अल्ट्रासाउंड जाँच (echocardiography) की। जाँच में हृदय के दाएँ आलिंद (right atrium) में PICC लाइन का टूटा हुआ टुकड़ा दिखाई दिया। PICC लाइन निकालने पर पता चला कि उसका लगभग 5 सेंटीमीटर हिस्सा गायब था। इससे पुष्टि हुई कि कैथेटर टूटकर उसका टुकड़ा हृदय में पहुँच गया था। हृदय के भीतर कैथेटर का टुकड़ा रहने से दिल की धड़कन अनियमित होने खून का थक्का बनने और हृदय को नुकसान पहुँचने जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा था। इसलिए नवजात रोग विशेषज्ञों और हृदय रोग विशेषज्ञों की संयुक्त टीम ने विशेष कैथेटर प्रक्रिया से उस टुकड़े को निकालने का निर्णय लिया।


बच्ची को हृदय की कैथेटर प्रक्रिया वाली प्रयोगशाला में ले जाया गया। दाहिनी जाँघ की नस (femoral vein) के रास्ते एक
विशेष उपकरण (snare) डालकर टूटे हुए टुकड़े को पकड़ा गया और लगातार एक्स-रे (fluoroscopy) की सहायता से बाहर
निकाल लिया गया। 5 सेंटीमीटर लंबा टुकड़ा बिना किसी परेशानी या जटिलता के सफलतापूर्वक निकाल दिया गया। प्रक्रिया के बाद बच्ची की हालत में लगातार सुधार हुआ। धीरे-धीरे साँस लेने की सहायता बंद कर दी गई। उसके सभी महत्वपूर्ण शारीरिक संकेत सामान्य और स्थिर रहे। वह अच्छी तरह दूध पीने लगी और उसका वजन भी बढ़ने लगा। बच्ची को अब स्थिर अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।  इस मामले में नवजात रोग विशेषज्ञों की टीम में डॉ. आर. के. श्वेताभ, डॉ. शिवेंद्र, डॉ. अनीता सिंह डॉ. आकांक्षा वर्मा और डॉ.फौज़िया फरहत शामिल थे। टीम ने विभागाध्यक्ष डॉ. कीर्ति एम. नारंजे के मार्गदर्शन में किया।


हृदय रोग विशेषज्ञों की टीम का नेतृत्व डॉ. अंकित साहू और प्रो. आदित्य कपूर ने किया। टीम में सीनियर रेजिडेंट डॉ. अमित
भी शामिल थे। संस्थान के निदेशक पद्मश्री प्रो. आर. के. धीमन ने दोनों टीमों को उनके उत्कृष्ट सामूहिक प्रयास और चिकित्सकीय दक्षता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की जटिल प्रक्रियाएँ उन्नत नवजात एवं हृदय देखभाल के क्षेत्र में संस्थान की विशेषज्ञता को दर्शाती हैं। यह उपलब्धि बताती है कि समय पर समस्या की पहचान, विभिन्न विशेषज्ञों के बीच बेहतर तालमेल और आधुनिक उपचार तकनीकों की मदद से गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं में होने वाली दुर्लभ और जटिल समस्याओं का भी सफलतापूर्वक इलाज किया जा सकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

हार्ट अटैक को कैसे पहचाने, बता रहे कार्डियोलॉजिस्ट डॉ हर्षित गुप्ता

हार्ट अटैक को कैसे पहचाने, बता रहे कार्डियोलॉजिस्ट डॉ हर्षित गुप्ता

हुज़ैफ़ा अबरार November 13 2026 616

हार्ट अटैक में हमेशा सीने में तेज दर्द हो यह जरूरी नहीं है। महिलाओं बुजुर्गों और डायबिटीज के मरीजों

दिल्ली एम्स के रीडेवेलपमेंट का मास्टर प्लान केंद्र को सौंपा: डॉ रणदीप गुलेरिया

दिल्ली एम्स के रीडेवेलपमेंट का मास्टर प्लान केंद्र को सौंपा: डॉ रणदीप गुलेरिया

विशेष संवाददाता August 17 2022 26972

एम्स दिल्ली को एक बार फिर से विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके एक मास्टर प्लान सरकार को सौंप

कोविड-19 टीकाकरण एजेंसियों के पास 1.66 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध: केंद्र 

कोविड-19 टीकाकरण एजेंसियों के पास 1.66 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध: केंद्र 

एस. के. राणा July 07 2021 31585

मंत्रालय ने कहा कि अब तक सभी संसाधनों के जरिए राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को टीके की 37.07 करो

कोविड-19 का टीका स्वैच्छिक ,बीमा का कोई प्रावधान नहीं : केंद्र सरकार। 

कोविड-19 का टीका स्वैच्छिक ,बीमा का कोई प्रावधान नहीं : केंद्र सरकार। 

हे.जा.स. February 10 2021 34267

कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव के संबंध में उन्होंने कहा कि चार फरवरी तक कुल 8

बांझपन के 40% मामलों की वजह टीबी

बांझपन के 40% मामलों की वजह टीबी

आरती तिवारी August 10 2023 31431

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RML) की रिप्रोडक्टिव मेडिसिन यूनिट की इंचार्ज डॉ. मालविता

दिल्ली में मंकीपॉक्स के 3 नए केस, अब तक 12 लोग संक्रमित

दिल्ली में मंकीपॉक्स के 3 नए केस, अब तक 12 लोग संक्रमित

एस. के. राणा October 01 2022 27031

राजधानी में मंकीपॉक्स के मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बीते दिन मंकीपॉक्स के 3 नए केस सा

चीन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों का भविष्य संकट में।

चीन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों का भविष्य संकट में।

हुज़ैफ़ा अबरार July 12 2021 32819

साल 2019 के आंकड़ों के अनुसार, 23,000 से अधिक भारतीय छात्रों ने चीनी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में

यूपी में कोरोना के 3 नए मरीज मिले

यूपी में कोरोना के 3 नए मरीज मिले

आरती तिवारी March 14 2023 29708

रविवार को 32 हजार 643 सैंपल की जांच की गई थी। प्रदेशभर में एक दिन में 10 नए पॉजिटिव केस मिले थे। वही

चेहरे पर अनचाहे बाल के कारण और उनको हटाने की स्थायी और अस्थायी विधियाँ।

चेहरे पर अनचाहे बाल के कारण और उनको हटाने की स्थायी और अस्थायी विधियाँ।

सौंदर्या राय October 08 2021 35856

महिलाओं में जंक फूड खाने से शरीर में हार्मोन में असंतुलन पैदा होने लगता है, जिसकी वजह से चेहरे पर अन

नोएडा जिला अस्पताल में 40 और बेड पर मिलेगी ये सुविधा

नोएडा जिला अस्पताल में 40 और बेड पर मिलेगी ये सुविधा

आरती तिवारी June 22 2023 28452

नोएडा जिला अस्पताल में 20 बेड का मेडिकल आईसीयू वार्ड और 6 बेड का उच्च निर्भरता इकाई शुरू होने के बाद

Login Panel