देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

आयुष्मान भारत के दो करोड़वें लाभार्थी बने जौनपुर के रामधनी ।

इस योजना की सफलता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि प्रदेश में योजना के लागू होने से अब-तक आठ लाख से भी अधिक गरीब एवं बेसहारा परिवारों को इलाज मिल चुका है।

0 17977
आयुष्मान भारत के दो करोड़वें लाभार्थी बने जौनपुर के रामधनी । प्रतीकात्मक

लखनऊ। जौनपुर जनपद के लालगंज निवासी रामधनी ”आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना” के दो करोड़वें मरीज बने, जिनका योजना के तहत मुफ्त इलाज किया जा रहा है। देश भर में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना” का शुभारम्भ 23 सितम्बर, 2018 को प्रधानमंत्री द्वारा राँची, झारखण्ड से किया गया था।  

जौनपुर जनपद के लालगंज निवासी रामधनी का कुछ दिनों पूर्व साइकिल चलाते समय दुर्घटना होने से उनके दोनो कुल्हे पूरी तरह टूट गए थे। रामधनी के परिवार के पास उनका इलाज कराने के लिये पैसों का अभाव था। परिवार पर आये अचानक संकट की घड़ी में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना उनके लिये वरदान साबित हुई और उनके दोनो कूल्हों का प्रत्यारोपण प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनान्तर्गत निःशुल्क संभव हो सका। जौनपुर जनपद के पार्थ हॉस्पिटल में रामधनी के दोनो कूल्हों के प्रत्यारोपण पर कुल 70,000 रुपये का खर्च आया है। रामधनी के इलाज पर आये पूरे खर्च का वहन प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के मद से चिकित्सालय को किया जायेगा। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार (18 अगस्त) को एक लाइव कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम रामधनी से वार्ता कर उनका हाल-चाल जाना। लाइव कार्यक्रम के दौरान रामधनी ने अपने निःशुल्क इलाज के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। उन्होने कार्यक्रम के दौरान बताया कि वह पेशे से एक साधारण किसान हैं और अगर यह योजना न होती तो उन्हें अपनी खेती की जमीन बेंच कर अपना इलाज कराना पड़ता। इस योजना के कारण उनका समय पर इलाज शुरू हो पाया, जिसके कारण उनकी जान बच सकी। देश भर में पिछले दो वर्षों से लागू यह योजना गरीबों के लिये वरदान साबित हुयी है, जिसका परिणाम है कि योजनान्तर्गत पूरे देश में मरीजों का आंकड़ा दो करोड़ को भी पार कर गया है।

इस योजना की सफलता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि प्रदेश में योजना के लागू होने से अब-तक आठ लाख से भी अधिक गरीब एवं बेसहारा परिवारों को इलाज मिल चुका है। इस योजना के माध्यम से सरकार ने गरीब एवं बेसहारा परिवारों के लिए बड़े निजी अस्पतालों के द्वार खोल दिये हैं जो अभी तक केवल सम्पन्न लोगों की पहुंच के अन्दर थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

6 सूत्रीय मांगों को लेकर पारा मेडिकल छात्रों ने किया ओपीडी सेवा ठप

6 सूत्रीय मांगों को लेकर पारा मेडिकल छात्रों ने किया ओपीडी सेवा ठप

हे.जा.स. May 11 2023 28234

राज्यव्यापी धरने के तहत पारा मेडिकल छात्रों ने अपने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर भगवान महावीर आयुर्विज्ञ

दवाओं के दाम में कितनी हुई वृद्धि, जानिए दवा व्यापारी से

रंजीव ठाकुर August 26 2022 169975

इस समय प्रदेश में डेंगू, डायरिया, मलेरिया के साथ अन्य कई प्रकार के वायरस फैले हुए है तो ऐसे में दवाओ

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राजस्थान में 14 अक्टूबर को देंगे 4 मेडिकल कॉलेजों की सौगात

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राजस्थान में 14 अक्टूबर को देंगे 4 मेडिकल कॉलेजों की सौगात

जीतेंद्र कुमार October 14 2022 29809

केंद्र - राज्य सरकार के 60 - 40 शेयर में बन रहे सिरोही मेडिकल कॉलेज में इस वर्ष से पहला बैच शुरू हो

गर्मी का सितम, जिला अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

गर्मी का सितम, जिला अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

हे.जा.स. May 13 2023 41749

गर्मी बढ़ते ही अस्पतालों में उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन के शिकार मरीजों की संख्या अचानक से बढ़ गई है। मरी

लम्पी स्किन रोग, पशुपालकों के लिए बने कानून और हो पुख्ता इलाज की व्यवस्था : डॉ शमीम अहमद

लम्पी स्किन रोग, पशुपालकों के लिए बने कानून और हो पुख्ता इलाज की व्यवस्था : डॉ शमीम अहमद

रंजीव ठाकुर August 20 2022 38421

पशुओं के रोग लम्पी स्किन की उत्तर प्रदेश में दस्तक के बाद सरकार ने एडवाइजरी जरूर जारी की लेकिन जमीनी

ब्लैक फंगस संक्रमण के इलाज में काम आने वाले इंजेक्शन के निर्यात पर प्रतिबंध।

ब्लैक फंगस संक्रमण के इलाज में काम आने वाले इंजेक्शन के निर्यात पर प्रतिबंध।

एस. के. राणा June 02 2021 26445

इंजेक्शन के निर्यात को प्रतिबंधित श्रेणी में रखा गया है। इसका मतलब है कि एक निर्यातक को अपनी निर्यात

यूपी में अब हिंदी के साथ उर्दू में भी लिखे जाएंगे सरकारी अस्पतालों के नाम

यूपी में अब हिंदी के साथ उर्दू में भी लिखे जाएंगे सरकारी अस्पतालों के नाम

श्वेता सिंह September 10 2022 29449

स्वास्थ्य निदेशक की ओर से इस संबंध में प्रदेश के सभी सीएमओ (CMO) को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। भाषा

एड्स दिवस पर यूपी में लांच होंगे सात वन स्टॉप सेंटर: डॉ हीरालाल

एड्स दिवस पर यूपी में लांच होंगे सात वन स्टॉप सेंटर: डॉ हीरालाल

हुज़ैफ़ा अबरार November 29 2022 28437

प्रदेश में इन केन्द्रों का संचालन ग्लोबल फंड की मदद से वाईआरजी केयर संस्था करेगी। संस्था कार्यक्रम क

इन बीमारियों ने दुनिया में मचाया है मौत का आतंक

इन बीमारियों ने दुनिया में मचाया है मौत का आतंक

हे.जा.स. December 01 2022 33035

जब लोग दुनिया के सबसे खतरनाक बीमारियों के बारे में सोचते हैं तो उनके दिमाग में शायद ही इन बीमारियों

सर्दियों में हाई ब्लड प्रेशर लेवल ऐसे नियंत्रित रखें।

सर्दियों में हाई ब्लड प्रेशर लेवल ऐसे नियंत्रित रखें।

लेख विभाग December 27 2021 36906

आजकल हर दूसरा व्यक्ति ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहा है। हाई ब्लड प्रेशर भी एक ऐसी ही बीमारी है, ज

Login Panel