देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

वजन घटाने के लिए बार- बार गर्म पानी पीना फायदेमंद है या नुकसानदेह, जानें यहां

गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र बेहतर होता है और डिहाईड्रेशन की दिक्कत नहीं होती है। पूरे दिन गर्म पानी पीने से आपका वजन कम हो सकता है। लेकिन पूरे दिन बहुत अधिक गर्म पानी पीने से आपको नुकसान हो सकता है।

श्वेता सिंह
October 19 2022 Updated: October 18 2022 18:29
0 21085
वजन घटाने के लिए बार- बार गर्म पानी पीना फायदेमंद है या नुकसानदेह, जानें यहां प्रतीकात्मक चित्र

आज कल हर कोई अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान रहता है। एक बार वजन बढ़ने के बाद वह घटने का नाम ही नहीं लेता है। इसके लिए हम तरह- तरह के उपाय करते है। पानी पीना हम सभी के लिए बहुत जरूरी है। प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आपके शरीर को कई लाभ मिलते हैं। लेकिन अगर आपको पूरे दिन गर्म पानी पीने की आदत है, तो इसके कुछ फायदे और नुकसान भी हो सकते हैं।

 

गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र बेहतर होता है और डिहाईड्रेशन (dehydration) की दिक्कत नहीं होती है। पूरे दिन गर्म पानी पीने से आपका वजन कम (Weight loss) हो सकता है। लेकिन पूरे दिन बहुत अधिक गर्म पानी पीने से आपको नुकसान हो सकता है।

 

गर्म पानी पीने के फायदे - Benefits of drinking hot water

  • सुबह उठते ही खाली पेट गर्म पानी पीने से पेट तो साफ होता है साथ ही पूरे दिन के लिए आपमें एक एनर्जी या कहें कि स्फूर्ति भी आती है।
  • दमा के मरीजों के लिए तला भुना खाने के बाद गर्म पानी पीना अच्छा रहता है। इससे टाॅक्सिक (toxic) एलिमेंट शरीर से निकल जाते हैं और इम्यून सिस्टम भी सही रहता है।
  • अधिकतर पेट की बीमारियाँ दूषित पानी से ही होती हैं। अगर पानी को गर्म कर फिर ठंडा कर पिया जाए तो अधिकांश बीमारियाँ दूर हो जाएंगी।
  • यदि स्किन पर रैशेज (rashes) हैं, झुर्रियां या मुहांसे हैं तो नियमित रूप से सुबह खाली पेट गर्म पानी के सेवन से काफी लाभ मिलता है। इससे आपकी स्किन ग्लो भी करने लगेगी।

 

ज्यादा गर्म पानी पीने के नुकसान - Disadvantages of drinking too much hot water

  • बहुत ज्यादा गर्म पानी पीने से शरीर के इंटरनल (internal) ऑर्गन पर असर पड़ सकता है। लंबे समय तक गर्म पानी पीने से पेट में जलन की प्रॉब्लम आपको परेशान कर सकते हैं।
  • तेज गर्म पानी के सेवन से अंदरूनी अंग जैसे आतें आदि भी नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में जो लोग पहले से ही आंतों (intestinal) की समस्या से परेशान हैं वे तेज गर्म पानी का सेवन करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें।
  • हमारी किडनियों (kidney) में खास कैपिलरी सिस्टम होता है, जो अतिरिक्त पानी और टॉक्सिन्स को शरीर के बाहर निकलने में मदद करता है। रिसर्च बताती है कि गर्म पानी से आपकी किडनियों पर सामान्य की अपेक्षा ज्यादा जोर पड़ता है, इसके कारण किडनी को सामान्य से फंक्शन करने में समस्या आती है।
  • रात में गर्म पानी के सेवन से आपको अनिद्रा (insomnia) की समस्या हो सकती है। दरअसल गर्म पानी पीने से ब्लड वेसल्स सेल्स पर दबाव बढ़ जाता है। इससे आपकी रात की नींद प्रभावित हो सकती है।
  • रात में सोते समय गर्म पानी पीने से आपको नींद की समस्या हो सकती है। रात में गर्म पानी पीने से आपको पेशाब भी अधिक आता है और आपकी रक्त वाहिनी कोशिकाओं पर भी दबाव बढ़ जाता है। सोते समय गर्म पानी का सेवन न करें।
  • कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें बिना प्यास के गर्म पानी पीने से दिमाग की नसों में सूजन आ सकती है। इसलिए जब प्यास लगे तब ही गर्म पानी पिएं। बार-बार गर्म पानी पीने से सिर दर्द भी बढ़ता है।

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अंबेडकरनगर में डेंगू के 14 नये संक्रमित मिले

अंबेडकरनगर में डेंगू के 14 नये संक्रमित मिले

आरती तिवारी November 12 2022 33461

डेंगू के संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। जिले में बीते दिन 14 मरीजों में डेंगू

हिमाचल में बढ़ते कोरोना संक्रमण से सरकार चिंतित, बढ़ेगी सैम्पलिंग, ट्रैकिंग और ट्रेसिंग 

हिमाचल में बढ़ते कोरोना संक्रमण से सरकार चिंतित, बढ़ेगी सैम्पलिंग, ट्रैकिंग और ट्रेसिंग 

विशेष संवाददाता July 07 2022 25411

बुधवार शाम तक हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 144 नए मामले सामने आए और लगभग 108 लोग कोविड संक्रमण से उबर

बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दवा की जरूरत नहीं : डॉ. सलमान 

बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दवा की जरूरत नहीं : डॉ. सलमान 

हुज़ैफ़ा अबरार June 13 2021 28616

पौष्टिक खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली से इम्यूनिटी स्वतः मजबूत होती है | घर का बना हुआ खाना बच्चों को द

एम्स एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2021 का परिणाम जारी।

एम्स एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2021 का परिणाम जारी।

अखण्ड प्रताप सिंह July 08 2021 40400

परिणाम को एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर https://www.aiimsexams.ac.in/pdf/MSc Nursing-2021-1st Counselli

भारत में टीकाकरण कवरेज 175.46 करोड़ के पार

भारत में टीकाकरण कवरेज 175.46 करोड़ के पार

एस. के. राणा February 21 2022 21340

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में देशभर में 7 लाख से अधिक डोज

सीओपीडी की गंभीरता का कारण जन जागरूकता का अभाव।

सीओपीडी की गंभीरता का कारण जन जागरूकता का अभाव।

लेख विभाग November 18 2021 38399

सीओपीडी के बारे में जन जागरूकता की स्थिति ठीक नही है, जिसके परिणामस्वरूप इसके निदान में देरी होती है

देश में कोविड-19 से हुई मौतों ने डराया, एक दिन में 4,100 संक्रमित रोगियों की मौत

देश में कोविड-19 से हुई मौतों ने डराया, एक दिन में 4,100 संक्रमित रोगियों की मौत

एस. के. राणा March 26 2022 36520

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़े के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 1,660 न

देवीपाटन में सहारा हॉस्पिटल और उत्तर प्रदेश राज्य प्राधिकरण आपदा प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 

देवीपाटन में सहारा हॉस्पिटल और उत्तर प्रदेश राज्य प्राधिकरण आपदा प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 

हुज़ैफ़ा अबरार July 22 2022 49995

नि:शुल्क शिविर में लगभग 1,023 मरीजों ने पंजीकरण कराकर उपचार करवाया जिसमें सभी को नि:शुल्क स्वास्थ्य

खुशी फॉउण्डेशन व मैक्स हॉस्पिटल ने आयोजित किया निःशुल्क ह्रदय जांच शिविर

खुशी फॉउण्डेशन व मैक्स हॉस्पिटल ने आयोजित किया निःशुल्क ह्रदय जांच शिविर

रंजीव ठाकुर May 15 2022 24861

आजकल की भागदौड़ एवं तनाव भरी ज़िन्दगी में अधिकतर लोग अपने स्वास्थ्य खासतौर से हृदय की तरफ ध्यान नहीं द

यूपी में 510 नए कोरोना संक्रमित मिले, लखनऊ में 66 नए केस दर्ज

यूपी में 510 नए कोरोना संक्रमित मिले, लखनऊ में 66 नए केस दर्ज

आरती तिवारी April 27 2023 26463

राजधानी लखनऊ में 66 कोविड-19 के मामले सामने आए है। वहीं जनपद के चिनहट-14, रेडक्रास-7, अलीगंज-5, एन.क

Login Panel