देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मैक्स अस्पताल ने बढ़ते हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया ‘हार्ट हेल्थ कार्निवल

डॉ. नकुल सिन्हा ने कहा पारंपरिक रूप से दिल के रोग, खासकर कोरोनरी आर्टरी डिजीज को केवल बुजुर्गों की बीमारी माना जाता था। लेकिन पहचान और डायग्नोसिस में हुई प्रगति के चलते अब यह साफ़ हो गया है कि दिल का रोग किशोर और युवाओं के साथ सभी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकता है।

हुज़ैफ़ा अबरार
September 30 2025 Updated: September 30 2025 19:05
0 7201
मैक्स अस्पताल ने बढ़ते हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया ‘हार्ट हेल्थ कार्निवल मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ

लखनऊ। 2025: मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ, में आज ‘हार्ट हेल्थ कार्निवल’ का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों से आए 1,000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

इस पहल के बारे में मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ के कार्डियोलॉजी कार्डियक साइंसेज़ के चेयरमैन  डॉ. नकुल सिन्हा ने कहा पारंपरिक रूप से दिल के रोग, खासकर कोरोनरी आर्टरी डिजीज को केवल बुजुर्गों की बीमारी माना जाता था। लेकिन पहचान और डायग्नोसिस में हुई प्रगति के चलते अब यह साफ़ हो गया है कि दिल का रोग किशोर और युवाओं के साथ सभी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकता है।

इस रोग की घटनाओं और प्रसार में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है, जिसका मुख्य कारण डायबिटीज़, हाई ब्लडप्रेशर, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल, स्मोकिंग और लाइफस्टाइल की परेशानियां हैं। हार्ट अटैक और अचानक मृत्यु जैसी स्थितियां इन वर्गों में अब काफी आम हो गई हैं। इसके अलावा कई अन्य रोग भी हैं, जो दिल को प्रभावित कर सकते हैं और लक्षणों तथा संबंधित तकलीफ़ों का कारण बनते हैं।

डॉ. नकुल ने कहा हृदय की पंप करने की क्षमता में कमी अलग-अलग कारणों से हार्ट फेल्योर सिंड्रोम का कारण बन सकती है। यह तब भी हो सकता है जब हृदय की पंपिंग क्रिया सामान्य रहे। यह स्थिति कई मॉडर्न ज़िंदगी में सेहत के ख़िलाफ़ जाकर अपनाई गई आदतों का नतीजा हैं, जिनके कारण ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर, ओवरवेट होना और फेफड़ों की समस्याएं बढ़ती हैं। भारतीयों में एक ख़ास मुश्किल यह भी है कि कभी-कभी अधिक मोटापे के बिना भी पेट के अंदर चर्बी ज़्यादा पाई जाती है, जो अपने बुरे असर छोड़ती है। कुछ असामान्य जेनेटिक या वंशानुगत स्थितियां भी हैं, जो अचानक हृदय की धड़कन को असामान्य कर सकती हैं और कई बार यह घातक भी साबित होती हैं।

डॉ. अम्बुकेश्वर सिंह एसोसिएट डायरेक्टर एवं यूनिट हेड इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ, ने सभी को साइलेंट हार्ट अटैक के बारे में जागरूक किया और कहा “हालांकि यह आम नहीं है, लेकिन सामान्य लक्षणों जैसे सीने में दर्द या सांस फूलना आदि के बिना भी साइलेंट हार्ट अटैक हो सकता है। कुल हार्ट अटैक में ऐसे मामलों की संख्या ख़ासकर डायबिटीज़ के रोगियों में लगभग 5 से 10 प्रतिशत तक होती है। 

कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य के बारे में बात करते हुए, प्रो. डॉ. डी. प्रभाकरन, एमडी, डीएम (कार्डियोलॉजी), एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, सेंटर फॉर क्रॉनिक डिज़ीज़ कंट्रोल (CCDC) ने कहा “पर्यावरणीय बदलाव, ख़ासकर वायु प्रदूषण, भारत में दिल के रोगों की बढ़ती घटनाओं के प्रमुख कारण के रूप में उभर रहा है। सेंटर फॉर क्रॉनिक डिज़ीज़ कंट्रोल (CCDC) के अंतर्गत किए गए रीसर्च में पाया गया है कि, भारतीयों में कार्डियोवैस्कुलर रोगों के ज़्यादा मामले सामने आने में जेनेटिक, लाइफ़स्टाइल और एनवायरनमेंटल कारकों का एक साथ होना एक बड़ी वजह है, जिसमें वायु प्रदूषण महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शहरीकरण और कुपोषण भी दिल के रोगों के बढ़ते बोझ में योगदान दे रहे हैं। भारत में, वायु प्रदूषण प्रतिवर्ष 1. 27 मिलियन लोगों की मृत्यु के लिए ज़िम्मेदार है, जिनमें से आधी मौतें कार्डियोवैस्कुलर रोगों से संबंधित हैं। इससे दिल का दौरा और स्ट्रोक के ख़तरे 48 प्रतिशत तक बढ़ जाते हैं। 

इस कार्यक्रम में ज़ुम्बा सेशन, हार्ट हेल्थ पर एक नाटक, बलून लिफ्ट सेरेमनी और प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप भी आयोजित किए गए। दिल की सेहत के लिए ज़रूरी खाने पर सलाह देने वाले हेल्थ स्टॉल भी लगाए गए। विश्व हृदय दिवस मेले का यह आयोजन बेहद जानकारीपूर्ण और मनोरंजक रहा, जिसमें दिल के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में कामयाबी मिली और मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ, की पहल को भी यहां सभी ने जाना।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

समझिये सामान्य वायरल फीवर और कोरोना का अंतर।

समझिये सामान्य वायरल फीवर और कोरोना का अंतर।

लेख विभाग September 22 2021 29227

सामान्य बुखार की अवधि अधिक से अधिक एक हफ्ता होती है और एक हफ्ते बाद उपचार या बगैर उपचार के यह वायरल

कोरोना संक्रमण के 33,376 नए मामले सामने आए। 

कोरोना संक्रमण के 33,376 नए मामले सामने आए। 

एस. के. राणा September 11 2021 18853

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों में देश भर में संक्रमण से 32,198 लोग ठीक भी हुए ह

पाकिस्तान में बढ़े शुगर, बीपी और दिल की दवाओं के दाम

पाकिस्तान में बढ़े शुगर, बीपी और दिल की दवाओं के दाम

हे.जा.स. February 15 2023 35149

अचानक दवाएं महंगी होने से पाकिस्तान में हाहाकार मचा है। क्योंकि महंगी दवाओं को जमाखोरों ने स्टॉक कर

सोनभद्र दौरे पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

सोनभद्र दौरे पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

आरती तिवारी February 08 2023 28593

दो दिवसीय भ्रमण पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोनभद्र पहुंचे। जहां डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अ

स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा हुआ उजागर

स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा हुआ उजागर

विशेष संवाददाता June 11 2023 33738

योगी सरकार एक ओर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर होने का दावा कर रही है। लापरवाही के आलम तो देखि

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के भेंट चढ़े कोरोना के 52 टीके। 

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के भेंट चढ़े कोरोना के 52 टीके। 

रंजीव ठाकुर January 30 2021 28810

52 वायल जम गई थीं जिन्हें हटाकर दूसरी वैक्सीन मंगाई गई। वैक्सीन की खराबी की जांच के लिए दो सदस्यीय ज

ब्रैकीथेरेपी सर्वाइकल कैंसर के मरीजों में जीवित रहने की संभावना बढ़ाती है।

ब्रैकीथेरेपी सर्वाइकल कैंसर के मरीजों में जीवित रहने की संभावना बढ़ाती है।

हे.जा.स. December 29 2020 23942

भारत में दुनिया के सर्विकल कैंसर से होने वाली मौतों का आंकड़ा पूरी दुनिया का लगभग एक-चौथाई है। लैंसेट

केजीएमयू में ठीक हो रहे ब्लैक फंगस के मरीज़। 

केजीएमयू में ठीक हो रहे ब्लैक फंगस के मरीज़। 

हुज़ैफ़ा अबरार June 04 2021 32166

केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक अब तक ब्लैक फंगस के 265 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। 2

विटामिन ए की जबरदस्त कमी के कारण कुशीनगर में लोगों में दृष्टदोष!

विटामिन ए की जबरदस्त कमी के कारण कुशीनगर में लोगों में दृष्टदोष!

आनंद सिंह April 13 2022 31539

पूरा मामला इसलिए गंभीर है कि जो बच्चा जन्म से ही सब कुछ सही देख रहा था, उसकी आंखों की रोशनी धीरे-धीर

कोविड-19: पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 2,64,202 नए मामले सामने आए हैं, 315 लोगों की जान गई

कोविड-19: पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 2,64,202 नए मामले सामने आए हैं, 315 लोगों की जान गई

एस. के. राणा January 14 2022 27743

पिछले 24 घंटे के दौरान सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 12,72,073 पर पहुंच गया है। इस समय महाराष्ट्र में

Login Panel