











































World No Tobacco Day Awareness Program Organized at Lohia
लखनऊ। 30 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ कम्युनिटी मेडिसिन विभाग एवं रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग द्वारा स्टेट टोबैको कंट्रोल सेल एवं उ प्र वॉलंटियर हेल्थ एसो के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य दुष्प्रभावों के प्रति जनसामान्य को जागरूक करना तथा तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. एसडी कांडपाल विभागाध्यक्ष कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा किया गया। उन्होंने तंबाकू सेवन के कारण उत्पन्न होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं विशेष रूप से कैंसर हृदय रोग एवं श्वसन संबंधी बीमारियों पर प्रकाश डाला तथा तंबाकू नियंत्रण में सामुदायिक सहभागिता के महत्व को रेखांकित किया।
डॉ. अजय कुमार वर्मा विभागाध्यक्ष रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग ने तंबाकू सेवन के फेफड़ों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों एवं तंबाकू त्याग के लाभों पर जानकारी देते हुए युवाओं को तंबाकू से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में डॉ. मुकेश मटनहेलिया, स्टेट टोबैको कंट्रोल सेल तथा सतीश त्रिपाठी, राज्य सलाहकार राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम ने तंबाकू नियंत्रण से संबंधित राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पहलों, कानूनों तथा उपलब्ध सेवाओं की जानकारी साझा की गई। मनोचिकित्सा विभाग से डॉ. शांतनु ने तंबाकू की लत उसके मनोवैज्ञानिक प्रभावों तथा नशा मुक्ति के विभिन्न उपायों पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने तंबाकू निर्भरता से उबरने में परामर्श एवं व्यवहार परिवर्तन की भूमिका पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण डॉ. बीना सचान द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक कविता रही, जिसने उपस्थित जनसमूह को तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के इंटर्न्स द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों एवं इसके सामाजिक प्रभावों को प्रभावशाली एवं रोचक ढंग से दर्शाया। इस प्रस्तुति को उपस्थित लोगों द्वारा अत्यंत सराहा।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ. अर्शी अंसारी ने कार्यक्रम के सफल संचालन में भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व एवं समन्वय से कार्यक्रम की समस्त गतिविधियां सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुईं। उन्होंने वक्ताओं, प्रतिभागियों, फैकल्टी सदस्यों, रेजिडेंट्स एवं इंटर्न्स के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा तंबाकू नियंत्रण के प्रति सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में डॉ. रश्मि कुमारी, प्रभारी शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र उज्जरियांव डॉ. सुमीत दीक्षित अतिरिक्त कार्यकारी रजिस्ट्रार कम्युनिटी मेडिसिन विभाग तथा विवेक अवस्थी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर उप्र वॉलंटियर हेल्थ एसो की उपस्थिति रही। कम्युनिटी मेडिसिन रेस्पिरेटरी मेडिसिन एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ रेजिडेंट चिकित्सकों, इंटर्न्स तथा स्वास्थ्यकर्मियों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी प्रतिभागियों ने तंबाकू नियंत्रण एवं जन-जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी बनाने हेतु अपने विचार साझा किए तथा तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। यह कार्यक्रम तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ तथा उपस्थित जनसमूह को स्वस्थ एवं तंबाकू रहित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में सफल रहा।
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर रुको, रोको, टोको अभियान
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के पूर्व आयोजित जन-जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के दंत चिकित्सा विभाग द्वारा माननीय निदेशक प्रो. डॉ. सीएम सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में ग्रीन ओपीडी परिसर में रुको रोको टोको अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर निदेशक प्रो. डॉ. सीएम सिंह ने कहा तम्बाकू छोड़ना केवल एक व्यक्तिगत निर्णय नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के स्वास्थ्य की रक्षा का संकल्प है। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. अरविन्द सिंह ने तम्बाकू को मुख एवं ओरल कैंसर दंत रोगों हृदय एवं फेफड़ों की गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण बताते हुए जागरूकता एवं रोकथाम पर बल दिया। दंत चिकित्सा विभाग की अध्यक्ष प्रो. डॉ. शैली महाजन ने नो टोबैको प्रतिज्ञा दिलाते हुए कहा यदि प्रत्येक नागरिक केवल एक व्यक्ति को तम्बाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करे, तो तम्बाकू मुक्त भारत का सपना शीघ्र ही साकार हो सकता है। उन्होंने रुको-स्वयं रुकें रोको-अपनों को रोकें टोको-समाज को जागरूक करें का संदेश दिया। कार्यक्रम में डॉ. स्मिथ यादव ने युवाओं को तम्बाकू मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान प्रो. डॉ. शैली महाजन द्वारा लिखित पुस्तकों दंत बत्तीसी एवं मुस्कुराती परछाइयाँ का नि:शुल्क वितरण किया तथा टूथब्रश टूथपेस्ट एवं अन्य ओरल हाइजीन सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम में सीएम पाण्डेय राष्ट्रीय अध्यक्ष, काउंसिल ऑफ सनातन भारत डॉ. प्रियंका यादव रेड क्रॉस सोसाइटी, गोरखपुर, निमिषा सोनकर उपस्थिति रही। विभाग के रेजिडेंट चिकित्सकों डॉ. प्रियम अवस्थी, डॉ. ऋषि भुजवाल, डॉ. विकास जयंत, डॉ. ज्योति, डॉ. प्रगति, डॉ. अतीशा एवं डॉ. तांशी तथा समस्त स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का समापन तम्बाकू मुक्त भारत एवं ओरल कैंसर मुक्त समाज के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।







हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 1246
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 1050
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 539
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 511
हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 0 490
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 483
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 427
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 406
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 378
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 511
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 378
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 98
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9695
एस. के. राणा January 20 2026 0 5929
एस. के. राणा February 01 2026 0 5901
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5565
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5544
एस. के. राणा January 13 2026 0 5110
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87449
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35617
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36099
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73477
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने कहा कि हमारी जीवन शैली में परस्पर म
प्राकृतिक सौंदर्य वाले होंठ, महिलाओं के चेहरे की सुंदरता को दोगुना बढ़ाने का काम करते हैं। जिनके हों
वैज्ञानिकों ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका में नए प्रकार का कोरोना वायरस 'नियोकोव' मिला है। इसकी संक्रम
जयपुर में सूअरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर रोग तेजी से पैर पसार रहा है। कोटा के सांगोद इलाके (Sangod l
राजस्थान में टोंक जिले में एक परिवार में शादी के कई साल बीत जाने के बाद भी बच्चे का जन्म नहीं हुआ, ज
Ocugen को अमेरिकी में वैक्सीन के व्यापार का अधिकार होगा। वह क्लिनिकल विकास, नियामक अनुमोदन (EUA सह
हिसार में गोवंश में फैली लंपी बीमारी की जांच के लिए लुवास में प्रयोगशाला तैयार हो गई है। जहां एलएसडी
पीजी की काउंसिलिंग से पहले टीम ने निरीक्षण किया तो तीनों कॉलेजों में संकाय सदस्य नहीं मिले। ऐसे में
डेंगू बुखार मादा एडीज मच्छर के काटने से होता है। ये रुके हुए साफ पानी में पैदा होता है तथा दिन में
दो बार सर्जरी होने के बाद तीसरी बार कैंसर होने के मामले कम ही होते हैं। डॉक्टर भी सफलता की दर काफी क

COMMENTS