देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सीएमओ ने टीकाकरण केन्द्रों का किया निरीक्षण|

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण कम होने का मतलब यह नहीं है कि हम सावधानी बरतना छोड़ दें | यह अभी खत्म नहीं हुआ है |

हुज़ैफ़ा अबरार
June 09 2021 Updated: June 09 2021 02:11
0 35609
सीएमओ ने टीकाकरण केन्द्रों का किया निरीक्षण| टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण करते सीएमओ |

लखनऊ | मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. संजय भटनागर ने मंगलवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुग्गामाऊ और खरगापुर में 18 से 44 वर्ष के तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए चल रहे टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया | 

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करें |  कोरोना से बचाव के लिए एकमात्र कारगर उपाय टीकाकरण ही है | इस दौरान सीएमओ ने वहां पर दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया |

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि अब कोरोना संक्रमण कम हो रहा है, गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच , प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत उच्च खतरे वाली गर्भवती की पहचान कर उन्हें संदर्भित करना आदि सेवाएं समुदाय को उपलब्ध हों, यह सुनिश्चित कराना है | इसके साथ ही केंद्र पर आने वाले लोगों को परिवार नियोजन के साधनों की जानकारी देने के साथ ही उन्हें साधन अपनाने के लिए भी प्रेरित करना है तथा साधन उपलब्ध भी कराने हैं | इसके अलावा गर्भवती और छूटे हुए बच्चों का नियमित टीकाकरण भी होना है | समुदाय के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों, यह सुनिश्चित करना है | 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण कम होने का मतलब यह नहीं है कि हम सावधानी बरतना छोड़ दें | यह अभी खत्म नहीं हुआ है | टीका लगवाने के बाद भी हमें सावधानी बरतनी है, लापरवाह नहीं होना है | दवाई के साथ-साथ सावधानी भी और कड़ाई भी | इसका मतलब है कि मास्क लगाये रहना है , कम से कम घर से बाहर निकलें, बाहर निकलने पर दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन और पानी से 40 सेकेण्ड तक या एल्कोहोल युक्त सेनिटाइजर से सेनिटाइज करते रहें | 

इस मौके पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मिलिंद वर्धन, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) सतीश यादव , इंदिरा नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा अधीक्षक डा. रश्मि गुप्ता मौजूद रहीं |

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

परमार्थ आश्रम ने बढ़ते प्रदूषण पर जताई चिंता

परमार्थ आश्रम ने बढ़ते प्रदूषण पर जताई चिंता

विशेष संवाददाता November 05 2022 27889

वायु प्रदूषण इस समय दुनिया का सबसे बड़ा पर्यावरणीय स्वास्थ्य खतरा है, जो दुनिया भर में प्रतिवर्ष 70 ल

बाढ़ के बाद मंडराया डेंगू और मलेरिया का खतरा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

बाढ़ के बाद मंडराया डेंगू और मलेरिया का खतरा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

आरती तिवारी July 17 2023 39249

पहाड़ से मैदान तक बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। इस बीच बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। बढ़ते संक

सिर और मस्तिष्क सर्जरी की पूरी जानकारी दे रहें हैं, डॉ. भानु चंद्र

सिर और मस्तिष्क सर्जरी की पूरी जानकारी दे रहें हैं, डॉ. भानु चंद्र

लेख विभाग March 16 2022 53985

हेड एंड ब्रेन सर्जरी एक बेहद जटिल प्रक्रिया है और यह प्रक्रिया उपचार किए जाने की स्थिति पर निर्भर कर

सड़क पर उतरेंगे सरकार से नाराज फार्मासिस्ट

सड़क पर उतरेंगे सरकार से नाराज फार्मासिस्ट

विशेष संवाददाता November 03 2022 21164

एक ही टीम में काम कर रहे आयुष चिकित्सकों का मानदेय 66000 कर दिया गया लेकिन फार्मासिस्ट को पुराने मान

लंपी वायरस को लेकर एक्शन में MP सरकार, पशुओं को  फ्री में लगेगा टीका

लंपी वायरस को लेकर एक्शन में MP सरकार, पशुओं को फ्री में लगेगा टीका

विशेष संवाददाता September 22 2022 28999

लंपी वायरस में जानवरों में बुखार (fever) आना, आंखों एवं नाक से स्राव, मुंह से लार निकलना, शरीर में ग

डिजिटल आई सिंड्रोम: देखिए कारण, लक्षण और निदान

रंजीव ठाकुर June 03 2022 68922

वर्तमान की लाइफ स्टाइल का पूरा दबाव आंखों पर रहता है। आज कल बच्चों से लेकर बूढ़ों तक मोबाइल, टीवी, ल

एम्स करेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डिवाइस से गर्भाशय कैंसर की जांच

एम्स करेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डिवाइस से गर्भाशय कैंसर की जांच

एस. के. राणा October 11 2022 37667

भाशय के कैंसर के विभिन्न प्रकार होते हैं। सबसे आम प्रकार एंडोमेट्रियम में शुरू होता है, जो गर्भाशय क

आयुष दाखिले में एसटीएफ ने किया फर्जीवाड़े का खुलासा

आयुष दाखिले में एसटीएफ ने किया फर्जीवाड़े का खुलासा

अबुज़र शेख़ November 21 2022 25034

यह खुलासा तीन दिन पहले गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के बाद हुआ है। इसमें दो चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों के

दिल्ली में बढ़ते कोरोना केस पर सीएम केजरीवाल बोले- चिंता की बात नहीं हम उठा रहे हैं जरूरी कदम

दिल्ली में बढ़ते कोरोना केस पर सीएम केजरीवाल बोले- चिंता की बात नहीं हम उठा रहे हैं जरूरी कदम

एस. के. राणा March 31 2023 30498

केजरीवाल ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, जरूरी कदम उठाए जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि जीनोम सीक्वे

मंडलायुक्त अयोध्या ने कोविडरोधी टीका लगवाकर आमजन से टीका लगवाने की अपील की। 

मंडलायुक्त अयोध्या ने कोविडरोधी टीका लगवाकर आमजन से टीका लगवाने की अपील की। 

पवन मिश्रा February 12 2021 23109

स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार भी सुरक्षित रखें। किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान ना दें। टीका प

Login Panel