देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

सीरम इंस्टीट्यूट ने 12 से 17 साल के बच्चों के लिए कोरोनारोधी वैक्सीन की आपात इस्तेमाल की मंजूरी मांगी

सीरम इंस्टीट्यूट ने भारत के औषधि नियामक से 12 से 17 साल आयु वालों के समूह के लिए अपनी कोरोनारोधी वैक्सीन 'कोवोवैक्स' के आपात इस्तेमाल की मंजूरी मांगी है।

एस. के. राणा
February 22 2022 Updated: February 22 2022 21:49
0 26604
सीरम इंस्टीट्यूट ने 12 से 17 साल के बच्चों के लिए कोरोनारोधी वैक्सीन की आपात इस्तेमाल की मंजूरी मांगी प्रतीकात्मक

नई दिल्ली, पीटीआइ। सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया (SII) ने भारत के औषधि नियामक (DGCI) से 12 से 17 साल आयु वालों के समूह के लिए अपनी कोरोनारोधी वैक्सीन 'कोवोवैक्स' (Covovax) के आपात इस्तेमाल की मंजूरी मांगी है। यह जानकारी सोमवार को सरकारी सूत्रों ने दी। सरकार ने 15 साल से कम उम्र के बच्चों का कोरोनारोधी टीकाकारण (anti vividh vaccination) कराने पर अभी फैसला नहीं किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल में कहा था कि टीकाकरण (vaccination) की अतिरिक्त जरूरत और टीकाकरण के लिए और आबादी को शामिल करने को लेकर लगातार परीक्षण किए गए हैं।

12-17 वर्ष आयु समूह के लिए वैक्सीन के आपात इस्तेमाल (emergency use) की मंजूरी के लिए दिए गए आवेदन में एसआइआइ (SII) के सरकार एवं नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने 12-17 साल आयु के 2707 बच्चों व किशोरों पर किए गए दो अध्ययन के आंकड़े प्रस्तुत किए हैं जो दिखाते हैं कि इस आयु समूह पर 'कोवोवैक्स' काफी असरदार, सुरक्षित और रोग प्रतिरोधक क्षमता (immune) उत्पन्न करने वाली है।

एक आधिकारिक सूत्र ने आवेदन में सिंह द्वारा किए गए उल्लेख के हवाले से कहा कि हम 18 या इससे अधिक उम्र की स्वीकृत आयु के अलावा, 12 से 17 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए आपात स्थिति में 'कोवोवैक्स' के सीमित इस्तेमाल की मंजूरी के वास्ते आवेदन जमा कर रहे हैं और साथ में दस्तावेज भी प्रस्तुत कर रहे हैं।

माना जाता है कि सिंह ने कहा है कि यह स्वीकृति न सिर्फ देश को फायदा पहुंचाएगी बल्कि दुनिया को भी लाभान्वित करेगी। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के 'मेकिंग इन इंडिया फार व‌र्ल्ड' (Making in India for World) को भी साकार करेगी।

सिंह ने कहा कि हमारे सीईओ डा. अदार सी पूनावाला के विचार के अनुरूप, हमें यकीन है कि 'कोवोवैक्स' हमारे देश और दुनिया के बच्चों को कोरोना (corona) से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और विश्व स्तर पर हमारे राष्ट्रीय ध्वज को ऊंचा रखेगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

महिलाओं के लिए मिसाल बनीं अनुराधा, कोरोना काल में पेश की सेवाधर्म की मिसाल। 

महिलाओं के लिए मिसाल बनीं अनुराधा, कोरोना काल में पेश की सेवाधर्म की मिसाल। 

February 21 2021 30507

पढ़ाई काल से ही लोगों की सेवाभाव को अपना धर्म बना लिया था। उन्होंने सेवा पेशे को चुना। जीएनएम का कोर

निमोनिया के बारे में जानिए डॉ अंबरीन पंड्रोवाला से

निमोनिया के बारे में जानिए डॉ अंबरीन पंड्रोवाला से

लेख विभाग November 12 2022 32411

जीवाणु संक्रमण के कारण होने वाला निमोनिया उपयुक्त एंटीबायोटिक दवाओं के साथ 1 से 2 सप्ताह तक रह सकता

नर्सों की भारी कमी से जूझ रहा ब्रिटेन।

नर्सों की भारी कमी से जूझ रहा ब्रिटेन।

हे.जा.स. October 30 2021 24679

आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा यानी एनएचएस अस्पतालों में नर्सों के लगभग चालीस हजार पंजी

गोरखपुर आईएमए की अनूठी पहल, मतदान करिये निःशुल्क इलाज पाइये

गोरखपुर आईएमए की अनूठी पहल, मतदान करिये निःशुल्क इलाज पाइये

आनंद सिंह March 02 2022 33659

चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिहाज से लोगों को प्रेरित करने के लिए गोरखपुर में आईएमए ने पहल की

इंटरनेशनल यात्रियों के लिए नए दिशानिर्देश जारी, शर्तों के साथ क्वारंटाइन नही होने की छूट।

इंटरनेशनल यात्रियों के लिए नए दिशानिर्देश जारी, शर्तों के साथ क्वारंटाइन नही होने की छूट।

एस. के. राणा October 25 2021 20014

निर्धारित यात्रा से पहले ऑनलाइन हवाई सुविधा पोर्टल पर एक स्व-घोषणा पत्र जमा करना होगा और एक नकारात्म

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल बनेगा प्रदेश का दूसरा बड़ा अस्पताल

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल बनेगा प्रदेश का दूसरा बड़ा अस्पताल

हे.जा.स. November 01 2020 44780

सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस.के. नंदा ने बताया कि अभी अस्पताल की क्षमता 400 बेड की

कोविड वायरस पिता के शुक्राणु में मौजूद आरएनए पर असर डालता है: शोध

कोविड वायरस पिता के शुक्राणु में मौजूद आरएनए पर असर डालता है: शोध

हे.जा.स. October 13 2025 8548

वैज्ञानिकों का कहना है कि ये कोविड संक्रमण के दिमाग और व्यवहार पर पड़ने वाले दीर्घकालीन असर को जांचन

फाइलेरिया के जागरूकता कार्यक्रम का कौशल किशोर ने किया शुभारंभ

फाइलेरिया के जागरूकता कार्यक्रम का कौशल किशोर ने किया शुभारंभ

हुज़ैफ़ा अबरार November 02 2022 34333

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के स्टॉल पर फाइलेरिया  रोगी नेटवर्क की सदस्य मालती सिं

फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की जगह लेगा नेशनल फार्मेसी आयोग

फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की जगह लेगा नेशनल फार्मेसी आयोग

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2026 2604

ड्राफ्ट बिल पर सभी हितधारकों एवं आम नागरिकों से सुझाव और टिप्पणियां आमंत्रित की हैं। इसका उद्देश्य द

ओमिक्रोन वायरस का नया वेरिएंट अपने मूल स्वरूप से ज्यादा तेजी से फैलता है: शोध

ओमिक्रोन वायरस का नया वेरिएंट अपने मूल स्वरूप से ज्यादा तेजी से फैलता है: शोध

एस. के. राणा February 02 2022 29686

दुनिया अभी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रही है। इस वायरस के Omicron वेरिएंट को काफी संक्रामक बताया

Login Panel