देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

महिलाओं में कैल्शियम की कमी के लक्षण और निवारण।

ज़िम्मेदारियों के बोझ तले दबी महिलाएं खुद की सेहत पर ध्यान नहीं दे पातीं, इसके कारण 30 की उम्र के बाद अधिकतर महिलायें को कैल्शियम की कमी से होने वाले रोग घेरने लगतें हैं।

लेख विभाग
September 11 2021 Updated: September 12 2021 00:20
0 32491
महिलाओं में कैल्शियम की कमी के लक्षण और निवारण। प्रतीकात्मक

शरीर के हड्डियों का 70 प्रतिशत हिस्सा कैल्शियम से बना है। शरीर में कैल्शियम का स्तर बनाये रखने के लिए कैल्शियमयुक्त आहार लेना चाहिए। इससे हड्डियों को मजबूत रखा जा सकता है। खानपान की बदलती आदतों की वजह से लोगों के शरीर में कैल्सियमयुक्त हेल्दी फूड नहीं पहुंच पाता है। इस कारण ​हड्डियों की समस्या होने लगती है। कैल्शियम की कमी का शिकार सबसे ज्यादा महिलाओं को होती है। पीरियड्स, प्रेगनेंसी, मेनोपॉज के दौरान शरीर में कैल्शियम की खपत बढ़ जाती है, इसलिए उन्हें ज्यादा कैल्शियम की जरूरत होती है।

ज़िम्मेदारियों के बोझ तले दबी महिलाएं खुद की सेहत सेहत पर ध्यान नहीं दे पातीं हैं।  इसके कारण 30 की उम्र के बाद उन्हें बीमारियां घेरने लगती हैं। यदि कैल्शियम की कमी बहुत ज्यादा हो जाए तो गठिया, ऑस्टियोपीनिया, ऑस्टियोपोरोसिस और हाईपोकैल्शिमिया जैसी परेशानियां घेरने लगती हैं। ऐसे में उन्हें अपने खानपान पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आईये जानतें हैं कैल्शियम की कमी के संकेत और इस कमी को पूरा करने के तरीके।

कैल्शियम की कमी के संकेत
– हाथों-पैरों में लगातार झुनझुनाहट
– घबराहट महसूस होना
– मांसपेशियों में ऐंठन
– जोड़ों में दर्द
– दांत कमजोर होना
– पीरियड्स से जुड़ी प्रॉब्लम्स
– नाखूनों का नाज़ुक होना और टूटना
– बालों का झड़ना
– चिड़चिड़ाहट और थकान

ये हैं कैल्शियम की कमी के कारण
– हेल्दी फूड की बजाय बाहरी जंकफूड, फास्टफूड और प्रोसेस्ड फूड अक्सर खाना।
– विटामिन डी की कमी क्योंकि विटामिन डी की कमी के चलते शरीर कैल्शियम को अवशोषित नहीं कर पाता।
– वैजाइना डिस्चार्ज, इसके कारण शरीर से कैल्शियम ही नहीं, बल्कि शरीर के लिए जरूरी तमाम तत्व बाहर निकल जाते हैं।
– पीरियड्स में ज्यादा ब्लड फ्लो, स्तनापान करवाने और गर्भावस्था, मेनोपॉज के कारण शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है।
– इसके अलावा शरीर में एस्ट्रोजेन हॉर्मोन का स्तर कम होने से भी कैल्शियम की कमी हो सकती है।

इस कमी को कैसे पूरा करें
– कैल्शियमयुक्त आहार जैसे दूध, पनीर, दही, टोफू, सोयाबीन, सोया मिल्क आदि को अपनी डाइट में शामिल करें।
– चिया सीड्स, फ्लैक्ससीड्स, तिल के बीज, अलसी वगैरह खाएं।
– हरी सब्जियां जैसे केला, भिंडी, पालक, ब्रोकली वगैरह लें।
– रोजाना करीब 30 मिनट की धूप जरूर लें ताकि शरीर कैल्शियम को अवशोषित कर सके।
– अगर बहुत ज्यादा परेशानी हो तो डॉक्टर की सलाह से कैल्शियम के सप्लीमेंट लें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से बच्चों की एकाग्रता में आ रही कमी: मानसिक रोग चिकित्सक

मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से बच्चों की एकाग्रता में आ रही कमी: मानसिक रोग चिकित्सक

रंजीव ठाकुर August 15 2022 59480

आज के दौर में बच्चे मोबाइल में गेम खेलने या यूट्यूब देखने में व्यस्त रहते हैं इससे समाज में बच्चों क

कोविड तैयारी, चुनौतियाँ व प्रबंधन पर बाल संरक्षण इकाइयों को प्रशिक्षण।

कोविड तैयारी, चुनौतियाँ व प्रबंधन पर बाल संरक्षण इकाइयों को प्रशिक्षण।

हुज़ैफ़ा अबरार June 11 2021 40255

निदेशक महिला कल्याण मनोज राय ने इस मौके पर कहा कि "मंडलवार यह प्रशिक्षण हमारी तैयारी को और मजबूत करे

कोविड-19 को हरा चुकें लोगों के दिमाग पर असर डाल रहा कोरोना वाइरस।

कोविड-19 को हरा चुकें लोगों के दिमाग पर असर डाल रहा कोरोना वाइरस।

लेख विभाग August 19 2021 27457

कोविड-19 के संक्रमण को हराकर ठीक हुए लोगों पर एक चौकाने वाला शोध सामने आया है। इस शोध के अनुसार कोरो

कोविड टीकाकरण: न्यायाधीश, न्यायिक कर्मचारियों को प्राथमिकता देने पर न्यायालय करेगा सुनवाई।
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के मुताबिक ऑनलाइन फार्मेसी गैरकानूनी है: एआईओसीडी

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के मुताबिक ऑनलाइन फार्मेसी गैरकानूनी है: एआईओसीडी

रंजीव ठाकुर September 16 2022 24307

दवा के थोक एवं फुटकर विक्रेताओं की एक बैठक निरालानगर स्थित एक होटल में सम्पन्न हुई। दवा व्यापार में

अमेरिकी खुफिया एजेंसियां कोविड-19 की उत्पत्ति पर ठोस नतीजे पर पहुंचने में विफल।

अमेरिकी खुफिया एजेंसियां कोविड-19 की उत्पत्ति पर ठोस नतीजे पर पहुंचने में विफल।

हे.जा.स. August 29 2021 32927

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘इस वायरस को जैविक हथियार के तौर पर विकसित नहीं किया गया। ज्यादातर एजेंसियो

दोहरी स्थानांतरण नीति के खिलाफ दो घंटे कार्य बहिष्कार।

दोहरी स्थानांतरण नीति के खिलाफ दो घंटे कार्य बहिष्कार।

हुज़ैफ़ा अबरार July 11 2021 28511

महासंघ ने मांग किया की उनको चिकित्सा स्वास्थ्य शासन के अनुभाग.7 दिनांक 27 जून-18 के पैरामेडिकल संवर्

फाइलेरिया उन्मूलन के खिलाफ मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की शुरुआत 

फाइलेरिया उन्मूलन के खिलाफ मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की शुरुआत 

हुज़ैफ़ा अबरार May 13 2022 38247

निदेशक संचारी रोग डॉ. ए.के.सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि आश

को-विन प्लेटफॉर्म टीकाकरण व अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लिए बनेगा डिजिटल स्टोर 

को-विन प्लेटफॉर्म टीकाकरण व अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लिए बनेगा डिजिटल स्टोर 

एस. के. राणा May 27 2022 41479

टीकाकरण कार्यक्रम के डिजिटल हो जाने के बाद लाभार्थियों को टीकाकरण स्थल पर ही प्रमाणपत्र मिल जाएंगे।

सीएमओ ने टीकाकरण केन्द्रों का किया निरीक्षण|

सीएमओ ने टीकाकरण केन्द्रों का किया निरीक्षण|

हुज़ैफ़ा अबरार June 09 2021 35462

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण कम होने का मतलब यह नहीं है कि हम सावधानी बरतना छोड़ द

Login Panel