देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू में फिर से शुरू होगा लेजर विधि से गुर्दे की पथरी का इलाज

केजीएमयू के यूरोलॉजी विभाग में लिथोट्रिप्सी मशीन गुजरे पांच माह से खराब है। मशीन खराब होने से लेजर तकनीक से गुर्दे की पथरी का इलाज पूरी तरह से बंद है। इससे बड़ी संख्या में मरीज प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने को मजबूर हैं।

हुज़ैफ़ा अबरार
February 28 2022 Updated: March 01 2022 00:16
0 70382
केजीएमयू में फिर से शुरू होगा लेजर विधि से गुर्दे की पथरी का इलाज प्रतीकात्मक

लखनऊ। केजीएमयू में लेजर विधि से गुर्दे की पथरी का इलाज फिर से शुरू होगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। पब्लिक प्राइवेट पॉटर्नशिप (पीपीपी) मॉडल पर मशीन लगाई जाएगी। अधिकारियों ने दो से तीन सप्ताह में मशीन लगने का दावा किया है। इससे गुर्दे की पथरी से जूझ रहे मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

केजीएमयू (KGMU) के यूरोलॉजी विभाग (urology department) में लिथोट्रिप्सी मशीन (lithotripsy machine) गुजरे पांच माह से खराब है। इस मशीन के माध्यम से लेजर तकनीक से गुर्दे की पथरी (Kidney stones) का इलाज हो रहा था। इसमें मरीज के शरीर में चीरा लगाने की जरूरत नहीं पड़ती थी। रक्तस्राव (bleeding) भी नहीं होता है। अधिक समय भी मरीज को अस्पताल में नहीं गुजारने पड़ते थे। मशीन खराब होने से लेजर तकनीक से गुर्दे की पथरी का इलाज पूरी तरह से बंद है। हर महीने 50 से 60 मरीजों के लेजर तकनीक से इलाज होता था। इससे मरीजों को खासी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। गंभीर मरीजों को चीरा लगाकर ऑपरेशन (surgery) कराने पड़ रहे हैं। बड़ी संख्या में मरीज प्राइवेट अस्पताल (private hospitals) में इलाज कराने को मजबूर हैं।

नई मशीन लगेगी - New machine will be installed
केजीएमयू के सीएमएस (CMS) डॉ. एसएन शंखवार ने बताया कि नई लिथोट्रिप्सी मशीन स्थापित की जाएगी। पीपीपी मॉडल पर मशीन लगाने की तैयारी है। कंपनी का चयन टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से हो चुका है। करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से मशीन स्थापित की जाएगी। इससे मरीजों को किफयती दर पर लेजर तकनीक से इलाज मिलना फिर से शुरू हो जाएगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

जोधपुर एम्स में फैकल्टी पदों पर निकली 72 वैकेंसी

जोधपुर एम्स में फैकल्टी पदों पर निकली 72 वैकेंसी

विशेष संवाददाता September 25 2022 35648

एम्स जोधपुर की ओर से जारी सूचना के अनुसार कुल पदों में प्रोफेसर के 31, एडिशनल प्रोफेशन के 08 और एसोस

छात्रों ने मांगों को लेकर निकाला कैंडल मार्च

छात्रों ने मांगों को लेकर निकाला कैंडल मार्च

अबुज़र शेख़ October 13 2022 34583

छात्र पिछले करीब छह दिनों से स्नातकोत्तर में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। स्नातक

हाईकोर्ट ने ड्रग इंस्पेक्टरों की भर्ती को रद्द किया।

हाईकोर्ट ने ड्रग इंस्पेक्टरों की भर्ती को रद्द किया।

हे.जा.स. January 19 2021 20867

कोर्ट ने इस विज्ञापन के जरिए हुए चयन को भी निरस्त करते हुए प्रदेश सरकार को संबंधित कानून के तहत नया

एकेटीयू लखनऊ में बीफार्मा, एमबीए, इंटीग्रेटेड पीएचडी और जीओ इंफॉरमेटिक्स की होगी पढ़ाई 

एकेटीयू लखनऊ में बीफार्मा, एमबीए, इंटीग्रेटेड पीएचडी और जीओ इंफॉरमेटिक्स की होगी पढ़ाई 

हुज़ैफ़ा अबरार May 05 2022 31281

बैठक में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ कमाने का अवसर देने, विलंब शुल्क की दर को आधा करने और परीक्षा

गोरखपुर में मिले डेंगू के सात नए मरीज, मलेरिया विभाग चलाएगा अभियान

गोरखपुर में मिले डेंगू के सात नए मरीज, मलेरिया विभाग चलाएगा अभियान

श्वेता सिंह October 12 2022 32504

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि जिला अस्पताल में पहले 10 बेड बनाए गए थे। अब इसे बढ़ाकर 25 बे

गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, अस्पताल में बढ़े उल्टी दस्त के मरीज

गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, अस्पताल में बढ़े उल्टी दस्त के मरीज

विशेष संवाददाता May 23 2023 32909

अस्पतालों में मरीजों की कतार बढ़ने लगी है। बीते दिन 1500 के करीब मरीज लखीमपुर जिला अस्पताल पहुंचे। ह

डेंगू का आतंक, एक्शन में आया जिला अस्पताल

डेंगू का आतंक, एक्शन में आया जिला अस्पताल

विशेष संवाददाता October 30 2022 33108

गुरूवार को डेंगू पीड़ित एक सिपाही की मौत हो गई। इसके साथ 34 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। डेंगू से जान गं

प्रदूषण से बचने के लिए पीएं ये आयुर्वेदिक ड्रिंक

प्रदूषण से बचने के लिए पीएं ये आयुर्वेदिक ड्रिंक

आरती तिवारी November 06 2022 29216

देश में वायु प्रदूषण की समस्या बढ़ती जा रही है,जिससे लोगों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर सील हुए दो अस्पताल

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर सील हुए दो अस्पताल

आरती तिवारी April 13 2023 29730

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि जनपद अमरोहा के गजरौला स्थित हसन नर्सिंग होम और धनौरा में अपोलो ह

तेजी से फैल रहे डेंगू से निपटने के लिए बनी योजना

तेजी से फैल रहे डेंगू से निपटने के लिए बनी योजना

आरती तिवारी October 30 2022 28310

यूपी में तेजी से डेंगू फैल रहा है। शहर में फैले ड़ेंगू और चिकनगुनिया से निपटने के लिए महापौर संयुक्ता

Login Panel