देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

संचारी रोगों की रोकथाम के लिए लखनऊ के इन क्षेत्रों में चला विशेष अभियान

डोर-टू-डोर जाकर लोगों को डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसे रोगों से बचाव हेतु जन-मानस को जागरूक किया गया एवं सम्पूर्ण क्षेत्र में 04 व्हेकिल माउण्टेड फॉगिंग मशीन, 04 साईकिल माउण्टेड फॉगिग मशीन से सघन फॉगिंग का कार्य कराया गया।

श्वेता सिंह
November 19 2022 Updated: November 19 2022 02:26
0 33159
संचारी रोगों की रोकथाम के लिए लखनऊ के इन क्षेत्रों में चला विशेष अभियान प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। लखनऊ नगर निगम द्वारा नगर सेवा पखवाड़ा के तहत क्षेत्र वासियों को मच्छर जनित घातक रोग जैसे कि डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार इत्यादि से बचाने के लिये विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान नगर में संचालित किया जा रहा है।

 

पूरे शहर में जोनवार नियमित रूप से फॉगिंग (fogging) एवं एंटीलार्वा का छिड़काव तथा नालियों की साफ-सफाई, जलभराव वाले स्थानों पर जलनिकासी की व्यवस्था, खुले नाले नालियों को ढकना, शुद्ध पेय जल की आपूर्ति सुनिश्चित करना एवं लोगों में जागरूकता (awareness) का प्रसार आदि कार्यों को मुख्य रूप से सम्पादित किया जा रहा है। जिसके तहत नगर निगम लखनऊ द्वारा विशेष प्रयास प्रारम्भ समस्त अपर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में प्रत्येक ज़ोन में टीमों का गठन किया गया है।

 

आज ज़ोन 1 के अंतर्गत राजाराम मोहन राय वार्ड (ward) के अन्तर्गत बालू अड्डा के आस-पास क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। डोर-टू-डोर (door to door) जाकर लोगों को डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया (malaria) जैसे रोगों से बचाव हेतु जन-मानस को जागरूक किया गया एवं सम्पूर्ण क्षेत्र में 04 व्हेकिल माउण्टेड फॉगिंग मशीन, 04 साईकिल माउण्टेड फॉगिग मशीन से सघन फॉगिंग का कार्य कराया गया जबकि हैण्ड हेल्ड मशीनों एवं 03 टैंकर से एण्टीलार्वा (antilarvae) रसायन का छिड़काव कराया गया। नालियों की सफाई एवं घरों के अन्दर पैराश्रम रसायन का छिड़काव कराया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग (health department) द्वारा इन क्षेत्रों में सोर्स रिडक्शन की कार्यवाही भी कराई गई।

 

इसके अलावा निवाज खेडा, कायम खेडा चन्द्रभानु गुप्त मोती नगर वार्ड में संयुक्त टीम द्वारा घर घर भ्रमण किया गया । सफाई, फागिंग, एंटीलार्वा का छिड़काव (spray) कराया गया, नालियों की सफाई व् सिल्ट निस्तारण तथा घर घर पाइरिश्रम रसायन का छिड़काव भी कराया गया। लाला लाजपत राय में सचिवालय कॉलोनी, सेक्टर-डी, तिवारी नगर, अखिलापुर गाँव, सबौली एवं सब्जी मण्डी रोड के आस-पास नगर निगम की टीम एवं स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा विशेष सफाई अभियान (campaign) चलाया गया।

 

नौबस्ताकला गाँव में व आस-पास के क्षेत्रों में भ्रमण किया गया तथा घर-घर जाकर लोगों को डेंगू, चिकनगुनिया मलेरिया आदि वेक्टर जनित रोगों के प्रति जरूरी जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। साथ ही उपरोक्त स्थलों पर वृहद सफाई अभियान चलाते हुए नाला, नालियों की सफाई करायी गयी। सिल्ट का निस्तारण, फॉगिंग, एण्टीलार्वा, चूने का छिड़काव एवं खाली प्लाटों की सफाई का कार्य कराया गया। स्थानीय निवासियों को आस-पास जल भराव न होने देने तथा सफाई जागरूकता हेतु सुझाव दिया गया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सुडौल स्तन के लिए योगासन।

सुडौल स्तन के लिए योगासन।

सौंदर्या राय October 18 2021 44721

योग आपके स्तन को लूज होने से बचाता है। प्रभावी योग आसन निम्नलिखित है जिनकी मदद से आप सुडौल और मनचाहा

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में किया योगासन 

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में किया योगासन 

विशेष संवाददाता June 21 2022 33991

योग एक जीवन पद्धति है। हमारे ऋषि सैकड़ों वर्षो तक जीवित रहते थे, उन्होंने अनेक दुलर्भ कार्य किये उन स

मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

विशेष संवाददाता June 04 2023 57555

रक्तदान बहुत जरूरी है अगर कोई रक्तदान करता है तो एक आदमी के रक्तदान करने से तीन लोगों का जीवन बचाया

डॉक्टरों के व्यवहार से शर्मसार हुई मानवता

डॉक्टरों के व्यवहार से शर्मसार हुई मानवता

आरती तिवारी July 03 2023 26855

भपटियाही थाना क्षेत्र के शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत से लोगों के द्वारा अस्पताल पहुचाएं एक विक्षिप्त म

अस्पताल की शर्मनाक तस्वीर आई सामने, डॉक्टरों ने चस्पा किया नोटिस

अस्पताल की शर्मनाक तस्वीर आई सामने, डॉक्टरों ने चस्पा किया नोटिस

विशेष संवाददाता August 02 2023 28859

संयुक्त जिला अस्पताल की शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। आई फ्लू बीमारी को लेकर डॉक्टरो ने एक नोटिस चस्पा

कैंसर अस्पताल का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन

कैंसर अस्पताल का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन

हे.जा.स. May 12 2023 44639

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, अस्पताल का कैंपस 25 एकड़ का है धीरे- धीरे यह और बड़ा रूप लेगा। हम रा

ऐसे ही हत्याएं होती रहेंगी तो कौन बनाएगा अपने बच्चों को डाक्टर:  डा.आर.एन सिंह

ऐसे ही हत्याएं होती रहेंगी तो कौन बनाएगा अपने बच्चों को डाक्टर: डा.आर.एन सिंह

आनंद सिंह April 04 2022 44493

डा. अर्चना शर्मा खुदकुशी प्रकरण में असली गुनाहगार अभी भी पकड़े नहीं गए। डा. अर्चना के पति भी पुलिस क

विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम पर चलेगी यूपी डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन

विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम पर चलेगी यूपी डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन

रंजीव ठाकुर September 27 2022 28912

बलरामपुर चिकित्सालय स्थित संयुक्त राज्य कर्मचारी संघ कार्यालय में डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन उत्तर

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लगाई जाएंगी सेनेटरी नैपकिन वेंडिग मशीन

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लगाई जाएंगी सेनेटरी नैपकिन वेंडिग मशीन

विशेष संवाददाता August 24 2022 27914

सरकारी स्कूलों में राज्य सरकार सैनिटरी वेंडिंग मशीनें लगाने जा रही है. इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार

अब पित्ताशय के कैंसर का इलाज संभव

अब पित्ताशय के कैंसर का इलाज संभव

आरती तिवारी August 30 2022 29372

बीएचयू के शोधकर्ताओं ने पित्ताशय के कैंसर के लिए जिम्मेदार ड्राइवर म्यूटेशन (इस कैंसर के लिए जिम्मेद

Login Panel