देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

केंद्र ने चिकित्सकों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ के लिए लांच नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट कोर्स 

अस्पतालों के इमरजेंसी डिपार्टमेंट और एम्बुलेंस सेवाओं में काम कर रहे डाक्टरों, नर्सों और पेरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित करने के लिए भी प्रशिक्षकों का एक काडर तैयार किया जाएगा।

एस. के. राणा
May 19 2022 Updated: May 19 2022 02:24
0 33045
केंद्र ने चिकित्सकों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ के लिए लांच नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट कोर्स  नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट कोर्स लांच करतीं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री भारती प्रवीण पवार

नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री भारती प्रवीण पवार ने नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट कोर्सेज (National Emergency Life Support courses, NELS) को चिकित्सकों, नर्सों और अन्य मेडिकल स्टाफ के लिए लांच कर दिया है। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण के साथ-साथ सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एनईएलएस कोर्स को लागू करने के लिए भी बुनियादी ढांचे को विकसित करने का काम भी होगा।

अस्पतालों के इमरजेंसी डिपार्टमेंट और एम्बुलेंस सेवाओं में काम कर रहे डाक्टरों(doctors), नर्सों (nurses) और पेरामेडिकल स्टाफ (para medical staff) को प्रशिक्षित करने के लिए भी प्रशिक्षकों का एक काडर तैयार किया जाएगा।

पवार ने कोर्स की स्थापना करते हुए बुधवार को कहा कि देश में अब तक स्वास्थ्य सेवा के पेशेवर विदेशी माड्यूल पर ही निर्भर रहते थे और साथ ही इतनी बड़ी आबादी की जरूरतों और वरीयता को ध्यान में रखते हुए महंगे कोर्स पढ़ाए जाते रहे हैं।

इसीलिए प्रधानमंत्री की 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' की नीतियों को भारतीय संदर्भों पर आधारित एनईएलएस के तहत मानकीकृत पाठ्यक्रम दिया जाएगा। वर्ष 2017 की राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति के विषय में उन्होंने कहा कि एकीकृत आपात प्रतिक्रिया प्रणाली को विकसित किया जा रहा है।

इसके जरिये आपात देखरेख के नेटवर्क, लाइफ स्पोर्ट एम्बुलेंस के प्रविधानों और ट्रामा मैनेजमेंट सेंटरों की व्यवस्था का एकरूप माडल तैयार होगा। उन्होंने बताया कि राज्यों को एनईएलएस के स्किल सेंटरों को मेडिकल कालेजों से संबद्ध किया जाएगा।

एम्स (AIIMS) में ट्रामा सेंटर के प्रमुख प्रोफेसर राजेश मल्होत्रा ने कहा कि कोविड के बाद इस कार्यक्रम का मकसद सभी के लिए आपात उपचार मुहैया कराना है। इसीलिए चिकित्सा विभाग को सभी आपात स्थितियों के लिए तैयार किया जा रहा है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

इस वायरस का नया स्ट्रेन मचा सकता है तबाही

इस वायरस का नया स्ट्रेन मचा सकता है तबाही

हे.जा.स. December 21 2022 28181

महामारी वैज्ञानिकों ने वर्तमान वायरस के स्वरूप का स्मॉलपॉक्स के वायरस से तुलना की है। ऐतिहासिक रूप स

मन की बात में पीएम मोदी यूपी के डॉक्टर्स की बात करे: पीएमएस एसोसिएशन

रंजीव ठाकुर August 31 2022 36206

उत्तर प्रदेश में डॉक्टर्स के हुए स्थानांतरणों भले ही लोग और सरकार भूल गए हो लेकिन पीएमएस एसोसिएशन आज

एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोधक रोगजनक बैक्टीरिया से लड़ने के लिए टीका जरुरी: डब्ल्यूएचओ

एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोधक रोगजनक बैक्टीरिया से लड़ने के लिए टीका जरुरी: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. July 15 2022 32391

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने रोगाणुरोधी प्रतिरोध की मौन महामारी से निपटने के लिए ज्यादा वैक्सीन डेवलेप क

गर्मी में खाएं ये चीजें, बॉडी का तापमान रहेगा सामान्य

गर्मी में खाएं ये चीजें, बॉडी का तापमान रहेगा सामान्य

लेख विभाग May 25 2023 33227

गर्मियों के सीजन में हीट को हैंडल करना मुश्किल होता है। गर्मी से बचने के लिए हम ऐसे फूड्स या ड्रिंक

भारतीय महिलाएं इस तरह कम कर सकती हैं हार्ट अटैक के जोखिम

भारतीय महिलाएं इस तरह कम कर सकती हैं हार्ट अटैक के जोखिम

श्वेता सिंह October 13 2022 32755

दिल को स्वस्थ रखने वाला आहार लें एक स्वस्थ हृदय के लिए आहार में कम वसा और कम नमक वाला आहार, फाइबर की

रीजेंसी हॉस्पिटल ने डिफेकेशन डिसऑर्डर पर लोगों को जागरूक किया

रीजेंसी हॉस्पिटल ने डिफेकेशन डिसऑर्डर पर लोगों को जागरूक किया

हुज़ैफ़ा अबरार December 27 2025 5593

इस जागरूकता पहल के माध्यम से रीजेंसी हॉस्पिटल लखनऊ लंबे समय से कब्ज की समस्या से ग्रसित खासकर वे लोग

प्रयोगशाला सहायक (ग्राम्य) की प्राविधिज्ञ के पदों पर पदोन्नति गलत - यूपी लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन

प्रयोगशाला सहायक (ग्राम्य) की प्राविधिज्ञ के पदों पर पदोन्नति गलत - यूपी लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन

रंजीव ठाकुर April 21 2022 40970

यूपी लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार रावत ने बताया कि प्रयोगशाला सहायक (ग्राम्य) को प

सन फार्मा ने अमेरिका में टेस्टोस्टेरोन इंजेक्शन के 36,275 डिब्बों को वापस लिया ।

सन फार्मा ने अमेरिका में टेस्टोस्टेरोन इंजेक्शन के 36,275 डिब्बों को वापस लिया ।

हे.जा.स. February 09 2021 35610

मांस में लगने वाले इंजेक्शन 'साईपीयोनेट' दवा निर्माता सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज द्वारा भारत में न

भारत बायोटेक, Ocugen Inc के सहयोग से अमेरिका में बेचेगा कोवैक्सीन टीका।  

भारत बायोटेक, Ocugen Inc के सहयोग से अमेरिका में बेचेगा कोवैक्सीन टीका।  

हे.जा.स. February 07 2021 24975

Ocugen को अमेरिकी में वैक्सीन के व्यापार का अधिकार होगा। वह क्लिनिकल ​​विकास, नियामक अनुमोदन (EUA सह

सहारा हॉस्पिटल ने रोगी सुरक्षा सप्ताह के विजयी प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत।

सहारा हॉस्पिटल ने रोगी सुरक्षा सप्ताह के विजयी प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत।

हुज़ैफ़ा अबरार October 19 2021 26757

"प्रभावी संचार" रोगी की अच्छी देखभाल के मूल में निहित है। नैदानिक देखभाल के उच्च मानकों को बनाए रखने

Login Panel