











































प्रतीकात्मक
नई दिल्ली। देशभर के दूसरे राज्यों से एम्स (AIIMS) में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आसपास के राज्यों के जिला अस्पतालों को टेली मेडिसिन (Telemedicine) के जरिए एम्स से जोड़ने का फैसला किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने बुधवार को एम्स में सभी विभागों के अध्यक्ष की बैठक के बाद यह फैसला लिया है। इसका मकसद एम्स में दूर के इलाकों से आने वाले ऐसे मरीजों की भीड़ कम करना है, जो सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए यहां आते हैं, जबकि उनका इलाज जिला अस्पतालों में किया जा सकता है। इस सुविधा के तहत हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाएंगे।
अगर मरीज सामान्य बीमारियों से पीड़ित है तो एम्स उन्हें जिला अस्पतालों में जाने के लिए कहेगा। अगर किसी विशेषज्ञ की राय लेनी होगी तो एम्स के विशेषज्ञ जिला अस्पतालों के डॉक्टरों को इलाज की दिशा भी बता सकेंगे और जरूरत पड़ने पर ही एम्स बुलाया जाएगा।
खून जांच सैंपल जमा करने वालों को राहत : स्वास्थ्य मंत्री ने खून जांच कराने के लिए लाइनों में लगने वाले मरीजों को राहत दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सितंबर के बाद से एम्स में ब्लड जांच के लिए सैंपल देने का समय साढ़े 5 घंटे तक बढ़ा दिया गया था। अब यह करीब तीन घंटे और बढ़ाने के लिए प्रस्ताव दिया गया है। नया प्रस्ताव लागू होने पर मरीज सुबह 8 से शाम छह बजे तक ब्लड सैंपल दे सकेंगे।
फोन पर समस्या जानकर दी जाएगी सलाह
एम्स में टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसमें विशेषज्ञ अपनी ओर से एम्स आने वालों की समस्या जानेंगे और उचित सलाह देंगे।
1. नंबर जारी होगा : एम्स हेल्पलाइन नंबर जारी करेगा। इसमें वीडियो कॉल की सुविधा भी होगी। इसे राज्यों के जिला अस्पतालों से जोड़ा जाएगा। एम्स आने से पहले व्यक्ति इस पर कॉल कर अपनी परेशानी बता सकेगा।
2. स्थिति की जांच होगी : विशेषज्ञ मरीज की स्थिति देखते हुए या तो उसे दिल्ली बुलाएंगे या जिला अस्पताल भेजेंगे। अगर जिला अस्पताल में मरीज का इलाज संभव होगा तो उसे इतनी दूर बुलाने के बजाय इलाज वहीं कर दिया जाएगा।
3. सलाह देंगे : एम्स के विशेषज्ञ जिला अस्पताल के डॉक्टरों को मरीज के मामले में सलाह देंगे। अगर मरीज ज्यादा गंभीर है और वहां नहीं ठीक हो सकता तो उसे एम्स या अन्य अस्पताल में भेज दिया जाएगा।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 147
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 560
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 147
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9772
एस. के. राणा January 20 2026 0 5978
एस. के. राणा February 01 2026 0 5957
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5061
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35638
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
रिपोर्ट दर्शाती है कि हाल के वर्षों में मानसिक स्वास्थ्य पर ज़्यादा ध्यान दिया गया है, फिर भी गुणवत्
तीन साल में शराब से लिवर सिरोसिस का ग्राफ 37 से बढ़कर 60 फीसदी तक पहुंच गया है। इसका खुलासा जीएसवीएम
भारत बायोटेक द्वारा देश में ही विकसित पहले इंट्रानेसल कोविड-19 टीके ‘इनकोवैक’ को 26 जनवरी से लोगों क
घर पर टीवी और अन्य मनोरंजन साधनों ने बच्चों का स्क्रीन टाइम बढ़ा दिया। इससे बच्चों की आंखों का पानी
गिलोय के पत्ते स्वाद में कसैले, कड़वे और तीखे होते हैं। गिलोय का उपयोग कर वात-पित्त और कफ को ठीक किय
सीएमई का उद्देश्य प्लेटलेट रिच प्लाज्मा थेरेपी और ग्रैनुलोसाइट ट्रांसफ्यूजन जैसे नए विषयों पर ज्ञान
हिमाचल में कोरोना वायरस के साथ अब नए वायरस H3N2 इन्फ्लूएंजा ने दहशत फैला दी है। प्रदेश के स्वास्थ्य
नए अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि वजन बढ़ने से पाचन तंत्र की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बॉडी मास
चीन का मानना है कि 2023 में कोविड के मामलों में विस्फोट के बाद 10 लाख से अधिक लोग कोविड से मर सकते ह
ब्राजीलियाई स्वास्थ्य नियामक एन्विजा ने शुक्रवार को कहा, ‘‘एन्विजा में नैदानिक शोध के समन्वय के साथ

COMMENTS