देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

400 करोड़ से मुजफ्फरपुर में बनेगा कैंसर हॉस्पिटल

गुरुवार को भूमि पूजन होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र मुजफ्फरपुर के प्रभारी रविकांत सिंह ने किया। मुजफ्फरपुर। होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र मुजफ्फरपुर अब 250 बेड का होगा। इसके लिए एसकेएमसीएच स्थित इस अस्पताल परिसर में ही बिल्डिंग बनेगी।

विशेष संवाददाता
February 18 2023 Updated: February 20 2023 02:05
0 52956
400 करोड़ से मुजफ्फरपुर में बनेगा कैंसर हॉस्पिटल होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर। होमी भाभा कैंसर अस्पताल (Homi Bhabha Cancer Hospital) और अनुसंधान केंद्र मुजफ्फरपुर अब 250 बेड का होगा। इसके लिए एसकेएमसीएच (SKMCH) स्थित इस अस्पताल परिसर में ही बिल्डिंग बनेगी। करीब 400 करोड़ रुपए की लागत से इसे 2 साल में तैयार करना है जिसके लिए गुरुवार को भूमि पूजन के साथ भवन निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया। इसमें राज्य का सबसे बड़ा रेडियोथेरेपी केंद्र (radiotherapy center) होगा जिसमें 4 रेडियोथेरेपी मशीनें लगेंगी।

 

बता दें कि इसमें केंद्र सरकार (Central government) के परमाणु ऊर्जा विभाग (Department of Energy) से 200 करोड़ का अस्पताल, एल्केम की वित्तीय सहायता से 100 करोड़ का रेडियोथेरेपी ब्लॉक (radiotherapy block) समेत बिहार सरकार द्वारा 15 एकड़ जमीन दिए जाने के साथ 100 करोड़ रुपए भी दिए गए हैं। गुरुवार को भूमि पूजन होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र मुजफ्फरपुर के प्रभारी रविकांत सिंह ने किया। इस मौके पर एसकेएमसीएच के प्राचार्य डॉ. विकास कुमार, अधीक्षक बाबूसाहेब झा, डॉ. ग्रीष्मा, डॉ. करुणा, पीआरओ सत्यम कुमार आदि मौजूद थे।

गौरतलब है कि टाटा मेमोरियल सेंटर (Tata Memorial Center) की शाखा होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र एसकेएमसीएच परिसर में फरवरी 2021 से ही कार्य कर रहा है। यहां कैंसर मरीजों (cancer patients) का इलाज उसी समय से हो रहा है। अब अगले 2 साल में अस्पताल (hospital) की नई बिल्डिंग बनेगी। इसकी पूरी लागत 400 करोड़ रुपए बताई गई है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

आखिर क्यों दोबारा होता है कोविड-19 संक्रमण, जानें इससे बचाव के उपाय

आखिर क्यों दोबारा होता है कोविड-19 संक्रमण, जानें इससे बचाव के उपाय

श्वेता सिंह August 25 2022 24743

सीडीसी (CDC) के मुताबिक किसी व्यक्ति में एक से अधिक बार संक्रमण होने को रि-इंफेक्शन कहा जाता है। को

कोरोना से निपटने के लिए सिविल अस्पताल बादशाह में की गई मॉक ड्रिल

कोरोना से निपटने के लिए सिविल अस्पताल बादशाह में की गई मॉक ड्रिल

हे.जा.स. April 10 2023 31530

फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में कोविड को लेकर मॉक ड्रिल की गई इस दौरान सिविल अस्पताल की प्राइमरी मेडिक

बच्चे के लिए भगवान बनी डॉक्टर, मुंह से सांस देकर बचाई नवजात शिशु की जान

बच्चे के लिए भगवान बनी डॉक्टर, मुंह से सांस देकर बचाई नवजात शिशु की जान

आरती तिवारी September 23 2022 38026

बच्ची जन्म के बाद सांस नहीं ले पा रही थी, जिसके बाद डॉक्टर सुरेखा अपने मुंह से नवजात को तब-तक सांस द

कम नींद लेना बन सकता है दिल के दौरे का कारण, शोध में हुआ खुलासा

कम नींद लेना बन सकता है दिल के दौरे का कारण, शोध में हुआ खुलासा

रंजीव ठाकुर July 03 2022 42044

कहा जाता है कि भरपूर नींद अच्छे स्वास्थ की निशानी होती हैं और अच्छी नींद लेने से दिल की बीमारियों से

तीसरी बार हुआ कैंसर, फिर सर्जरी कर बचाई जान

तीसरी बार हुआ कैंसर, फिर सर्जरी कर बचाई जान

आरती तिवारी July 22 2023 28898

दो बार सर्जरी होने के बाद तीसरी बार कैंसर होने के मामले कम ही होते हैं। डॉक्टर भी सफलता की दर काफी क

सर्दियों में हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है, बचाव के तरीके जानने के लिए पढ़ें।

सर्दियों में हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है, बचाव के तरीके जानने के लिए पढ़ें।

लेख विभाग November 18 2021 29140

दिल के मरीजों के लिए सर्दियों का मौसम खतरनाक माना जाता है। स्टडीज के मुताबिक इस मौसम में हार्ट अटैक,

आयुर्वेदिक दवाएं डाल रही है किडनी पर असर - यूरोलॉजिस्ट डॉ मयंक मोहन अग्रवाल

रंजीव ठाकुर June 06 2022 39847

पूरे देश में किडनी ट्रांसप्लांट की इतनी अधिक जरुरत है कि उसे आप आसानी से पूरा नहीं कर सकते हैं इसलिए

कोविड-19 संक्रमण के 88 प्रतिशत नए मामले सात राज्यों से। 

कोविड-19 संक्रमण के 88 प्रतिशत नए मामले सात राज्यों से। 

रंजीव ठाकुर March 15 2021 35684

महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 7,467 लोग संक्रमण से उबरे हैं। मंत्रालय ने कहा कि देश में एक दिन

सहारा हॉस्पिटल में जटिल सर्जरी: दूरबीन विधि से छोटी आंतों को जोड़कर बनाया कृत्रिम मलाशय।  

सहारा हॉस्पिटल में जटिल सर्जरी: दूरबीन विधि से छोटी आंतों को जोड़कर बनाया कृत्रिम मलाशय।  

हुज़ैफ़ा अबरार September 01 2021 32876

मरीज को सर्जरी के बाद अपनी समस्या से छुटकारा मिला और मरीज ने डॉ. यादव का सफल इलाज़ करने का धन्यवाद द

एम्स ने सांसदों के इलाज के लिए जारी एसओपी ली वापस

एम्स ने सांसदों के इलाज के लिए जारी एसओपी ली वापस

एस. के. राणा October 22 2022 28913

राजधानी में स्थित एम्स ने सांसदों के लिए उपचार सुविधाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए जारी की मानक संचा

Login Panel