देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोकबंधु अस्पताल में होगा दिमागी बुखार का इलाज, बना इंसेफलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर  

डॉक्टर अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि जैपनीज इंसेफलाइटिस एक मच्छर जनित बीमारी है जिसके मुख्य लक्षण बुखार, उल्टी, दिमाग की झिल्ली में सूजन होता है, जिसके कारण मरीज की मृत्य भी हो सकती है।

रंजीव ठाकुर
May 19 2022 Updated: May 19 2022 02:53
0 41886
लोकबंधु अस्पताल में होगा दिमागी बुखार का इलाज, बना इंसेफलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर   लोकबंधु अस्पताल, लखनऊ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार सरकार बनाने के साथ ही इंसेफेलाइटिस को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर कर दी थी। जिसके बाद खास तौर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश में अभियान चलाया गया था। तब से बरसात का मौसम आने से पहले संचारी रोग अभियान चलाया जाता है। इसी अभियान के तहत राजधानी के लोकबंधु अस्पताल (Lokbandhu Hospital) में इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया गया।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि संचारी रोग अभियान के दौरान लोकबंधु राजनारायण चिकित्सालय में इंसेफलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर (Encephalitis Treatment Center) को द्वितीय तल पर पीडिया वार्ड (Pedia Ward) के पास बनाया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री की प्राथमिकता जैपनीज एन्सेफेलाइटिस का बचाव एवम् उपचार मिलने हेतु बच्चों के इलाज के लिए पूर्ण रूप से इसे 4 बेड से सुसज्जित किया गया हैं। 

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस के सक्सेना ने बताया कि इस वार्ड की गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने की जिम्मेदारी डॉक्टर कमल कुमार वर्मा को प्रदान की है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने संगोष्ठी के माध्यम से मरीजों एवं आगंतुकों को इस रोग से बचाव के लिए जरूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टीम तैयार कर चिकित्सालय के आसपास बस्तियों में रोग से बचाव हेतु मच्छर जनित रोगों के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा इसकी रोकथाम के उपायों का प्रचार प्रसार घर घर जाकर किया जाएगा।

चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि जैपनीज (encephlitis) एक मच्छर जनित बीमारी है जिसके मुख्य लक्षण बुखार, उल्टी, दिमाग की झिल्ली में सूजन होता है जिसके कारण मरीज की मृत्य भी हो सकती है। इसके अलावा बच्चो में झटके आना, इसे एक सामान्य लक्षण के रूप में देखा गया है। लोकबंधु चिकित्सालय में इस रोग के उपचार के लिए चिकित्सक एवम् नर्सिंग टीम को प्रशिक्षित किया गया। 

चिकित्सा अधीक्षक ने जनमानस को संदेश देते हुए कहा बरसात का मौसम आने वाला है, इसके लिए अपनी नालियों को चोक रहित कर ले, किसी भी जगह पानी इकट्ठा न होने दे, लक्षण आने पर बिना चिकित्सक के सलाह के बगैर दवा न ले।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

परमार्थ आश्रम ने बढ़ते प्रदूषण पर जताई चिंता

परमार्थ आश्रम ने बढ़ते प्रदूषण पर जताई चिंता

विशेष संवाददाता November 05 2022 27889

वायु प्रदूषण इस समय दुनिया का सबसे बड़ा पर्यावरणीय स्वास्थ्य खतरा है, जो दुनिया भर में प्रतिवर्ष 70 ल

दवा उपभोगताओं के लिए वरदान साबित हो रहा है जन औषधि केंद्र, कोरोना संकटकाल में भी बढ़ाया मुनाफ़ा।

दवा उपभोगताओं के लिए वरदान साबित हो रहा है जन औषधि केंद्र, कोरोना संकटकाल में भी बढ़ाया मुनाफ़ा।

हे.जा.स. January 26 2021 25492

जनऔषधि दवाओं की कीमत कम से कम 50% और कुछ मामलों में, ब्रांडेड दवाओं के बाजार मूल्य का 80% से 90% तक

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर आशा कार्यकर्ता, थाली बजाकर किया विरोध प्रदर्शन

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर आशा कार्यकर्ता, थाली बजाकर किया विरोध प्रदर्शन

विशेष संवाददाता August 09 2023 46060

आशा कार्यकर्ता ने बताया कि राज्यव्यापी तालाबंदी हड़ताल लगातार 28वे दिन हम लोगों ने थाली बाजार का विरो

कोरोना मृत्यु के एवज में मुआवजे के लिए दावा करने के लिए दिया गया समय पर्याप्त नहीं: सुप्रीम कोर्ट

कोरोना मृत्यु के एवज में मुआवजे के लिए दावा करने के लिए दिया गया समय पर्याप्त नहीं: सुप्रीम कोर्ट

एस. के. राणा March 22 2022 30752

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोरोना से मरने वालों के परिजनों को मुआवजे का दावा करने के लिए सरकार द्वारा स

अगस्त में कोरोना के तीसरी लहर की संभावना: विशेषज्ञ

अगस्त में कोरोना के तीसरी लहर की संभावना: विशेषज्ञ

हे.जा.स. August 03 2021 20600

हैदराबाद और कानपुर IIT में मथुकुमल्ली विद्यासागर और मनिंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में शोधकर्ताओं का हवा

अपोलोमेडिक्स में बोन मैरो ट्रांसप्लांट, हेमेटोलॉजी व पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी की सुविधा उपलब्ध हैं: डॉ मयंक सोमानी

अपोलोमेडिक्स में बोन मैरो ट्रांसप्लांट, हेमेटोलॉजी व पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी की सुविधा उपलब्ध हैं: डॉ मयंक सोमानी

रंजीव ठाकुर July 30 2022 44591

अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ में बोन मैरो ट्रांसप्लांट, हेमेटोलॉजी व पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉ

बिहार के दरभंगा में तेजी से फैल रहा डेंगू

बिहार के दरभंगा में तेजी से फैल रहा डेंगू

विशेष संवाददाता October 18 2022 29641

निरीक्षण करने पहुंचे अस्पताल अधीक्षक हरिशंकर मिश्रा ने कहा कि पहले अस्पताल में डेंगू के मरीज कम आ रह

अब यूपी के गांवों में लगेगी पोषण पंचायत

अब यूपी के गांवों में लगेगी पोषण पंचायत

श्वेता सिंह September 04 2022 27432

समारोह में सीडीओ कानपुर नगर सुधीर कुमार ने सैम श्रेणी के सभी बच्चों को पोषण किट बांटे जाने की घोषणा

उत्तर प्रदेश में आंशिक कोरोना कर्फ्यू 24 मई तक बढ़ा।  

उत्तर प्रदेश में आंशिक कोरोना कर्फ्यू 24 मई तक बढ़ा।  

हुज़ैफ़ा अबरार May 16 2021 25507

शहरी क्षेत्रों में दैनिक रूप से कार्य कर अपना जीविकोपार्जन करने वालों को एक माह के लिए 1,000 रुपए का

फिर जहरीली हो रही लखनऊ की हवा।

फिर जहरीली हो रही लखनऊ की हवा।

हुज़ैफ़ा अबरार December 15 2021 28156

शहर की हवा सुधरने की बजाय और जहरीली हो गई है। तालकटोरा और उसके आसपास के क्षेत्रों की एक्यूआई 330 के

Login Panel