देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

एमडीआर टीबी की 10 नई दवाओं पर चल रहा शोध: डॉ दिगम्बर बेहरा

डॉ. पुरी ने कहा कि देश में टीबी के कुल मरीजों में से 25 प्रतिशत उत्तर प्रदेश के हैं, जो चिंताजनक है। इसलिए हमें पूरी मुस्तैदी के साथ यूपी से टीबी को ख़त्म करना होगा तभी देश से टीबी का खात्मा हो सकेगा।

रंजीव ठाकुर
May 29 2022 Updated: May 29 2022 02:23
0 30273
एमडीआर टीबी की 10 नई दवाओं पर चल रहा शोध: डॉ दिगम्बर बेहरा एमडीआर टीबी पर राष्ट्रीय कार्यशाला में उपस्थित चिकित्सकगण

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग, यूपी चैप्टर ऑफ़ इण्डियन चेस्ट सोसायटी व आईएमए- एएमएस के संयुक्त तत्वावधान में मल्टी ड्रग रजिस्टेंट (एमडीआर) टीबी पर कलाम सेंटर में हाइब्रिड मोड में राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गयी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (National Tuberculosis Eradication Program) के नेशनल टास्क फ़ोर्स के राष्ट्रीय सलाहकार पद्मश्री डॉ. दिगम्बर बेहरा ने कहा कि दुनिया में मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट (MDR) टीबी से निजात दिलाने के लिए 10 नई दवाओं पर शोध चल रहा है। इन दवाओं के आ जाने से एमडीआर टीबी मरीजों का इलाज और आसान हो जाएगा। डॉ. बेहरा ने टंडन माथुर मेमोरियल व्याख्यान के तहत भारत में एमडीआर टीबी (MDR TB) की वर्तमान स्थिति और भविष्य की चुनौतियों व तैयारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए चलाया जा रहा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम दुनिया के बड़े और प्रमुख कार्यक्रमों में अपनी जगह बना चुका है।

कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए कुलपति डॉ. पुरी ने कहा कि देश में टीबी के कुल मरीजों में से 25 प्रतिशत उत्तर प्रदेश के हैं, जो चिंताजनक है। इसलिए हमें पूरी मुस्तैदी के साथ यूपी से टीबी को ख़त्म करना होगा तभी देश से टीबी का खात्मा हो सकेगा। उत्तर भारत के नौ राज्यों में क्षय उन्मूलन के लिए केजीएमयू (KGMU) नेतृत्व देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि केजीएमयू के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग में डीआर टीबी मरीजों के बेहतर उपचार के लिए 20 बेड की व्यवस्था है, जो कि प्रदेश का सबसे बड़ा एमडीआर टीबी सेंटर है। हमारा प्रयास है कि डीआर टीबी मरीजों (TB patients) को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसके लिए रेस्परेटरी मेडिसिन के साथ ही माइक्रोबायोलाजी और बाल रोग विभाग हर वक्त पूरी सक्रियता से तैयार रहते हैं।

कार्यशाला में नेशनल टीबी टास्क फ़ोर्स के चेयरमैन डॉ. ए. के. भारद्वाज ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की टीबी मरीजों को गोद लेने और उन्हें पोषक आहार (nutritious food) प्रदान कराने के साथ ही भावनात्मक सहयोग प्रदान करने की पहल को सराहा । उन्होंने कहा कि उनकी इस पहल से टीबी मरीजों को कम समय में बीमारी से छुटकारा पाने में मदद मिल रही है । इसके तहत वयस्कों को 1100 रुपये की पोषण पोटली और बच्चों को 750 रुपये की पोषण पोटली प्रदान की जा रही है । इसके अलावा मरीजों को इलाज के दौरान निक्षय पोषण योजना (Nikshay Poshan Yojana) के तहत हर माह 500 रुपये सीधे बैंक खाते में दिए जाते हैं ।

इस अवसर पर नेशनल टीबी टास्क फ़ोर्स (National TB Task Force) - नार्थ जोन के प्रमुख और रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत ने कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी चिकित्सकों व अन्य के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा - टीबी केवल एक बीमारी ही नहीं बल्कि सामाजिक और आर्थिक समस्या के रूप में भी है। जो महिलाएं टीबी ग्रसित हो जाती हैं उनका तलाक तक हो जाता है। टीबी ग्रसित छोटे बच्चे खेलकूद से वंचित रह जाते हैं और अगर घर के युवा को टीबी हो जाती है तो कमाई का जरिया बंद हो जाता है। इसलिए टीबी के लक्षण (दो हफ्ते से अधिक खांसी-बुखार आने, वजन कम होने) नजर आयें तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर मुफ्त जांच और इलाज कराएं। इसमें देरी करना भारी पड़ सकता है।   

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बेगैर फोटो आईडी वाले का भी हो रहा कोविड टीकाकरण - केंद्र सरकार

बेगैर फोटो आईडी वाले का भी हो रहा कोविड टीकाकरण - केंद्र सरकार

रंजीव ठाकुर July 31 2021 26186

मंत्री भारती पवार ने कहा, ‘‘ 26 जुलाई, 2021 तक कुल 3.83 लाख ऐसे लोगों का कोविन के जरिए टीकाकरण किया

इंदौर में खसरे के मामले बढ़े, दिमागी बुखार से किशोर की मौत 

इंदौर में खसरे के मामले बढ़े, दिमागी बुखार से किशोर की मौत 

विशेष संवाददाता March 06 2023 34407

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. तरुण गुप्ता ने बताया, ‘‘हमें पिछले एक महीने में खसरे के 47 मामले मिले हैं।

दुर्लभ बीमारियों पर होगा शोध, देश में ही बनेगी दवा

दुर्लभ बीमारियों पर होगा शोध, देश में ही बनेगी दवा

रंजीव ठाकुर July 20 2022 23484

ज्यादातर दुर्लभ बीमारियां आवर्ती आनुवंशिक दोषों के कारण होती है जिनका उपचार काफी महंगा होता है और दे

जनवरी में बढ़ सकते है कोविड-19 के मामले, अगले 40 दिन मुश्किल

जनवरी में बढ़ सकते है कोविड-19 के मामले, अगले 40 दिन मुश्किल

विशेष संवाददाता December 29 2022 24684

स्वास्थ्य मंत्रालय का आकलन है कि भारत में चीन जैसी कोरोना की लहर आने की स्थिति में संक्रमितों की ताद

ग्लोब  हेल्थकेयर अस्पताल में अत्याधुनिक तरीके से होगा कैंसर का इलाज 

ग्लोब  हेल्थकेयर अस्पताल में अत्याधुनिक तरीके से होगा कैंसर का इलाज 

हुज़ैफ़ा अबरार May 23 2022 74588

डॉ मोहम्मद सुहैब के अनुसार एमआरआई (MRI) अधारित प्लानिंग के साथ रेडियो थेरेपी इलाज के लिए ग्लोब अस्पत

दिल्ली में लगातार बढ़ रहा कोरोना संक्रमण

दिल्ली में लगातार बढ़ रहा कोरोना संक्रमण

एस. के. राणा April 23 2022 31388

राजधानी में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीते एक दिन में कोरोन

मोटापा मधुमेह उच्च रक्तचाप हृदय विकारों का कारण: डा प्रदीप

मोटापा मधुमेह उच्च रक्तचाप हृदय विकारों का कारण: डा प्रदीप

लेख विभाग July 14 2022 37944

मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल साकेत के डॉ प्रदीप चौबे बतातें हैं कि परिवहन के आसानी से उपलब्ध साधनों

बाल झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय।

बाल झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय।

सौंदर्या राय November 08 2021 43358

बालों के झड़ने को नियंत्रित करने और रोकने के लिए घर पर आसानी से उपलब्ध सामग्री का उपयोग किया जा सकता

मेरठ में लगातार बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले।

मेरठ में लगातार बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले।

हे.जा.स. October 26 2021 26387

रविवार को मेरठ में डेंगू के 34 नए मरीज मिले। डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 1081 हो गई है। 275 सक्रिय

स्ट्रोक से मरने वाले लोगों की संख्या 2050 तक हर साल 97 लाख होने का अनुमान: लैंसेट

स्ट्रोक से मरने वाले लोगों की संख्या 2050 तक हर साल 97 लाख होने का अनुमान: लैंसेट

अखण्ड प्रताप सिंह October 18 2023 287762

पिछले 30 वर्षों में विश्व स्तर पर स्ट्रोक (stroke) से पीड़ित, मरने वाले या इस स्थिति के कारण विकलांग

Login Panel