देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज़

वर्तमान में जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या 83 है। तीन घरों में मच्छरों के लार्वा मिले। विभाग ने उन्हें नोटिस जारी कर हिदायत दी है कि अगले सप्ताह पुन: लार्वा पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। जिला मलेरिया नियंत्रण अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि बेतियाहाता की 52 वर्षीय महिला को कई दिन से बुखार था।

0 29841
गोरखपुर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज़

गोरखपुर। डेंगू के डंक से जिले में हाहाकार मचा हुआ है। प्रतिदिन मरीज़ों की संख्या में वृद्धि हो रही है। महानगर के 10 वार्डों में बुखार के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। मरीजों का निजी अस्पतालों में इलाज हो रहा है। ज्यादातर मरीज रैपिड कार्ड से जांच में डेंगू पॉजिटिव मिल रहे हैं। हालांकि वह एंटीजन जांच नहीं करवा रहे हैं। निजी अस्पताल भी रैपिड कार्ड की जांच के भरोसे ही डेंगू का इलाज कर रहे हैं।

 

वर्तमान में जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या 83 है। तीन घरों में मच्छरों के लार्वा मिले। विभाग ने उन्हें नोटिस जारी कर हिदायत दी है कि अगले सप्ताह पुन: लार्वा पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। जिला मलेरिया नियंत्रण अधिकारी (District Malaria Control Officer) अंगद सिंह ने बताया कि बेतियाहाता की 52 वर्षीय महिला को कई दिन से बुखार था। उनकी डेंगू की जांच (dengue test report) रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

शहर के बसंतपुर, निजामपुर, दरगहिया, हांसूपुर, नरसिंहपुर, महेवा, तुर्कमानपुर, रसूलपुर, दिवान बाजार, शेखपुर, साहबगंज, बेतियाहाता और रेलवे कॉलोनी में मरीज मिल रहे हैं। शहर के बसंतपुर निवासी संतोष वर्मा बुखार से पीड़ित हैं। उनके घर के पास डेंगू के मरीज मिले हैं। उन्होंने निजी अस्पताल में रैपिड कार्ड से जांच कराई। जांच में वह पॉजिटिव मिले। अस्पताल के डॉक्टर के परामर्श से वह घर पर इलाज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में बड़ी संख्या में डेंगू के मरीज (dengue patients) पहुंचे हैं।

 

स्वास्थ्य विभाग (Health Department) का कहना है की निजी अस्पताल (private hospitals) मरीजों कि कोई सूचना नहीं दे रहे हैं। शहर में लगभग 450 निजी अस्पताल हैं। इसमें से चार या पांच अस्पतालों ने ही अब तक स्वास्थ्य विभाग को डेंगू मरीजों की सूचना दी है। सभी निजी अस्पतालों में रैपिड कार्ड (rapid card testing) से जांच कर डेंगू मरीजों की पहचान व इलाज की जा रही है। वह एलाइजा जांच नहीं करवा रहे हैं।

 

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे (CMO Dr. Ashutosh Kumar Dubey) ने कहा की "डेंगू मरीजों को लेकर निजी अस्पतालों को मुगालते में नहीं रहना चाहिए। यह नोटिफाइड डिजीज है। इसके हर मरीज की सूचना विभाग को देनी होगी। अगर अस्पताल संचालक सूचनाएं छिपाएंगे तो उनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी"।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर अलर्ट मोड

इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर अलर्ट मोड

विशेष संवाददाता March 15 2023 25577

बीते कुछ महीनों से जुकाम बुखार के केस ओपीडी में सबसे ज्यादा तेज बुखार खांसी जुखाम गला बंद होने के सा

महिलाओं और बच्चों के कल्याण हेतु केंद्र सरकार की नई पहल।

महिलाओं और बच्चों के कल्याण हेतु केंद्र सरकार की नई पहल।

हुज़ैफ़ा अबरार March 15 2021 28117

मिशन पोषण 2.0, मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति के तहत समाहित होंगी सभी योजनायें वर्ष 2021 -22 के बजट

जीवनशैली में सुधार करके एसिडिटी, एसिड रिफ्लक्स और हार्टबर्न की समस्या से निज़ात पाएं। 

जीवनशैली में सुधार करके एसिडिटी, एसिड रिफ्लक्स और हार्टबर्न की समस्या से निज़ात पाएं। 

लेख विभाग December 26 2021 39270

आहार-विहार में गड़बड़ी के कारण लोगों को एसिडिटी और पाचन से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। कुछ लोगों क

डेंगू के बढ़ते कहर के चलते शिक्षा विभाग ने दिए सख्त निर्देश

डेंगू के बढ़ते कहर के चलते शिक्षा विभाग ने दिए सख्त निर्देश

श्वेता सिंह November 14 2022 30883

इसके साथ ही स्कूल परिसर में खुली हुई पानी की टंकियों की नियमित साफ-सफाई, स्कूल व उसके आस-पड़ोस में कह

गरमी और बरसात में होने वाले रोगों से ऐसे करें बचाव, देखिए डॉ पंकज कुमार गुप्ता की सलाह

रंजीव ठाकुर May 27 2022 39365

इस मौसम में तापमान 40 डिग्री से अधिक होता है तो एक्जर्शन और हीट स्ट्रोक ज्यातातर देखने में आता है। ज

दुनिया भर में विश्वसनीय बना भारतीय फार्मा उद्योग, एफडीआई में 98 प्रतिशत की वृद्धि।

दुनिया भर में विश्वसनीय बना भारतीय फार्मा उद्योग, एफडीआई में 98 प्रतिशत की वृद्धि।

हे.जा.स. February 09 2021 729267

भारत में विदेशी निवेश के लिए फार्मास्यूटिकल्स शीर्ष -10 आकर्षक क्षेत्रों में से एक है। उन्होंने बताय

कोरोना वायरस पर डब्लूएचओ ने चीन को लगाई फटकार

कोरोना वायरस पर डब्लूएचओ ने चीन को लगाई फटकार

हे.जा.स. March 19 2023 26788

साल 2020 में कोरोना वायरस ने दस्तक दी थी। चीन के वुहान शहर से कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सा

मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से बच्चों की एकाग्रता में आ रही कमी: मानसिक रोग चिकित्सक

मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से बच्चों की एकाग्रता में आ रही कमी: मानसिक रोग चिकित्सक

रंजीव ठाकुर August 15 2022 59578

आज के दौर में बच्चे मोबाइल में गेम खेलने या यूट्यूब देखने में व्यस्त रहते हैं इससे समाज में बच्चों क

नर्सिंग एवं पैरामेडिकल प्रशिक्षण में व्यापक सुधार के लिए शुरू होगा मिशन निरामया

नर्सिंग एवं पैरामेडिकल प्रशिक्षण में व्यापक सुधार के लिए शुरू होगा मिशन निरामया

आरती तिवारी September 17 2022 28713

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेजों में शैक्षिक गुणवत्ता में वृद्धि तथा प

बीकानेर के सरकारी अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी, जानें वजह

बीकानेर के सरकारी अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी, जानें वजह

विशेष संवाददाता March 23 2023 37281

पिछले चार दिन से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल, सेटेलाइट अस्पताल गंगाशहर और जिला अस्पताल जस्सूसर गेट पर

Login Panel