देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

दिल्ली के अस्पताल में एक व्यक्ति की थाइरॉयड ग्रंथि से निकाला गया “नारियल के आकार” का ट्यूमर

72 वर्षीय मरीज को पिछले छह महीने से सांस लेने और खाना निगलने में दिक्कत हो रही थी। डॉक्टरों ने बताया कि इस सर्जरी में मरीज की आवाज को बचाने सहित कई चुनौतियां थीं। अस्पताल ने एक बयान में कहा कि बेगूसराय जिले के रहने वाले मरीज को पिछले महीने सर गंगा राम अस्पताल में ईएनटी विभाग और हेड, नेक ओन्को सर्जरी में लाया गया था।

एस. के. राणा
October 28 2022 Updated: October 28 2022 23:56
0 28578
दिल्ली के अस्पताल में एक व्यक्ति की थाइरॉयड ग्रंथि से निकाला गया “नारियल के आकार” का ट्यूमर सांकेतिक चित्र

नयी दिल्ली। राजधानी के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने बिहार के एक मरीज के थायरॉयड ग्लैंड से 'नारियल के आकार' का ट्यूमर निकाला है। 72 वर्षीय मरीज को पिछले छह महीने से सांस लेने और खाना निगलने में दिक्कत हो रही थी। डॉक्टरों ने बताया कि इस सर्जरी में मरीज की आवाज को बचाने सहित कई चुनौतियां थीं। अस्पताल ने एक बयान में कहा कि बेगूसराय जिले के रहने वाले मरीज को पिछले महीने सर गंगा राम अस्पताल में ईएनटी विभाग और हेड, नेक ओन्को सर्जरी में लाया गया था।

 

अस्पताल (hospital) में हेड एंड नेक ओन्को सर्जरी की सलाहकार डॉ. संगीत अग्रवाल ने इस दुर्लभ सर्जरी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह लंबे से प्रैक्टिस कर रही हैं और 250 से अधिक ऐसे बड़े थायरॉयड ट्यूमर (thyroid tumor) के मामलों का ऑपरेशन किया है, लेकिन वजन के मामले में यह एक अनूठा केस था। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी चुनौती ट्यूमर को हटाते समय मरीज की आवाज को बचाना था. द्विपक्षीय वोकल कॉर्ड नसों (vocal cord nerves) को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है।

 

डॉक्टर ने कहा, "श्वासनली (विंड पाइप) संकुचित हो गई थी, जिस कारण एनेस्थीसिया (Anaesthesia) के लिए एक विशेष तकनीक लागू करनी पड़ी। इस तरह के विशाल ट्यूमर में कैल्शियम का संरक्षण और पैराथायरायड ग्लैंड (parathyroid gland) को बनाए रखना भी एक बड़ी चुनौती है। हम सभी 4 पैराथायरायड ग्लैंड को सफलतापूर्वक संरक्षित करने में सक्षम थे।"

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

एसजीपीजीआइ लखनऊ में पैरामेडिकल पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल

एसजीपीजीआइ लखनऊ में पैरामेडिकल पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल

एस. के. राणा March 29 2022 30087

एसजीपीजीआइ लखनऊ में सरकारी नौकरी इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। संजय गांधी पोस्ट ग्र

लोकबंधु अस्पताल के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे डीजी हेल्थ, सीएमओ और विधायक

रंजीव ठाकुर September 19 2022 40676

रविवार को लोकबंधु अस्पताल में पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत नि:शुल्क स्वास्

कोरोना नेजल वैक्सीन 26 जनवरी को होगी लॉन्च, ये होगी कीमत

कोरोना नेजल वैक्सीन 26 जनवरी को होगी लॉन्च, ये होगी कीमत

एस. के. राणा January 24 2023 27310

भारत बायोटेक द्वारा देश में ही विकसित पहले इंट्रानेसल कोविड-19 टीके ‘इनकोवैक’ को 26 जनवरी से लोगों क

अमेरिका में टेक्सास प्रांत की सुप्रीम कोर्ट ने क्लीनिक में गर्भपात पर लगायी रोक

अमेरिका में टेक्सास प्रांत की सुप्रीम कोर्ट ने क्लीनिक में गर्भपात पर लगायी रोक

एस. के. राणा July 02 2022 34853

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने रो बनाम वेड मामले से संबंधित फैसले को पलटते हुए गर्भपात कराने के महिलाओं

छात्रों ने मांगों को लेकर निकाला कैंडल मार्च

छात्रों ने मांगों को लेकर निकाला कैंडल मार्च

अबुज़र शेख़ October 13 2022 35409

छात्र पिछले करीब छह दिनों से स्नातकोत्तर में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। स्नातक

कश्मीर में लंपी वायरस की चपेट में 30 हजार से ज्यादा गायें

कश्मीर में लंपी वायरस की चपेट में 30 हजार से ज्यादा गायें

विशेष संवाददाता September 14 2022 28231

अनंतनाग जिले के महमूदाबाद इलाके में रहने वाले अधिकतर लोगों की आमदनी का मात्र जरिया पशुपालन है। वह रो

पोलियो-मुक्त भारत में अभी भी पोलियो टीकाकरण क्यों है जरूरी: डॉ. अवंतिका

पोलियो-मुक्त भारत में अभी भी पोलियो टीकाकरण क्यों है जरूरी: डॉ. अवंतिका

हुज़ैफ़ा अबरार October 22 2026 2310

पोलियो बहुत संक्रामक वायरल बीमारी है। यह ज़्यादातर पाँच साल से कम उम्र के बच्चों को होती है। यह ज़्य

ओमिक्रॉन संक्रमण पर प्रभावी नहीं हो रहा कोरोनारोधी टीका और बूस्टर डोज।

ओमिक्रॉन संक्रमण पर प्रभावी नहीं हो रहा कोरोनारोधी टीका और बूस्टर डोज।

एस. के. राणा December 25 2021 26535

देश में हर दस संक्रमित में से नौ ऐसे लोग हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज ली थीं, इसके बावजूद वे

आई फ्लू से घबराएं नहीं, सतर्क रहें: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आई फ्लू से घबराएं नहीं, सतर्क रहें: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी July 30 2023 41101

प्रदेश में बढ़ रहे आई फ्लू को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लोगों से पैनिक ना होने की अपील की है।

देहरादून में लंपी वायरस ने बढ़ाई चिंता, 48 घंटों में 80 पशुओं की मौत

देहरादून में लंपी वायरस ने बढ़ाई चिंता, 48 घंटों में 80 पशुओं की मौत

विशेष संवाददाता October 10 2022 34171

उत्तराखंड में लंपी वायरस तेजी से फैल रहा है। पशुपालन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक  लंपी से 2 दिन में

Login Panel