देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

जलवायु परिवर्तन और वायरसों की उत्पत्ति के बीच  हो सकता है संबंध- शोध।

शोधकर्ताओं ने यह कहा है कि इस क्षेत्र में कोरोना वर्ग के कई वायरसों की मौजूदगी हो सकती है। इनका संबंध स्थानीय चमगादड़ प्रजातियों से हो सकता है।

रंजीव ठाकुर
February 07 2021 Updated: February 07 2021 03:04
0 18429
जलवायु परिवर्तन और वायरसों की उत्पत्ति के बीच  हो सकता है संबंध- शोध। प्रतीकात्मक फोटो

लखनऊ। कोरोना वायरस की उत्पत्ति और प्रकोप में जलवायु परिवर्तन की भूमिका सामने आई है। एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि कोरोना प्रकोप के साथ ही 2002-03 में सार्स महामारी पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव हो सकता है। शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में बताया, 'कुछ प्रजातियों का विकास वास्तव में जलवायु परिवर्तन की देन है। इससे कुछ इलाकों में कुछ प्रजातियां विलुप्त हो जाती हैं, जबकि कुछ में इनका विस्तार देखने को मिलता है।' इसमें यह भी बताया गया है कि जलवायु परिवर्तन और वायरसों की उत्पत्ति के बीच संबंध हो सकता है।

शोध में यह भी कहा गया है कि ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन के चलते पैदा हुए वैश्विक संकट से संभव है कि इस वायरस के वाहक चमगादड़ों की प्रजाति में बदलाव आया हो।

ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के विज्ञानियों के अनुसार, यह क्षेत्र दो प्रकार के वायरसों सार्स कोव-1 और सार्स कोव-2 के चमगादड़ जनित पूर्वजों की संभावित उत्पत्ति के साथ मेल खाता है।

साइंस ऑफ द टोटल एनवायरंमेंट पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में यह कहा गया है कि दक्षिण चीन के यून्नान प्रांत और पड़ोसी म्यांमार व लाओस जलवायु परिवर्तन के कारण चमगादड़ों की संख्या में बढ़ोतरी वाले प्रमुख केंद्र बने हैं। 

अध्ययनों के आधार पर शोधकर्ताओं ने यह कहा है कि इस क्षेत्र में कोरोना वर्ग के कई वायरसों की मौजूदगी हो सकती है। इनका संबंध स्थानीय चमगादड़ प्रजातियों से हो सकता है। उन्होंने कहा, 'जैसे-जैसे ये प्रजातियां विकसित होती हैं, इस बात की आशंका बढ़ सकती है कि इंसानों के लिए घातक कोरोना वायरस भी इस क्षेत्र में मौजूद हो सकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में बेड़ों की संख्‍या बढ़कर 1000 हुई, अत्‍याधुनिक सीटी स्कैनर भी लगा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन

लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में बेड़ों की संख्‍या बढ़कर 1000 हुई, अत्‍याधुनिक सीटी स्कैनर भी लगा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन

एस. के. राणा May 09 2022 39764

केंद्र सरकार का लक्ष्य, निवारक स्वास्थ्य देखभाल और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के बीच तालमेल के साथ स्व

सुप्रीम कोर्ट ने टू-फिंगर टेस्ट के इस्तेमाल लगी रोक बरकरार रखी

सुप्रीम कोर्ट ने टू-फिंगर टेस्ट के इस्तेमाल लगी रोक बरकरार रखी

एस. के. राणा November 01 2022 30300

जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस हेमा कोहली की बेंच ने सोमवार को चेतावनी दी कि ऐसा करने वालों को कद

लोहिया संस्थान ने वर्ष 2016 की भर्ती प्रक्रिया को किया रद्द।

लोहिया संस्थान ने वर्ष 2016 की भर्ती प्रक्रिया को किया रद्द।

हे.जा.स. March 17 2021 24178

लोहिया संस्थान में वर्ष 2016 में 456 गैर शैक्षणिक पदों की मंजूरी मिली थी। इनमें कंप्यूटर आपरेटर, टेक

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने, इलाज कराने आई महिला के एक्स-रे में निकली चाबी

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने, इलाज कराने आई महिला के एक्स-रे में निकली चाबी

admin March 22 2023 23558

जहां महिला के एक्स रे में चाबी निकली है। अब इस बात को लेकर महिला अपने साथ एक्स रे को लेकर इलाज के लि

प्रदेश में बढ़ा कोरोना संक्रमण, मास्क अनिवार्य

प्रदेश में बढ़ा कोरोना संक्रमण, मास्क अनिवार्य

आरती तिवारी April 13 2023 37162

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर जिले में डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल तत्काल क्रिय

सिंगापुर में कोरोना विस्फोट, एक दिन में 9,420 लोग मिले संक्रमित

सिंगापुर में कोरोना विस्फोट, एक दिन में 9,420 लोग मिले संक्रमित

हे.जा.स. February 15 2022 28511

सिंगापुर में कोरोना वायरस के नए मामलों में से 2,349 मामलों का पीसीआर टेस्ट के तहत पता चला है जबकि 7,

आँखें भी प्रभावित हो सकती है डायबिटीज से: डा. शोभित

आँखें भी प्रभावित हो सकती है डायबिटीज से: डा. शोभित

हुज़ैफ़ा अबरार March 08 2023 32576

रकाश नेत्र केंद्र लखनऊ के चिकित्सा निदेशक और मुख्य विट्रोरेटिनल सलाहकार डॉ शोभित चावला ने कहा डायबिट

पुर्तगाल में गर्भवती भारतीय महिला पर्यटक की बेड मौत, स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा

पुर्तगाल में गर्भवती भारतीय महिला पर्यटक की बेड मौत, स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा

हे.जा.स. September 01 2022 23559

यूँ तो यह दुःख भरी घटना है कि अस्पताल में जगह ना मिलने से गर्भवती भारतीय महिला की मौत हो गई है लेकिन

चिकनपॉक्स का कहर, 15 से अधिक बच्चे पीड़ित

चिकनपॉक्स का कहर, 15 से अधिक बच्चे पीड़ित

आरती तिवारी May 27 2023 31257

राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में कई बच्चे चिकनपॉक्स और बुखार की चपेट में आ गये। जानकारी के बाद स्वा

अपर जिलाधिकारी अब्दुल बासित ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

अपर जिलाधिकारी अब्दुल बासित ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

विशेष संवाददाता February 09 2023 36074

अपर जिलाधिकारी अब्दुल बासित ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अपर जिला अधिकारी ने डॉक्टरों की उप

Login Panel