देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

बीजिंग भी कोरोना संक्रमण के दायरे में, 10 स्टूडेंट्स कोरोना संक्रमित मिले

चीन की राजधानी बीजिंग में मिडिल स्कूल के 10 स्टूडेंट्स कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इसे लेकर चीनी प्रशासन ने शहर में सतर्कता बढ़ा दी है। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती दौर की जांच में संक्रमण के इन मामलों की पुष्टि हुई। कोविड-19 की जांच में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद शहर के अधिकारियों ने एक सप्ताह के लिए स्कूल में कक्षाएं रद्द कर दी हैं।

हे.जा.स.
April 23 2022
0 26185
बीजिंग भी कोरोना संक्रमण के दायरे में, 10 स्टूडेंट्स कोरोना संक्रमित मिले प्रतीकात्मक

बीजिंग। चीन की राजधानी बीजिंग में मिडिल स्कूल के 10 स्टूडेंट्स कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इसे लेकर चीनी प्रशासन (Chinese Adminstration) ने शहर में सतर्कता बढ़ा दी है। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती दौर की जांच में संक्रमण के इन मामलों की पुष्टि हुई। कोविड-19 की जांच में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद शहर के अधिकारियों ने एक सप्ताह के लिए स्कूल में कक्षाएं रद्द कर दी हैं।
 
स्थानीय मीडिया ने बताया कि बीजिंग के चाओयांग जिले में सरकार ने स्कूल की गतिविधियों और कक्षाओं को स्थगित करने का आदेश दिया है। सरकार अब कोविड के अन्य मामलों का पता लगाने के लिए सामूहिक जांच कर रही है। स्कूल के बच्चों में कोरोना संक्रमण के बढ़ने से खतरे से अधिकारी चिंतित हैं। प्रशासन सभी जरूरी कदम उठाने के दावे कर रहा है।

चीन में पिछले 24 घंटों में 2,971 कोरोना केस मिले
राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (National Health Commission) ने कहा कि चीनी मेनलैंड में पिछले 24 घंटों में 2,971 नए स्थानीय कोरोना केस मिले, जिनमें से 2,736 शंघाई में दर्ज किए गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आयोग का हवाला देते हुए बताया कि शंघाई के अलावा शेष स्थानीय मामले 16 अन्य प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों में दर्ज किए गए। इनमें जिलिन के पूर्वोत्तर प्रांत में 136 और बीजिंग में छह शामिल हैं। 

शंघाई चीन में कोरोना संक्रमण का हॉटलैंड
इससे पहले शुक्रवार को चीन में कोरोना के 21,355 स्थानीय रूप से असिम्प्टोमैटिक केस मिले थे, जिनमें से 20,634 शंघाई में रिपोर्ट किए गए थे। शंघाई पिछले कई दिनों से चीन में कोरोना के प्रसार का हॉटलैंड (Hotland) बना हुआ है। यह हर दिन करीब 20 नए कोविड पेसेंट सामने आ रहे हैं। संक्रमण की चेन को रोकने के लिए चीनी प्रशासन ने यहां सख्त लॉकडाउन (Lockdown) लगाया है, जिससे लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

लंपी वायरस का कहर, जल्द मिलेगी लंपी वायरस की स्वदेशी वैक्सीन

लंपी वायरस का कहर, जल्द मिलेगी लंपी वायरस की स्वदेशी वैक्सीन

विशेष संवाददाता September 04 2022 27547

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा विकसित और लंपी स्किन रोग से पूर्ण सुरक्षा देने वाली स्वदेशी लंपी-प

बदलते मौसम में होठों को नर्म और गुलाबी बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके

बदलते मौसम में होठों को नर्म और गुलाबी बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके

admin February 14 2022 36243

बदलते मौसम में भी होंठ नर्म, मुलायम और कोमल बने रहे इसके लिए जरूरी है कि आप ऐसे मौसम में होंठों की ख

भारत ने जॉनसन एंड जॉनसन के एक खुराक वाले कोविड-19 रोधी टीके को दी मंजूरी।

भारत ने जॉनसन एंड जॉनसन के एक खुराक वाले कोविड-19 रोधी टीके को दी मंजूरी।

admin August 11 2021 34

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि भारत में जॉनसन एंड जॉनसन के एक खुराक वाले कोविड-

डॉक्टर ने महिला की आंख से निकाले 23 कॉन्टैक्ट लेन्स

डॉक्टर ने महिला की आंख से निकाले 23 कॉन्टैक्ट लेन्स

हे.जा.स. October 15 2022 21084

कैलिफोर्निया के डॉक्टर ने एक महिला मरीज़ की आंख से कुल 23 कॉन्टैक्ट लेंसेज़ निकाले, जिसका वीडियो वा

लगातार कब्ज़ की समस्या रहने से हो सकती है बवासीर

लगातार कब्ज़ की समस्या रहने से हो सकती है बवासीर

लेख विभाग November 22 2022 25822

पाइल्स यानी बवासीर, जिसे हेमोरॉएड्स भी कहा जाता है। बवासीर होने पर मल द्वार या गुदा में व्यक्ति को स

प्राकृतिक चिकित्सा का विश्वस्तरीय केंद्र गोरखपुर का आरोग्य मंदिर

प्राकृतिक चिकित्सा का विश्वस्तरीय केंद्र गोरखपुर का आरोग्य मंदिर

हुज़ैफ़ा अबरार January 22 2023 92201

आरोग्य मंदिर के निदेशक डॉ. विमल कुमार मोदी ने बताया कि  आरोग्य मंदिर में अधिकतर दमा, कब्ज, मधुमेह, स

प्लास्टिक चावल नहीं, पोषण का भण्डार है फोर्टिफाइड राइस: उत्तर प्रदेश सरकार

रंजीव ठाकुर August 11 2022 25658

अपर आयुक्त अरुण कुमार ने फोर्टिफाइड चावल को लेकर भ्रांतियों का भी निराकरण किया। 'प्लास्टिक चावल' जैस

एडवांस लिवर ट्रांसप्लान्ट लिवर फेलियर के रोगियों के लिए एक वरदान। 

एडवांस लिवर ट्रांसप्लान्ट लिवर फेलियर के रोगियों के लिए एक वरदान। 

लेख विभाग January 18 2021 21470

लिवर ट्रांसप्लान्ट की जरूरत केवल उन मरीजों को पड़ती है, जिनका लिवर पूरी तरह से खराब हो चुका है और जो

चिकित्सा विभाग का तुगलकी फरमान, अधिकारी और कर्मचारी मीडिया से बनाए दूरी!

चिकित्सा विभाग का तुगलकी फरमान, अधिकारी और कर्मचारी मीडिया से बनाए दूरी!

विशेष संवाददाता July 14 2023 42397

सीएमएस मदन लाल ने समस्त स्वास्थ्य विभाग को नोटिस जारी किया है कि कोई भी अधिकारी/कर्मचारी मीडिया के ल

कोविड़- 19 अपडेट: फिर बढ़े संक्रमण की मामले

कोविड़- 19 अपडेट: फिर बढ़े संक्रमण की मामले

एस. के. राणा December 02 2021 23399

बुधवार को जारी आंकड़े की अपेक्षा एक्टिव केस में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, 3 करोड़ 40 लाख 37

Login Panel