देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

पोस्टर व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के जरिए डायरिया के प्रति किया जागरूक

अजय कुमार ने बच्चों को सही तरीके से हाथ धोने के फायदों साफ-सफाई के महत्व जिंक की खुराक ओआरएस के उपयोग और टीकाकरण आदि के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया शौच के बाद भोजन से पहले हाथों को साबुन-पानी से अच्छी तरह अवश्य धुलें। टीकाकरण सारणी के अनुसार सारे टीके लगवाएं और रोटावायरस विटामिन ए लेना न भूलें। भोजन को ढककर रखें ताकि मक्खियाँ उस पर न बैठें। जिंक की खुराक को दस्त ठीक होने के बाद भी 14 दिनों तक जारी रखें। पीने के पानी को साफ़ रखें।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 02 2026 Updated: November 02 2026 23:16
0 91
पोस्टर व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के जरिए डायरिया के प्रति किया जागरूक Awareness Raised About Diarrhea Through Poster

मथुरा। पीएम श्री श्रद्धानंद प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र झींगुरपुरा में सोमवार को पोस्टर व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को डायरिया की शीघ्र पहचान बचाव उपचार और ओआरएस व जिंक की महत्ता के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रतियोगिता का आयोजन डायरिया से डर नहीं कार्यक्रम के तहत पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) और केनव्यू के सहयोग से किया। इस अवसर पर बच्चों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डायरिया से जुड़े सवालों का जवाब देने में रुखसाना गौतम उज़्मा दीपक और हर्ष अव्वल रहे।

पोस्टर प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से डायरिया रोकथाम बचाव साफ सफाई एवं स्वच्छ व पौष्टिक खानपान का चित्रण किया। पोस्टर प्रतियोगिता में पहले स्थान पर कक्षा-तीन की आकांक्षा दूसरे स्थान पर कक्षा-चार की तुलसी और तीसरे स्थान पर कक्षा-पांच की राधिका रहीं, सांत्वना पुरस्कार कक्षा-पांच की काव्या को प्रदान किया। दोनों प्रतियोगिताओं में 37 बच्चों ने भाग लिया। अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका सुनीता चंदेल और पीएसआई इंडिया के चोब सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

पीएसआई इंडिया के अजय कुमार ने बच्चों को सही तरीके से हाथ धोने के फायदों, साफ-सफाई के महत्व, जिंक की खुराक,ओआरएस के उपयोग और टीकाकरण आदि के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया शौच के बाद भोजन से पहले हाथों को साबुन-पानी से अच्छी तरह अवश्य धुलें। टीकाकरण सारणी के अनुसार सारे टीके लगवाएं और रोटावायरस, विटामिन ए को लेना न भूलें। भोजन को ढककर रखें ताकि मक्खियाँ उस पर न बैठें। जिंक की खुराक को दस्त ठीक होने के बाद भी 14 दिनों तक जारी रखें। पीने के पानी को साफ़ रखें। डायरिया के दौरान ओआरएस से शरीर में पानी की कमी को रोकें। स्वास्थ्य विभाग की राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) की टीम से अनुभा मिश्रा स्टॉफ नर्स अमित कुमार ने बच्चों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया। आशा कार्यकर्ता वीना शर्मा माला देवी जेएसआई की ब्लॉक कोआर्डिनेटर स्वीटी शुक्ला और शिक्षिका भुवनेस्वरी का कार्यक्रम में सहयोग रहा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

फिर से शुरू होगा खनेरी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य

फिर से शुरू होगा खनेरी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य

विशेष संवाददाता March 18 2023 27373

महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर ख़नेरी के ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य एक बार फिर जल्द शुरू होगा।

लगभग दो साल बाद एक दिन में कोरोना संक्रमण के नए मरीज़ एक हज़ार से कम 

लगभग दो साल बाद एक दिन में कोरोना संक्रमण के नए मरीज़ एक हज़ार से कम 

विशेष संवाददाता April 04 2022 33709

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों क

पश्चिम बंगाल में कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 के मिले 4 केस

पश्चिम बंगाल में कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 के मिले 4 केस

विशेष संवाददाता January 05 2023 26807

पश्चिम बंगाल में ओमीक्रॉन वायरस के बीएफ स्वरूप के चार मामले सामने आए हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने

जायडस कैडिला को पार्किंसंस रोग से सम्बंधित दवा के लिए यूएसएफडीए से अस्थायी मंजूरी मिली

जायडस कैडिला को पार्किंसंस रोग से सम्बंधित दवा के लिए यूएसएफडीए से अस्थायी मंजूरी मिली

हे.जा.स. January 01 2022 45950

पिमावांसेरिन एक एटिपिकल एंटीसाइकोटिक है और जिसका उपयोग पार्किंसंस रोग से जुड़े मतिभ्रम और भ्रम के उप

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिए निर्देश कहा अस्पतालों में दवाओं की रहे उपलब्धता

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिए निर्देश कहा अस्पतालों में दवाओं की रहे उपलब्धता

अबुज़र शेख़ November 25 2022 23188

उपमुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से सभी सीएमओ एवं सीएमएस के साथ दवाओं की उपलब्धता की

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी मिलेगी

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी मिलेगी

अबुज़र शेख़ November 22 2022 34853

नेशनल हेल्थ मिशन की तरफ से इसके लिए बजट का प्रावधान किया गया है।जिसमें गर्भवती महिलाओं को जांच समेत

रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने के खिलाफ खुद डॉक्टर्स

रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने के खिलाफ खुद डॉक्टर्स

आरती तिवारी January 27 2023 27710

सूत्रों के मुताबिक कमेटी ने आयु सीमा बढ़ाने पर आपत्ति लगाकर अपनी रिपोर्ट महानिदेशालय को भेजी है। कमे

अमेरिका में मंकीपॉक्स हेल्थ इमर्जेंसी घोषित 

अमेरिका में मंकीपॉक्स हेल्थ इमर्जेंसी घोषित 

हे.जा.स. August 05 2022 26909

मंकीपॉक्स यूरोप में तेजी से फैल रहा है। स्पेन, जर्मनी और यूके को मिलाकर करीब 10  हजार केस मिल चके है

राजकीय नर्सेस संघ का मांगों को लेकर महानिदेशालय पर धरना-प्रदर्शन  

राजकीय नर्सेस संघ का मांगों को लेकर महानिदेशालय पर धरना-प्रदर्शन  

हुज़ैफ़ा अबरार October 23 2026 924

राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश को आशा है कि शासन एवं संबंधित विभाग नर्सिंग संवर्ग की न्यायोचित मांगो

अपोलो में हार्ट-लंग मशीन की मदद से जटिल कैंसर सर्जरी हुई

अपोलो में हार्ट-लंग मशीन की मदद से जटिल कैंसर सर्जरी हुई

हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 1099

मरीज के गले के आगे और दोनों तरफ फैली गांठ सांस की नली पर इतना दबाव डाल रही थी कि उसे इंट्यूबेट करना

Login Panel