देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

उच्च रक्तचाप व मोटापा से पीड़ित गर्भवती को कोविड संक्रमण का खतरा अधिक।

मंत्रालय ने गाइडबुक के जरिये बताया है कि गर्भवती को भी कोविड संक्रमण का खतरा है। अधिकतर गर्भवती में एसिम्टोमेटिक या हल्के लक्षण दिख सकते हैं। हल्के लक्षणों के बावजूद संक्रमण से उनके स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है जो गर्भस्थ शिशु की सेहत पर असर डाल सकता है। गर्भवती को कोविड संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए उनके टीकाकरण की सलाह दी जाती है।

हुज़ैफ़ा अबरार
July 02 2021 Updated: July 02 2021 04:14
0 30616
उच्च रक्तचाप व मोटापा से पीड़ित गर्भवती को कोविड संक्रमण का खतरा अधिक। प्रतीकात्मक

लखनऊ। कोविड संक्रमण का खतरा गर्भवती को भी है । इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 'काउंसलिंग प्रेगनेंट वीमेन फॉर कोविड 19 वैक्सीन' गाइडबुक जारी की है, जिसमें गर्भवती के कोविड टीकाकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी है। गाइडबुक को विशेष रूप से फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा वैक्सीनेटर के लिए तैयार किया गया है, जिसकी मदद से वह गर्भवती को कोविड टीकाकरण से संबंधित सही सलाह देकर टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करने में उनकी मदद कर सकते हैं ।   

गर्भवती को भी कोविड संक्रमण का खतरा:

मंत्रालय ने गाइडबुक के जरिये बताया है कि गर्भवती को भी कोविड संक्रमण का खतरा है। अधिकतर गर्भवती में एसिम्टोमेटिक या हल्के लक्षण दिख सकते हैं। हल्के लक्षणों के बावजूद संक्रमण से उनके स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है जो गर्भस्थ शिशु की सेहत पर असर डाल सकता है। गर्भवती को कोविड संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए उनके टीकाकरण की सलाह दी जाती है। गर्भवती या उनके परिजन कोविड टीकाकरण के संबंध में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।    

सिम्टोमेटिक गर्भवती को मौत का खतरा : 

गाइडबुक में कहा गया है कि हालांकि अधिकतर संक्रमित गर्भवती बिना किसी अस्पताल में भर्ती हुए ठीक हुई हैं, लेकिन कुछ गर्भवती में गंभीर मामले भी देखने को मिले हैं। सिम्टोमेटिक गर्भवती को मौत का खतरा भी होता है, इसलिए उन्हें अन्य मरीजों की तरह ही अस्पताल में भर्ती कराये जाने की जरूरत होती है। इसके साथ ही वह गर्भवती जिनकी उम्र 35 वर्ष से अधिक हो, मोटापा, उच्चरक्तचाप व डायबिटीज से पीड़ित हों उन्हें संक्रमण का जोखिम व उससे जटिलताएं होने की संभावना अधिक होती है। 
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार कोविड संक्रमित गर्भवती से जन्में 95 फीसदी शिशु स्वस्थ रहे हैं, लेकिन कुछ मामलों में गर्भावस्था में कोविड संक्रमण के कारण समय से पूर्व प्रसव, बच्चों के वजन में कमी तथा जन्म से पूर्व गर्भ में ही मृत्यु के मामले भी सामने आये हैं ।   

चिकित्सीय परामर्श के साथ जरूर करायें टीकाकरण:

गर्भावस्था के अंतिम दिनों में प्रसव के तुरंत बाद चिकित्सीय परामर्श से कोविड टीकाकरण कराया जा सकता है । स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये कोविड वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित हैं और टीकाकरण गर्भवती को संक्रमण से बचाव करता है । दूसरी दवाओं की तरह, वैक्सीन के साइट इफेक्ट हो सकते हैं, जिसका बहुत ही हल्का प्रभाव होता है । वैक्सीन लेने के बाद हल्का बुखार या इंजेक्शन लिये स्थान पर दर्द तथा दो से तीन दिन अस्वस्थ महसूस किया जा सकता है ।   

गर्भवती कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन जरूर करें: 

गर्भवती को टीकाकरण के बाद भी सुरक्षा के सभी उपाय अपनाने चाहिए। इनमें सबसे महत्वपूर्ण कोविड अनुरूप व्यवहार है, जिनमें नियमित रूप से मास्क लगाना, हाथों को धोना और भीड़भाड़ वाली जगहों पर शारीरिक दूरी अपनाने का विशेष ख्याल रखा जाना चाहिए ।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

जानिए सौंफ से कैसे करें कम वजन?

जानिए सौंफ से कैसे करें कम वजन?

आरती तिवारी September 09 2022 26221

एक्सरसाइज करने के अलावा कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर भी आप अपने शरीर को मोटापे से निजात दिला सकते हैं

केजीएमयू में अब तक 25 लिवर ट्रांसप्लांट, सीएम योगी ने दी बधाई

केजीएमयू में अब तक 25 लिवर ट्रांसप्लांट, सीएम योगी ने दी बधाई

आरती तिवारी August 10 2023 26878

केजीएमयू ने 25वां सफल लिवर प्रत्यारोपण करके इतिहास रचा है। इस प्रत्यारोपण के साथ ही केजीएमयू के सर्ज

52 फीसदी लोगों ने झेला दवाओं का साइड इफेक्ट: सर्वे

52 फीसदी लोगों ने झेला दवाओं का साइड इफेक्ट: सर्वे

आरती तिवारी September 07 2023 31017

लोकल सर्कल्स ने दवाओं के इफेक्ट लेकर एक सर्वे किया, जिसके नतीजे परेशान करने वाले होला को सर्कल्स ने

पब्लिक हेल्थ लैब में मौजूद खतरनाक पैथोजन को फौरन नष्ट करे यूक्रेन: डब्ल्यूएचओ

पब्लिक हेल्थ लैब में मौजूद खतरनाक पैथोजन को फौरन नष्ट करे यूक्रेन: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. March 11 2022 28144

विश्व स्वास्थय संगठन ने यूक्रेन को सलाह दी है कि वो अपने यहां पर मौजूद पैथोजोन को नष्ट कर दे, इससे ब

कैंसर अस्पताल का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन

कैंसर अस्पताल का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन

हे.जा.स. May 12 2023 44639

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, अस्पताल का कैंपस 25 एकड़ का है धीरे- धीरे यह और बड़ा रूप लेगा। हम रा

वैक्सीन की चाह, आधी दुनिया और मोदी सरकार

वैक्सीन की चाह, आधी दुनिया और मोदी सरकार

सम्पादकीय विभाग February 04 2021 26249

वैक्‍सीन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी ओर से भारत की नीति को लेकर भी साफ कर दिया है कि भ

चीनी विश्वविद्यालयों से एमबीबीएस कर रहे छात्रों ने फिजिकल ट्रेनिंग को मान्यता देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

चीनी विश्वविद्यालयों से एमबीबीएस कर रहे छात्रों ने फिजिकल ट्रेनिंग को मान्यता देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

हे.जा.स. March 20 2022 26835

कोरोना महामारी फैलने के बाद भारत लौटने को मजबूर मेडिकल छात्र तब से देश और राज्य के सरकारी और निजी अस

कोरोना से चार मरे 300 संक्रमित,  डेंगू मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 700 के पार
अब हर 15 तारीख को मनेगा एकीकृत निक्षय दिवस

अब हर 15 तारीख को मनेगा एकीकृत निक्षय दिवस

हुज़ैफ़ा अबरार January 10 2023 39845

इस दिवस को एकीकृत निक्षय दिवस के रूप में मनाते हुए क्षय रोग के साथ कुष्ठ रोग फाइलेरिया मलेरिया चिकन

हार्ट फेल्योर में कमर का एक इंच भी बढ़ना निभाता है अहम रोल, जानें कैसे

हार्ट फेल्योर में कमर का एक इंच भी बढ़ना निभाता है अहम रोल, जानें कैसे

श्वेता सिंह August 29 2022 24416

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के अध्ययन में बताया गया है कि मोटी कमर वाले लोगों में पतली कमर वाले लोगों की त

Login Panel