देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

 जानिये हींग के औषधीय गुण और प्रयोग।

शुद्ध हींग , पानी में घुलने पर सफेद हो जाती है। हींग में एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जिससे यह दर्द दूर करने एवं सूजन कम करने में सहायक है।

लेख विभाग
July 02 2021 Updated: July 03 2021 01:19
0 35589
 जानिये हींग के औषधीय गुण और प्रयोग। शुद्ध हींग

डाक्टर राव पी सिंह,
भारतीय प्राकृत चिकित्सा सेवा, नेचुरोपैथ व योग चिकित्सक।

घर में रखे मसाले भी आपको औषधीय गुण से भरपूर मिलेंगे उन्ही भारतीय मसालों में है हींग। यह वृक्ष से डली के रूप में प्राप्त गौंद जैसा पदार्थ है।

हींग भारतीय भोजन, अचार आदि का अभिन्न अंग है। हींग की महक बहुत तेज होती है,जो खाने में रुचि बढ़ाती है। खाने में यह थोड़ी तीखी, कड़वी होती है। आमतौर पर बाजार में मिलने वाली हींग में चावल का आटा मिला दिया जाता है। जिससे कि उसकी कड़वाहट को थोड़ा कम किया जा सके। हींग को छौंक लगाते समय, आमतौर पर गरम घी या तेल में भूना जाता है।

हींग केवल रसोई में काम आने वाला मसाला ही नहीं है बल्कि एक बेहतरीन औषधि भी है। हींग बहुत लाभकारी और पाचन में सहयोगी है।

शुद्ध हींग , पानी में घुलने पर सफेद हो जाती है। हींग में एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जिससे यह दर्द दूर करने एवं सूजन कम करने में सहायक है।

छोटे बच्चों को जब पेट में गैस की शिकायत होती है, तो हींग को पानी में घोलकर पेट पर बाहर नाभि पर रुई के फाहे से गीला कर लगाने से राहत मिलती है।

 छोटे बच्चे यदि मिट्टी खाते हो तो दही के साथ हींग मिलाकर खिलाने से बच्चे मिट्टी खाना छोड़ देते है।

अपच , गैस ,पेट के कीड़े समाप्त करने में हींग बहुत ही विश्वसनीय औषधि है।

ततैया, मधुमक्खी आदि के डंक के दर्द को दूर करने में एवं सूजन कम करने में भी हींग का प्रयोग तुरंत राहत देता है। दांत के दर्द, सिर दर्द होने पर भी इसको लगाने से राहत मिलती है।

हींग में खून को पतला करने वाले गुण होते हैं। इसलिए ये ब्लड प्रेशर एवं ह्रदय के मरीजों के लिए फायदेमंद होती है। रोजाना हींग के सेवन से नसों में ब्लड क्लॉटिंग (रक्त का थक्का जमने) की समस्या नहीं होती है।

जानिये हींग के अन्य प्रयोग

  • दांतों में कीड़ा लग जाने पर रात्रि को दांत में हींग दबाकर सोएं। कीड़े खुद-ब-खुद निकल जाएंगे। 
  • यदि शरीर के किसी हिस्से में कांटा चुभ गया हो तो उस स्थान पर हींग का घोल भर दें। कुछ समय में कांटा स्वतः निकल आएगा। 
  • हींग में रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है। दाद, खाज, खुजली व अन्य चर्म रोगों में इसको पानी में घिसकर उन स्थानों पर लगाने से लाभ होता है। 
  • हींग का लेप बवासीर, तिल्ली व उदरशोथ में लाभप्रद है। 
  • कब्जियत की शिकायत होने पर हींग के चूर्ण में थोड़ा सा मीठा सोड़ा मिलाकर रात्रि को फांक लें, सबेरे शौच साफ होगा। 
  • पेट के दर्द, अफारे, ऐंठन आदि में अजवाइन और नमक के साथ हींग का सेवन करें तो लाभ होगा। 
  • पेट में कीड़े हो जाने पर हींग को पानी में घोलकर एनिमा लेने से पेट के कीड़े शीघ्र निकल आते हैं। 
  • जख्म यदि कुछ समय तक खुला रहे तो उसमें छोटे-छोटे रोगाणु पनप जाते हैं। जख्म पर हींग का चूर्ण डालने से रोगाणु नष्ट हो जाते हैं। 
  • प्रतिदिन के भोजन में दाल, कढ़ी व कुछ सब्जियों में हींग का उपयोग करने से भोजन को पचाने में सहायक होती है।
  • भोजन में हींग के नियमित सेवन से महिलाओं के गर्भाशय का संकुचन होता है और मासिक धर्म से जुड़ी परेशानियां दूर हो जाती है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

एम्स की स्टडी में चौकाने वाला खुलासा, खून पतला करने की दवा है प्रेगनेंट महिलाओं के लिए घातक

एम्स की स्टडी में चौकाने वाला खुलासा, खून पतला करने की दवा है प्रेगनेंट महिलाओं के लिए घातक

आरती तिवारी August 18 2022 38431

खून पतला करने की दवा ले रहीं करीब एक चौथाई प्रेगनेंट महिलाओं की हालत गंभीर हो रही हैं। इन्हें डिलीवर

कोरोना टीकाकरण: देश में 90 करोड़ का आंकड़ा पार 

कोरोना टीकाकरण: देश में 90 करोड़ का आंकड़ा पार 

एस. के. राणा October 03 2021 36709

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आज सुबह सात बजे तक कुल 89 करोड़ 74 लाख 81 हजार 554 कोविड टीके द

सीएम योगी ने कर्मचारियों को दिया कैशलेस चिकित्सा का उपहार

सीएम योगी ने कर्मचारियों को दिया कैशलेस चिकित्सा का उपहार

रंजीव ठाकुर July 21 2022 36816

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दस कर्मियों और सेवानिवृत्त कर्मियों को राज्य हेल्थ कार्ड

अपोलो अस्पताल ने भारत के पहले सफल लीवर ट्रांसप्लांट की 24 वीं वर्षगांठ मनाई

अपोलो अस्पताल ने भारत के पहले सफल लीवर ट्रांसप्लांट की 24 वीं वर्षगांठ मनाई

हुज़ैफ़ा अबरार November 17 2022 29974

दिल्ली में अपोलो लीवर ट्रांसप्लांट टीम ने 15 नवंबर 1998 को इतिहास रचा जब उन्होंने नन्हे संजय का लिवर

यूपी के कई अस्पतालों में हुई मॉकड्रिल, बलरामपुर अस्पताल का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया निरीक्षण

यूपी के कई अस्पतालों में हुई मॉकड्रिल, बलरामपुर अस्पताल का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया निरीक्षण

आरती तिवारी April 11 2023 26366

बलरामपुर अस्पताल में कोरोना से निपटने की व्यवस्थाओं को लेकर मॉकड्रिल किया गया। जिसका निरीक्षण खुद उत

एफएमजीई परीक्षा की बदली तारीख, जानें किस दिन होगा एग्जाम

एफएमजीई परीक्षा की बदली तारीख, जानें किस दिन होगा एग्जाम

एस. के. राणा November 17 2022 97591

NBE द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ''दिल्ली राज्य चुनाव आयोग द्वारा 4 दिसंबर 2022 को दिल्ली नगर

दुबग्गा स्थित अस्पताल में झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा था इलाज

दुबग्गा स्थित अस्पताल में झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा था इलाज

अबुज़र शेख़ October 04 2022 33922

रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम जब हॉस्पिटल पर छापा मारने पहुंची तो वहा पर कई अनियमितताएं सामने आयी

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे केजीएमयू

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे केजीएमयू

अबुज़र शेख़ October 28 2022 27178

केजीएमयू पहुंच कर उपमुख्यमंत्री ने जनस्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया साथ ही मरीजों एवं उनके तीम

डा. सूर्यकान्त आईएमए राष्ट्रीय मानद प्रोफेसर सम्मान से सम्मानित।  

डा. सूर्यकान्त आईएमए राष्ट्रीय मानद प्रोफेसर सम्मान से सम्मानित।  

हुज़ैफ़ा अबरार September 10 2021 31615

डा. सूर्यकान्त को पहले भी अमेरिकन कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन, इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन, इण्डियन चेस्ट सो

कैंसर अस्पताल का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन

कैंसर अस्पताल का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन

हे.जा.स. May 12 2023 44639

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, अस्पताल का कैंपस 25 एकड़ का है धीरे- धीरे यह और बड़ा रूप लेगा। हम रा

Login Panel