देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

टीकाकरण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिये: उपराष्ट्रपति

चिकित्सक दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ देश की आबादी के कुछ वर्गों, खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों में टीके के प्रति हिचक को दूर करने की बेहद जरूरत है। ''

एस. के. राणा
July 02 2021 Updated: July 02 2021 00:19
0 36002
टीकाकरण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिये: उपराष्ट्रपति प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली (भाषा)। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कोविड-19 रोधी टीकाकरण के महत्व को रेखांकित करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि टीकाकरण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिये और सभी हितधारकों को मिल-जुलकर इस वर्ष के अंत तक सबको टीके लगाने का लक्ष्य पूरा करना चाहिये।

चिकित्सक दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ देश की आबादी के कुछ वर्गों, खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों में टीके के प्रति हिचक को दूर करने की बेहद जरूरत है। कुछ वर्गों में व्याप्त टीके के प्रति भय को भी दूर करना होगा ।’’

उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान को सच्चे अर्थो में अखिल भारतीय ‘जन-आंदोलन’ में बदल देना चाहिये।

वेंकैया नायडू ने चिकित्सा समुदाय से आग्रह किया कि वह लोगों को शिक्षित करे और उनमें जागरूकता पैदा करे, ताकि वे टीका लगवाने की अहमियत को समझ सकें।

उपराष्ट्रपति सचिवालय के बयान के अनुसार, इस अवसर पर प्रसिद्ध गुर्दा-रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्यॉर्जी एब्राहम ने चेन्नई में उन्हें अपनी पुस्तक भी भेंट की। इस पुस्तक का शीर्षक ‘मेरा मरीज मेरा भगवान – गुर्दा चिकित्सक की यात्रा’ है।

उन्होंने केंद्र और राज्य से ‘टीम इंडिया’ के तौर पर साथ काम करने का आग्रह करते हुए कहा कि टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जाये।

उन्होंने कहा कि हमें यह समझना होगा कि टीकाकरण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत का मामला, यूपी में भी अलर्ट जारी

कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत का मामला, यूपी में भी अलर्ट जारी

आरती तिवारी January 03 2023 31895

यूपी में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी ड्रग इंस्पेक्टरों को कफ सिरप पर निरंतर निगरानी रखने के नि

निशुल्क नेत्र शिविर का सांसद सुब्रत पाठक ने किया शुभारंभ

निशुल्क नेत्र शिविर का सांसद सुब्रत पाठक ने किया शुभारंभ

आरती तिवारी November 07 2022 27378

आज क्षेत्रीय सांसद सुब्रत पाठक के द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। वहीं इ

डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रॉन के सब-स्ट्रेन को लेकर चिंता जताई

डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रॉन के सब-स्ट्रेन को लेकर चिंता जताई

हे.जा.स. February 19 2022 31957

कोरोना वायरस महामारी में तीसरी लहर लाने वाले ओमिक्रॉन वैरिएंट का असर दुनिया भर में धीमा हो रहा है। क

भारत में कोरियाई समुदाय को तीसरी लहर से बचाने के लिए आगे आयी कोरियाई कंपनियां।

भारत में कोरियाई समुदाय को तीसरी लहर से बचाने के लिए आगे आयी कोरियाई कंपनियां।

एस. के. राणा July 13 2021 30389

कोरियाई कंपनियों ने भारत में कोरियाई प्रवासी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली द यूनाइटेड कोरियन एसोस

यूरोपीय देशों से खत्म हो सकती है कोरोना महामारी, करना होगा थोड़ा इंतजार 

यूरोपीय देशों से खत्म हो सकती है कोरोना महामारी, करना होगा थोड़ा इंतजार 

हे.जा.स. January 24 2022 32723

कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट ने यूरोपीय देशों में महामारी को एक नए चरण में स्थानांतरित कर दिया है और य

अंबेडकरनगर में डेंगू के 14 नये संक्रमित मिले

अंबेडकरनगर में डेंगू के 14 नये संक्रमित मिले

आरती तिवारी November 12 2022 33433

डेंगू के संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। जिले में बीते दिन 14 मरीजों में डेंगू

बहराइच में लंपी की दस्तक, चार गायों में हुई वायरस की पुष्टि

बहराइच में लंपी की दस्तक, चार गायों में हुई वायरस की पुष्टि

श्वेता सिंह September 29 2022 34525

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने मौके का निरीक्षण कर लंपी से ग्रसित गायों को अलग रखन

प्रकृति का वरदान है नारियल।

प्रकृति का वरदान है नारियल।

लेख विभाग February 08 2021 49923

नारियल खाने से याद्दाश्त बढती है। नारियल की गरी में बादाम, अखरोट एवं मिश्री मिलाकर हर रोज खाने से स्

पितृपक्ष मेला 2022- मेले में लगाए जाएंगे स्वास्थ्य शिविर

पितृपक्ष मेला 2022- मेले में लगाए जाएंगे स्वास्थ्य शिविर

विशेष संवाददाता August 28 2022 29110

पितृपक्ष मेला में गयाजी आने वाले तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य

फटी एड़ियों की समस्या से इन घरेलू उपायों से पाएं निजात

फटी एड़ियों की समस्या से इन घरेलू उपायों से पाएं निजात

श्वेता सिंह November 11 2022 26521

खराब स्किन केयर रूटीन अपनाने पर भी एड़ियां फटने लगती है। जिन लोगों के शरीर में विटामिन की कमी और हार्

Login Panel