देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सीएमओ को मिले एक्सपायर्ड इन्जेक्शन, बॉयोमेडिकल वेस्ट डस्टबिन नदारद तो दो को शार्ट नोटिस

एक होटल में लगी आग के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है और कहीं फॉयर मॉक ड्रिल तो कहीं निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा जा रहा है। सीएमओ द्वारा निजी चिकित्सा प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।

रंजीव ठाकुर
September 09 2022 Updated: September 09 2022 05:39
0 25874
सीएमओ को मिले एक्सपायर्ड इन्जेक्शन, बॉयोमेडिकल वेस्ट डस्टबिन नदारद तो दो को शार्ट नोटिस प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। राजधानी के एक होटल में लगी आग के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है और कहीं फॉयर मॉक ड्रिल तो कहीं निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा जा रहा है। राजधानी के सीएमओ द्वारा निजी चिकित्सा प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। दो निजी अस्पतालों को शार्ट नोटिस दिया गया है।

 

रॉकलैण्ड हॉस्पिटल (Rockland Hospital) में फॉयर एक्सटिंग्यूशिर (fire extinguisher) का प्रेशर शून्य पाया गया और इमरजेन्सी में बायोमेडिकल वेस्ट (biomedical waste) के निस्तारण हेतु, डस्टबिन नहीं मिले। आईसीयू (ICU) एवं ओटी (OT) की इमरजेन्सी ट्राली में एक्सपायर्ड इन्जेक्शन पाए गए और जगह-जगह इलेक्ट्रिक पैनल खुले हुए मिले। चिकित्सालय में संचालित फॉर्मेसी का पंजीकरण जिस व्यक्ति के नाम पर था, वह उपस्थित नहीं पाया गया। चिकित्सालय में कोई मेडिकल ऑफिसर उपस्थित नहीं था।

 

सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल (Dr. Manoj Agarwal) ने पायी गयी कमियों के आधार पर रॉकलैण्ड हॉस्पिटल के प्रबन्धक/संचालक को नोटिस जारी करते हुए 24 घण्टे के अन्दर अपना स्पष्टीकरण देने को कहा है।

 

इसके बाद सीएमओ की टीम ने लिमरा हॉस्पिटल (Limra Hospital,), ठाकुरगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में फॉयर एक्सटिंग्यूशर क्रियाशील मिले और इमरजेन्सी में कलर कोटेड बॉयोमेडिकल वेस्ट डस्टबिन नहीं पायी गयी। सीएमओ ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह प्रतीत होता है कि चिकित्सा प्रतिष्ठान में बॉयोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण नियमानुसार नहीं किया जा रहा है।

 

लिमरा हॉस्पिटल की आईसीयू में 2 मरीज भर्ती थे और यहाँ भी इमरजेन्सी ट्राली में एक्सपायर्ड इन्जेक्शन (expired injections) पाये गए जिनकी एक्सपायरी मई, 2022 पायी गयी। सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल ने पायी गयी कमियों के आधार पर हॉस्पिटल के प्रबन्धक/संचालक को नोटिस जारी करते हुए 24 घण्टे के अन्दर अपना स्पष्टीकरण देने को कहा है।

 

लखनऊ सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल ने कहा की यह तो शुरुआत है और इसके बाद  इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरन्तर चलती रहेगी। छापेमारी की टीम में सीएमओ के साथ डॉ एपी सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा डॉ मिलिन्द वर्धन, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी शामिल रहें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

रूखे, बेजान बालों में जान डाल देगा गुड़हल का फूल

रूखे, बेजान बालों में जान डाल देगा गुड़हल का फूल

श्वेता सिंह September 13 2022 40492

गुड़हल का फूल लगभग हर घर में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। अगर आपके बाल कम उम्र में ही सफेद हो गए हैं,

नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस तारीख तक होगा सीट अलॉटमेंट

नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस तारीख तक होगा सीट अलॉटमेंट

एस. के. राणा October 12 2022 33518

उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन उनके संबंधित यूनिवर्सिटी द्वारा 17 और 18 अक्टूबर को किया जाएगा। छात्र ध्या

डायबिटीज को करना हैं कंट्रोल तो खाएं ये आयुर्वेदिक चूर्ण

डायबिटीज को करना हैं कंट्रोल तो खाएं ये आयुर्वेदिक चूर्ण

लेख विभाग October 19 2022 33715

डायबिटीज का कोई स्थायी इलाज नहीं है और इसे कंट्रोल करना मुश्किल है लेकिन असंभव नहीं है। आयुर्वेदिक च

बढ़ती उम्र के साथ बढ़ रही हड्डियों की बीमारियाँ: डॉ जी पी गुप्ता

रंजीव ठाकुर May 28 2022 35580

महिलाओं में मेनोपॉज के बाद हड्डियों की समस्याएं देखी जाती है। लगभग 45 साल की उम्र में जब मेनोपॉज होत

लखनऊ में डेंगू का आतंक, प्लेटलेट का संकट भी।

लखनऊ में डेंगू का आतंक, प्लेटलेट का संकट भी।

हुज़ैफ़ा अबरार November 12 2021 31661

ठंड बढ़ने के बावजूद लखनऊ में बढ़ रही डेंगू मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है

वेंटिलेटर नहीं मिलने पर. एक और मरीज की मौत

वेंटिलेटर नहीं मिलने पर. एक और मरीज की मौत

आरती तिवारी July 23 2023 48556

बलरामपुर अस्पताल वेंटिलेटर के लिए एक और मरीज फैसल उर्फ गूड्डू ने दम दिया। वहीं परिवारीजनों ने इलाज म

भारत में कैंसर की “सुनामी” के चेतावनी

भारत में कैंसर की “सुनामी” के चेतावनी

विशेष संवाददाता January 24 2023 24812

हेमाटोलॉजी और मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग, क्लीवलैंड क्लिनिक, ओहियो, यूएसए के अध्यक्ष डॉ. जेम अब्राहम ने

पूर्वी उत्तर प्रदेश में सिर और गर्दन कैंसर के बढ़ते मामले चिंता का विषय : डॉ. कमलेश वर्मा

पूर्वी उत्तर प्रदेश में सिर और गर्दन कैंसर के बढ़ते मामले चिंता का विषय : डॉ. कमलेश वर्मा

हुज़ैफ़ा अबरार April 30 2026 2317

सिर और गर्दन के कैंसर का सबसे बड़ा कारण तंबाकू सेवन है, चाहे वह सिगरेट और बीड़ी के रूप में हो या गुट

कैमूर में लंपी वायरस से 2 गायों की मौत

कैमूर में लंपी वायरस से 2 गायों की मौत

विशेष संवाददाता January 15 2023 37837

जानकारी के मुताबिक पटना में अब तक 1272 गायों में लंपी वायरस की पुष्टि हुई है। मिली जानकारी के मुताबि

डेंगू पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की समीक्षा बैठक

डेंगू पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की समीक्षा बैठक

आरती तिवारी November 11 2022 31760

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आज गाजियाबाद का दौरा किया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य क

Login Panel