देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

पुरुषों को सबसे अधिक परेशान कर रही हैं ये बीमारियां।

ज्यादातर पुरुषों को इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। तो बड़ी संख्या में ऐसे पेशंट्स भी आ रहे हैं जो स्ट्रेस के कारण लिंग में स्टिफनेस (Penis stiffness) ना आने की समस्या का सामना कर रहे हैं।

लेख विभाग
January 07 2021 Updated: January 14 2021 04:47
0 20593
पुरुषों को सबसे अधिक परेशान कर रही हैं ये बीमारियां। प्रतीकात्मक फोटो

- गरिमा सिंह 

आमतौर पर बीमारियों की कोई कैटिगरी नहीं होती है। कोई-सी भी बीमारी किसी भी व्यक्ति को अपनी चपेट में ले सकती है। क्योंकि अब तो बीमारियां उम्र का फासला भी लांघ चुकी हैं। यानी जो बीमारियां पहले सिर्फ बढ़ापे में और 60 साल की उम्र के बाद हुआ करती थीं, वे आजकल 22 से 24 साल के युवाओं में देखने को मिल रही हैं। यहां मेडियॉर हॉस्पिटल के डॉक्टर सौरभ सिन्हा बता रहे हैं कि आजकल किन बीमारियों से पुरुष सबसे अधिक पीड़ित हैं...

सबसे ज्यादा परेशान करता है स्ट्रेस 
स्ट्रेस पुरुषों की मेंटल हेल्थ को ही नहीं बल्कि उनकी फिजिकल हेल्थ को भी बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। हमारे पास आनेवाले अधिकांश मरीजों में कम या ज्यादा स्ट्रेस का स्तर जरूर देखने को मिल रहा है।

इरेक्टाइल डिसफंक्शन
डॉक्टर सिन्हा स्ट्रेस पर अपनी बात जारी रखते हुए बताते हैं कि स्ट्रेस के कारण ज्यादातर पुरुषों को इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। तो बड़ी संख्या में ऐसे पेशंट्स भी आ रहे हैं जो स्ट्रेस के कारण लिंग में स्टिफनेस (Penis stiffness) ना आने की समस्या का सामना कर रहे हैं।

ब्लड प्रेशर की समस्या
बीपी की समस्या बहुत आम होती जा रही है। करीब 10 से 15 साल पहले यह समस्या 40 की उम्र पार चुके लोगों में ही अधिक देखने को मिलती थी। लेकिन अब तो टीनेजर्स भी इस बीमारी की जद में हैं। किसी को लो बीपी की समस्या है तो किसी को हाई बीपी की। डॉक्टर सिन्हा कहते हैं कि ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या ऐसी नहीं है जिसे नियंत्रित नहीं किया जा सकता। अगर कम उम्र से ही सही खान-पान, फिजिकल ऐक्टिविटीज और मेंटल हेल्थ का ध्यान रखा जाए तो बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है। हालांकि करियर की दौड़ और सामाजिक दबाव के कारण पुरुषों में ब्लड प्रेशर की समस्या कम उम्र से ही देखने को मिल रही है। 

प्रोस्टेट से जुड़ी बीमारियां
डॉक्टर सिन्हा के अनुसार, पुरुषों में होनेवाले कैंसर में प्रोस्टेट कैंसर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। हालांकि यह कैंसर बहुत ही धीमी गति से बढ़ता है और यदि समय रहते इसे डाइग्नॉज कर लिया जाए तो इसे पूरी तरह खत्म भी किया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि 45 के बाद पुरुष प्रोस्टेट ग्रंथि की समय-समय पर मेडिकल जांच कराएं। डॉक्टर से मिलकर अपना कंप्लीट हेल्थ चेकअप हर 6 महीने पर कराएं। यदि प्रोस्टेट कैंसर का पता शुरुआती स्तर पर चल जाए तो इस कैंसर को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

तेजी से डायबिटीज की चपेट में आ रहे हैं पुरुष
डॉक्टर सिन्हा का कहना है कि हमारे समाज में शुगर के रोगियों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। पुरुषों में इस बीमारी की दर में बहुत तेजी से इजाफा हुआ है। क्योंकि सबसे अधिक केस टाइप-2 डायबिटीज के देखने को मिल रहे हैं तो इससे यह बात एकदम साफ है कि लाइफस्टाइल में आए नकारात्मक बदलावों के कारण पुरुष तेजी से डायबिटीज के रोगी बन रहे हैं। शुगर पेशंट के लिए लाभकारी है शकरकंद, जबकि इन्हें देती है नुकसान

क्या करें इन बीमारियों से बचने के लिए?
पुरुषों की मुख्य समस्याओं के बारे में बात करने के साथ ही डॉक्टर सिन्हा ने इन समस्याओं को दूर करने के तरीके भी बताए हैं। इनका कहना है कि शुगर की चपेट में आने से बचने के लिए सबसे अधिक जरूरी है कि आप उस तरह का भोजन लें, जैसी आपकी लाइफस्टाइल है।

यदि आप सिटिंग जॉब में है तो स्टार्च युक्त और नैचरल स्वीट से भरपूर चीजों को अपनी डायट से दूर करें। जैसे चावल, आलू, गेहूं की रोटियां इत्यादि का सेवन बहुत सीमित कर दें। डॉक्टर सिन्हा के अनुसार, यदि आप शुगर की चपेट में आ चुके हैं या आपकी फैमिली हिस्ट्री में शुगर शामिल है तो आपको इसे नियंत्रित रखने के लिए एक समय पर 2 से अधिक गेहूं की चपाती नहीं खानी चाहिए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

एरा मेडिकल कालेज लखनऊ में हुआ रिकॉर्ड टीकाकरण।

एरा मेडिकल कालेज लखनऊ में हुआ रिकॉर्ड टीकाकरण।

हुज़ैफ़ा अबरार February 06 2021 37536

प्रोफेसर जीवन प्रकाश और प्रोफेसर सावित्री ठाकुर ने खुद टीका लगवाकर साफ तौर पर संदेश दिया कि कोरोना व

सैनिक नगर कालोनी में कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ

सैनिक नगर कालोनी में कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ

रंजीव ठाकुर August 07 2022 27290

रायबरेली रोड स्थित सैनिक नगर कालोनी में मुफ्त कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 160 लोग

कोरोना ने एहसास कराया फेफड़ों की अहमियत : डॉ. सूर्यकान्त

कोरोना ने एहसास कराया फेफड़ों की अहमियत : डॉ. सूर्यकान्त

लेख विभाग November 17 2021 34902

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के अनुसार सी.ओ.पी.डी. दुनिया भर में होने वाली बीमारियों से मौ

मेरठ में डेंगू मरीजों की संख्या पहुंची 149

मेरठ में डेंगू मरीजों की संख्या पहुंची 149

श्वेता सिंह November 15 2022 39903

लोगों की प्लेटलेट्स कम हो रही हैं। वायरल फीवर से भी लोग तप रहे हैं। 384 लोगों की जांच में कोरोना का

देश के टॉप 10 सरकारी अस्पतालों में यूपी के 9 शामिल

देश के टॉप 10 सरकारी अस्पतालों में यूपी के 9 शामिल

हुज़ैफ़ा अबरार March 07 2023 43585

देशभर में सरकारी अस्पतालों की स्कैन एंड शेयर मॉडल के आधार पर रैंकिंग की गई है जिसमें देश के टॉप टेन

ब्यूटी के लिए फायदेमंद है वैसलीन

ब्यूटी के लिए फायदेमंद है वैसलीन

आरती तिवारी October 18 2022 31009

ज्यादातर लोग वैसलीन का उपयोग त्वचा व होंठों को मुलायम रखने के लिए करते हैं। लेकिन इसके अलावा भी वैसल

अमृत महोत्सव के तहत औषधि केंद्र में निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

अमृत महोत्सव के तहत औषधि केंद्र में निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

आरती तिवारी May 17 2023 33048

देश में जनऔषधि केंद्र के तरफ जनता का रुझान लगातार बढ़ता जा रहा है और बढ़ना भी चाहिए क्योंकि इन केंद्

 स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भवः से आएगी क्रांति: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भवः से आएगी क्रांति: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी September 10 2023 36030

स्वास्थ्य सेवाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार आयुष्मान भवः अभियान शुरू करने जा रही ह

चौबीस घंटे मरीज़ों की सेवा में रहतें हैं नर्स।

हुज़ैफ़ा अबरार February 06 2021 38486

अशोक कुमार ने हेल्थ जागरण को शुभकामनाएं दिया और तमाम मुद्दों पर बातचीत किया।

लोहिया अस्पताल में कारगिल विजय दिवस पर बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा रक्त और रक्त अवयव

लोहिया अस्पताल में कारगिल विजय दिवस पर बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा रक्त और रक्त अवयव

रंजीव ठाकुर July 26 2022 26983

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर जरूरतमन्द मरीजों को रक्

Login Panel