देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोहिया अस्पताल को सेवा और करुणा से विश्व स्तरीय बना दीजिए - ब्रजेश पाठक

ब्रजेश पाठक, उप-मुख्यमंत्री, चिकित्सा शिक्षा के कर कमलों द्वारा संस्थान के पुनर्निमित आर्थोपेडिक्स इमरजेन्सी का उद्घाटन, अन्तर्विभागीय रेफरल के लिए विकसित एंड्रारॉयड एपलिकेशन का प्रमोचन एवं एकेडिमिक कैलेण्डर का विमोचन किया गया।

रंजीव ठाकुर
April 14 2022 Updated: April 14 2022 09:56
0 31209
लोहिया अस्पताल को सेवा और करुणा से विश्व स्तरीय बना दीजिए - ब्रजेश पाठक डा0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के कार्यक्रम में स्वास्थ्य मन्त्री बृजेश पाठक

लखनऊ। डा0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान एवं पावर फाइनेन्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड, नई दिल्ली के मध्य सीएसआर के अन्तर्गत कैंसर डिडक्शन एवं अवेयरनेस मोबाइल वैन हेतु एमओए पर ब्रजेश पाठक, उप-मुख्यमंत्री, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण, उत्तर प्रदेश सरकार की उपस्थिति में हस्ताक्षर किया गया। 

साथ ही ब्रजेश पाठक, उप-मुख्यमंत्री, चिकित्सा शिक्षा के कर कमलों द्वारा संस्थान के पुनर्निमित आर्थोपेडिक्स इमरजेन्सी का उद्घाटन, अन्तर्विभागीय रेफरल के लिए विकसित एंड्रारॉयड एपलिकेशन का प्रमोचन एवं एकेडिमिक कैलेण्डर का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम में मंयकेश्वर शरण सिंह, राज्य मंत्री, संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण, उत्तर प्रदेश सरकार, संस्थान की निदेशक प्रो0 सोनिया नित्यानन्द, रविन्दर सिंह ढिल्लों, अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, पावर फाइनेन्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड, नई दिल्ली, दिवाकर त्रिपाठी, रक्षा मंत्री जी के सांसद प्रतिनिधि, मनोज शर्मा, कार्यकारी निदेशक, रिजवानूर रेहमान, कार्याकरी निदेशक (सी0एस0आर0, एस0डी0 एवं पी0आर0), पावर फाइनेन्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड, डीन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, चिकिसा अधीक्षक, संकाय सदस्य, अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहेे। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन एवं  गणमान्य अतिथियों के स्वागत से की गई।

संस्थान की निदेशक प्रो0 सोनिया नित्यानन्द द्वारा स्वागत भाषण एवं कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण दिया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि ’’पावर फाइनेन्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड और डा0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के बीच सी0एस0आर0 के तहत एमओए हस्ताक्षर किया गया है। जहाँ पावर फाइनेन्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा डा0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान को एक मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग वैन दी जा रही है। जैसाकि हम जानते हैं कि अगर जल्दी पता चल जाए तो कई कैंसर रोके जा सकते हैं और उनका इलाज किया जा  सकता है। हमें यह बतातें हुए गर्व हो रहा है कि संस्थान में कैंसर के इलाज का एक प्रमुख केन्द्र है। सर्जिकल, मेडिकल और रेडिएशन आन्कोलाजी विभागों द्वारा उन्नत कैंसर उपचार की पेशकश की जाती है, और कई अन्य विभाग जैसे प्रसूति और स्त्री रोग, ई0एन0टी0, गैस्ट्रोसर्जरी, यूरोसर्जरी, एंडोक्राइन सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, जनरल सर्जरी कैंसर के उपचार में लगे हुए हैं। हर महीने, रेडियोलाजी विभाग स्तन कैंसर के लिए लगभग 200 डिजिटल मैमोग्राफी करता है, विकिरण ऑन्कोलाजी विभाग लगभग 3000 रेडियोथेरेपी देता है, 1200 कीमोथेरेपी दी जाती है, 250 कैंसर सर्जरी की जाती है और कैंसर निदान के लिए पैथोलाजी विभाग में लगभग 5000 नमूने प्राप्त होते है।

इसी को देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डा0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान को एक कैंसर स्क्रीनिंग वैन के लिए पावर फाइनेन्स कॉपोरेशन द्वारा सीएसआर फंडिंग के प्रस्ताव की पहल की है।

लगभग 3.5 करोड़ रूपये की यह वैन, डिजिटल मैमोग्राफी मशीन, कोल्पोस्कोपी उपकरण, डिजिटल एक्स-रे मशीन आदि जैसे नवीनतम उपकरणों से लैस होगी और इलाज की लागत में भारी कमी लाएगी और इलाज का मौका भी देगी। वैन यूपी के विभिन्न क्षेत्रों में जाएगी, जो विभिन्न कैंसर का जल्द पता लगाने और कैंसर की रोकथाम के बारे में शिक्षा और जागरूकता ई0वी0ए0एम0 लोगों की स्क्रीनिंग के लिए जाएगी। यह सुविधा यूपी राज्य में अपनी तरह की पहली होगी।’’

संस्थान द्वारा आर्थोपेडिक्स इमरजेन्सी को पुनर्निमित कर इसे व्यवस्थित और आधुनिक बनाने की कोशिश की गई है। डा0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, यू0जी0 और पी0जी0 शिक्षण कार्यक्रमों वाला एक शिक्षण संस्थान है। हमारा यू0जी0 शिक्षण कार्यक्रम आज हमारे माननीय मुख्य अतिथि द्वारा जारी किया जाएगा।

मंयकेश्वर शरण सिंह, राज्य मंत्री ने डॉक्टर्स को करुणा के साथ मरीजों की देखभाल करने की आवश्यकता पर बल दिया।  

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक, उप-मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपने सम्बोधन में चिकित्सकों से अपील की है कि मरीजों की करूणाभाव से सेवा करें। सरकार के सभी महकमें अच्छा कार्य कर रहें है। परन्तु विगत दो वर्षाें में आई महामारी के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग को और भी उत्कृष्ट कार्य करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य सेवा से जुडे सभी चिकित्सकों, कर्मचारियों को पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करना होगा और कोशिश यही की जाये कि संस्थान में आये प्रत्येक मरीज को ईलाज मिले और वह यहाँ से संतुष्ट होकर जाये। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि लोगों द्वारा घरों में जरूरत से ज्यादा दवाइयों का भण्डरण किया जाता है या फिर किसी कारणवश दवाइयों का उपयोग नहीं किया जाता है ऐसी दवाइयों को लोगों द्वारा संस्थान को वापस कर किसी जरूरत मंद के प्रयोग में लिया जाये।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

इस वक्त बरती ढिलाई तो कोरोना जीत जाएगा लड़ाई - डॉ. सूर्य कान्त

इस वक्त बरती ढिलाई तो कोरोना जीत जाएगा लड़ाई - डॉ. सूर्य कान्त

हुज़ैफ़ा अबरार March 18 2021 29189

अगले दो हफ्ते चुनौतीपूर्ण, सभी प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन जरूरी। जिस संयम से मनाई ईद, उसी सादगी से हो

जानिये पिम्पल्स के कारण और घरेलू इलाज।

जानिये पिम्पल्स के कारण और घरेलू इलाज।

सौंदर्या राय September 26 2021 36229

यकीन मानिए पिम्पल्स का उपाय केवल एक ही है, और वो है घरेलू इलाज। बाहर आप इसके ट्रीटमेंट के लिए जाएंगे

फाइलेरिया के इलाज में अब डबल्यूएचओ का मॉडल अपनाया जाएगा: डॉ एके सिंह निदेशक, संचारी रोग

फाइलेरिया के इलाज में अब डबल्यूएचओ का मॉडल अपनाया जाएगा: डॉ एके सिंह निदेशक, संचारी रोग

रंजीव ठाकुर August 31 2022 31502

निदेशक, संचारी रोग ने बताया कि फाइलेरिया को जड़ से समाप्त करने के लिए यूपी में अब डबल्यूएचओ का मॉडल अ

गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के केस में मेडन फार्मा को बड़ी राहत

गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के केस में मेडन फार्मा को बड़ी राहत

एस. के. राणा December 17 2022 27345

मेडेन फार्मा की खांसी (कफ) की दवा के नमूने गुणवत्ता में खरे पाए गए हैं। कंपनी मेडेन फार्मास्युटिकल्स

सिर्फ 11 रुपये में इस निजी अस्पताल में होता है इलाज!

सिर्फ 11 रुपये में इस निजी अस्पताल में होता है इलाज!

आरती तिवारी June 28 2023 34307

पंचकूला में एक ऐसा अत्याधुनिक निजी अस्पताल है, जहां सिर्फ 11 रुपये में होता है।

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर आशा कार्यकर्ता, थाली बजाकर किया विरोध प्रदर्शन

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर आशा कार्यकर्ता, थाली बजाकर किया विरोध प्रदर्शन

विशेष संवाददाता August 09 2023 46060

आशा कार्यकर्ता ने बताया कि राज्यव्यापी तालाबंदी हड़ताल लगातार 28वे दिन हम लोगों ने थाली बाजार का विरो

ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़े, 2,432 पहुंचा संक्रमण का मामला, पहली मौत की पुष्टि    

ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़े, 2,432 पहुंचा संक्रमण का मामला, पहली मौत की पुष्टि    

हे.जा.स. January 06 2022 34515

केंद्र सरकार ने बुधवार को देश में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट से जुड़ी पहली मौत की पुष्टि की। राजस्था

डिप्टी सीएम ने दी सौगात,20 बेड वाले मोदीनगर भवन का किया लोकार्पण

डिप्टी सीएम ने दी सौगात,20 बेड वाले मोदीनगर भवन का किया लोकार्पण

आरती तिवारी September 04 2023 26951

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि गाजियाबाद में लगातार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, हेल्थ एंड वेलन

देश में तेजी से घट रहे कोरोना संक्रमण के नये मामले, रोग से ठीक होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी

देश में तेजी से घट रहे कोरोना संक्रमण के नये मामले, रोग से ठीक होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी

एस. के. राणा February 02 2022 27787

बीते 24 घंटे में 1,61,386 नए मामले सामने आए हैं। इस महामारी से रिकवर होने वालों की संख्या 2,81,109 ह

झारखंड के तीन मेडिकल कॉलेजों में अब मेडिकल की पढ़ाई का रास्ता साफ।

झारखंड के तीन मेडिकल कॉलेजों में अब मेडिकल की पढ़ाई का रास्ता साफ।

हे.जा.स. December 16 2021 33572

अब इन तीनों मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 100-100 सीटों पर दाखिला होगा। दुमका, हजारीबाग और पलामू मे

Login Panel