देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

कहीं आपकी भी नसों में तो नहीं जम रहा खून, इन लक्षणों पर रखें नजर

धूम्रपान, हाई ब्लड प्रेशर और कुछ दवाएं जैसे एस्ट्रोजन खून के जमने की जोखिम को कई गुना बढ़ा देते हैं। थक्कों के लक्षणों को जानने से पल्मोनरी एम्बोलिज्म या स्ट्रोक बनने से पहले आपकी जान बच सकती है।

श्वेता सिंह
September 20 2022 Updated: September 21 2022 02:53
0 29510
कहीं आपकी भी नसों में तो नहीं जम रहा खून, इन लक्षणों पर रखें नजर प्रतीकात्मक चित्र

हर साल हजारों लोग अपनी नस में खून का थक्का जमने की समस्या का सामना करते हैं। यह एक गंभीर और जानलेवा स्वास्थ्य संबंधी स्थिति है। ब्लड क्लोटिंग एक साइलेंट किलर का काम करता है। जो कई तरह की गंभीर मेडिकल कंडीशन को पैदा कर सकती है।

 

धूम्रपान (Smoking), हाई ब्लड प्रेशर और कुछ दवाएं जैसे एस्ट्रोजन खून के जमने की जोखिम को कई गुना बढ़ा देते हैं। थक्कों के लक्षणों (symptoms) को जानने से पल्मोनरी एम्बोलिज्म या स्ट्रोक बनने से पहले आपकी जान बच सकती है।

 

शरीर में दिखते हैं ये लक्षण - These symptoms are seen in the body

 

त्वचा का रंग बदलना -

अगर हाथ या पैर की किसी नस (veins) में ब्लड क्लॉट (blood clotting) हो जाए तो उस हिस्से की स्किन (Skin) का रंग लाल या नीला हो जाता है। कई बार रक्तवाहिका को हुए नुकसान की वजह से भी स्किन का रंग बदल जाता है। इसके अलावा फेफड़ों में अगर ब्लड क्लॉट हो जाए तो इसकी वजह से भी आपकी त्वचा नीली पड़ सकती है।

 

सांस लेने में तकलीफ -

यह एक गंभीर लक्षण है जो फेफड़ों में या हार्ट में खून का थक्का जमने का संकेत देता है। सांस लेने में तकलीफ (Breathing Trouble) के साथ ही बहुत अधिक पसीना भी आ सकता है या फिर हार्ट बीट भी तेज हो सकती है।

 

इसके अलावा थकान, पसीना, सांस की तकलीफ या चक्कर आना को आप आमतौर पर नजरअंदाज करते है। अगर ये लक्षण बने रहते हैं या आराम और हल्की गतिविधि के करने से भी होते हैं तो इन लक्षणों (symptoms) को इग्नोर नहीं करना चाहिए। हो सकता है ये सभी लक्षण नसों में खून के बहाव में रूकावट का परिणाम हो।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने, इलाज कराने आई महिला के एक्स-रे में निकली चाबी

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने, इलाज कराने आई महिला के एक्स-रे में निकली चाबी

admin March 22 2023 23768

जहां महिला के एक्स रे में चाबी निकली है। अब इस बात को लेकर महिला अपने साथ एक्स रे को लेकर इलाज के लि

दुनिया भर में क़रीब एक अरब लोग मानसिक विकार से पीड़ित: डब्लूएचओ

दुनिया भर में क़रीब एक अरब लोग मानसिक विकार से पीड़ित: डब्लूएचओ

हे.जा.स. June 18 2022 49982

बाल्यावस्था में यौन दुर्व्यवहार और डराए-धमकाए जाने से पीड़ित होना, मानसिक अवसाद की बड़ी वजहों में बत

कोविड-19 के बाद अब डिजीज X का खतरा !

कोविड-19 के बाद अब डिजीज X का खतरा !

एस. के. राणा November 24 2022 28437

डब्ल्यूएचओ द्वारा प्राथमिकता वाले रोगजनकों की इस लिस्ट में कोविड-19, इबोला वायरस, मारबर्ग वायरस, लस्

केवल टीकाकरण से कोरोना संक्रमण का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं रुकेगा: डब्ल्यूएचओ

केवल टीकाकरण से कोरोना संक्रमण का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं रुकेगा: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. June 28 2021 33705

"लोग सिर्फ इसलिए सुरक्षित महसूस नहीं कर सकते कि टीके के दो खुराक लगवा लिए हैं। उन्हें अभी भी खुद को

बढ़ता कोरोना संक्रमण चिंता का कारण।

बढ़ता कोरोना संक्रमण चिंता का कारण।

रंजीव ठाकुर March 20 2021 20299

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के 40,953 नए केस सामने आए

मोबाइल-लैपटॉप के ज्यादा प्रयोग से 80% लोग न्यूरॉलजिया के शिकार: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज

मोबाइल-लैपटॉप के ज्यादा प्रयोग से 80% लोग न्यूरॉलजिया के शिकार: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज

श्वेता सिंह August 22 2022 27556

मोबाइल और लैपटॉप बीते कुछ सालों में एक ऐसी जरूरत बन गई है कि लोगों का काम इनके बिना चलना मुश्किल हो

नाक का कालापन दूर करने के घरेलू उपाय

नाक का कालापन दूर करने के घरेलू उपाय

श्वेता सिंह September 23 2022 432772

नाक पर काले निशान पड़ने का कारण हाइपरपिगमेंटेशन के कारण होता है ऐसे में हमारे नाक के स्किन से मेलानि

मंकीपॉक्स वैक्सीन पर WHO ने किया बड़ा खुलासा

मंकीपॉक्स वैक्सीन पर WHO ने किया बड़ा खुलासा

हे.जा.स. August 27 2022 32099

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि भले ही कुछ लोगों में इस टीके ने प्रभावी ढंग से काम किया है लेकिन वा

बलरामपुर में 29 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र भवनों के निर्माण को मिली स्वीकृति

बलरामपुर में 29 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र भवनों के निर्माण को मिली स्वीकृति

हुज़ैफ़ा अबरार July 31 2026 784

नए उपकेंद्र भवनों के निर्माण से ग्रामीण स्वास्थ्य अवसंरचना को नई मजबूती मिलेगी तथा आमजन को अपने गांव

कोरोना वायरस फेफड़ों के साथ दिमाग़ पर भी डालता है गम्भीर असर: शोध

कोरोना वायरस फेफड़ों के साथ दिमाग़ पर भी डालता है गम्भीर असर: शोध

एस. के. राणा March 09 2022 29172

तुलनात्मक विश्लेषण से पता चला कि जो लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए थे, उनको मस्तिष्क और ग्रे-मैटर सिकु

Login Panel