देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

समझिये पुरुषों में अस्वस्थ्य सेक्स जीवन के कारण और उसका घरेलू इलाज

कभी-कभी आपकी रुचि आपके साथी की रुचि से मेल नहीं खाती है, जिसकी वजह से आपका पार्टनर आप से खुश नहीं रहती है। लंबे समय तक कामेच्छा में कमी होना उसके पार्टनर के लिए एक चिंता का विषय हो सकता है।

लेख विभाग
February 25 2022 Updated: February 25 2022 15:01
0 50854
समझिये पुरुषों में अस्वस्थ्य सेक्स जीवन के कारण और उसका घरेलू इलाज प्रतीकात्मक

भागम-भाग की ज़िंदगी में पुरुष कामेच्छा की कमी (lack of libido) महसूस करतें है। ऐसे बहुत से पुरुष हैं जिनकी समय-समय पर सेक्स (sex) में रुचि नहीं होती है, इसके अलावा पुरुषों में कामेच्छा का स्तर (level of libido) उम्र के अनुसार भिन्न हो सकता है। कभी-कभी आपकी रुचि आपके साथी की रुचि से मेल नहीं खाती है, जिसकी वजह से आपका पार्टनर आप से खुश नहीं रहती है। लेकिन लंबे समय तक कामेच्छा में कमी होना ये उसके पार्टनर के लिए एक चिंता का विषय हो सकता है। आपकी गलत जीवनशैली (lifestyle) और खान पान (diet) की गलत आदतें ही आपको कई बीमारियों का शिकार बनाती हैं।

पुरुषों में कामेच्छा की कमी के कारण -Causes of loss of libido in men

 

डिप्रेशन - Depression

अवसाद किसी भी व्यक्ति के निजी जीवन को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। अवसाद वाले लोग अपने दैनिक कार्यों में रुचि की कमी या पूर्ण अभाव का अनुभव करते हैं। इसमें रोजमर्रा के काम काज भी शामिल है। अवसाद पुरुषों और महिलाओं दोनों की यौन इच्छा को कम करता है, जिससे उनके लिए सफल और संतुष्ट यौन संबंध (सेक्सुअल relation) बनाना बहुत मुश्किल हो जाता है।

 

नींद की कमी - Insomania 

टेस्टोस्टेरोन (testosterone) की कमी से अक्सर पुरुषों की यौन इच्छा में कमी आती है। एक अध्ययन में ये बात सामने आई है कि जो लोग रात में अच्छी नींद (sound sleep) नहीं लेते हैं उनके शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होता जाता है। इस अध्ययन से एक बात तो साफ़ है कि यौन इच्छा में कमी और नींद की कमी दोनों एक दूसरे से संबंधित हैं। यदि आपको लगता है कि आपकी यौन इच्छा कम हो रही है, तो आप अपनी नींद पूरी करने की कोशिश करें। शायद पर्याप्त नींद आपकी यौन इच्छा को बेहतर कर सकेगी।

 

बढ़ती उम्र -Aging 

आपके शरीर में हार्मोन (hormones) का स्तर हर समय निश्चित नहीं रह सकता है। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, आपके शरीर में हार्मोन का स्तर भी घटता जाता है। टेस्टोस्टेरोन आपके शरीर में एक हार्मोन के रूप में मौजूद होता है। आप जानते हैं कि टेस्टोस्टेरोन पुरुषों की कामेच्छा से संबंधित होता है। पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन की अधिकतम मात्रा किशोर अवस्था (adolescence) में होती है। अध्ययनों से पता चलता है कि पुरुष आमतौर पर 60 से 65 वर्ष की आयु के आसपास अपनी कामेच्छा में कमी का अनुभव कर सकते हैं।

 

नशा करना -  Intoxication

धूम्रपान (Smoking), शराब (alcohol) का अधिक सेवन भी आपकी यौन क्षमता (sexual ability) पर काफी बुरा प्रभाव डालता है। क्योंकि आप किसी भी तरह की दवा का बहुत अधिक सेवन करते हैं। जिसके कारण शरीर में मौजूद हार्मोन्स असंतुलित होने लगते है और इस हार्मोनल असंतुलन के कारण ही टेस्टोस्टेरोन पर भी बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। जिसके कारण उसकी यौन क्षमता कम होने लगती है।

 

व्यायाम बिल्कुल ना करना - Avoid exercise 

ऐसे बहुत से लोग है जो बिल्कुल भी शारीरिक श्रम या व्यायाम नहीं करते हैं। इसकी वजह से भी पुरुषों में कामेच्छा में कमी होने लगती है, ये उनके टेस्टोस्टेरोन में कमी का एक कारण हो सकता है। इसकी वजह से उस व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

 

पुरुषों में कामेच्छा की कमी के लक्षण - Symptoms of loss of libido in men

  • ऊर्जा में कमी,
  • बीमार होना,
  • हमेशा तनाव महसूस करना,
  • संबंध बनाते समय बहुत जल्दी थक जाना,
  • बेहतर संबंध बनाने में सक्षम नहीं,
  • प्राइवेट पार्ट में सख्ती का अभाव,
  • संबंध बनाते समय बहुत जल्दी शांत हो जाना,
  • यौन इच्छा की कमी।

 

पुरुषों में कामेच्छा बढ़ाने के घरेलू उपाय - Home remedies to increase libido in men

मेथी दाना 
इस समस्या के लिए आपको मेथी का इस्तेमाल करना चाहिए, इसे बहुत ही प्रभावी औषधि माना गया है। दो चम्मच मेथी दाने को पीस कर आधा चम्मच शहद के साथ मिलाकर रोजाना रात में खाएं, ऐसा करने से आपको इस समस्या से बहुत जल्दी छुटकारा मिल जाएगा।
 
तिल का तेल
थोड़ी मात्रा में तिल का तेल लें, उतनी ही मात्रा में लौकी का रस लें। रात को सोने से पहले इस तेल के मिश्रण से अपने सिर और शरीर की मालिश करें, ऐसा करने से आपको काफी फायदा होगा।

अश्वगंधा
अश्वगंधा सदियों पुरानी दवा है, जो कई बीमारियों को ठीक करने का काम करती है। अश्वगंधा का इस्तेमाल सेक्स पावर बढ़ाने के लिए भी किया जाता रहा है। इसके लिए अश्वगंधा पाउडर को आधा चम्मच सुबह और शाम को दूध के साथ लेने से यौन इच्छा या सेक्स पावर से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
 
आंवला
सेक्स पावर बढ़ाने में आंवले का उपयोग काफी समय से किया जा रहा है, यह सेक्स से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आंवला पाउडर में एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार इसका सेवन करें। ये आपकी यौन शक्ति को बढ़ाने में मदद करेगा।

लहसुन
लहसुन में पाया जाने वाला एलिसन पुरुषों के शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाए रखता है और साथ ही जननांगों में उचित रक्त परिसंचरण को बनाए रखता है। लहसुन सेक्स हार्मोन को भी नियंत्रित करता है। लहसुन में विटामिन बी 6 और सेलेनियम होता है, जो शुक्राणु को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक भूमिका निभाता है इसलिए आपको  अपने खाने में लहसुन का सेवन करना चाहिए।

प्याज 
आधा चम्मच सफेद प्याज के रस में आधा चम्मच शहद और आधा चम्मच चीनी का पाउडर मिलाकर इस मिश्रण को रोजाना सुबह और शाम लेने से शुक्राणु की गुणवत्ता में वृद्धि होती है और यह आपकी सेक्स से जुड़ी कई समस्याओं को खत्म करता है।

डार्क चॉकलेट
आपको शायद ही मालूम होगा की डार्क चॉकलेट को सेक्स उत्प्रेरक के रूप में जाना जाता है। चॉकलेट में कुछ ऐसे गुण होते हैं, जो दिमाग से लव हार्मोन को बढ़ावा देते हैं। डार्क चॉकलेट आमतौर पर सेक्स की इच्छा को बढ़ाती है। यदि आपके पार्टनर को भी इस तरह की समस्या है तो ऐसे में आपको लापरवाही नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसकी वजह से आपको कई तरह की स्वास्थ समस्या हो सकती हैं। इसलिए इन्हें बिल्कुल भी नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए।

सावधानी 
गलत जीवनशैली और खान पान की गलत आदतें ही को ठीक किये बिना, कामेच्छा की कमी को दूर कर पाना संभव नहीं है। हाँ अंतरंग संबंधों की सफलता साथी के सहयोग पर निर्भर करती है।  

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

16 मार्च से शुरू होगा 12 से 14 साल के बच्चों का कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान

16 मार्च से शुरू होगा 12 से 14 साल के बच्चों का कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान

एस. के. राणा March 15 2022 34517

अब 12 साल से 14 साल की उम्र के बच्चों को भी कोरोना की वैक्सीन लगेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख

गर्भावस्था के दौरान मधुमेह से पीड़ित महिलाओं के लिए WHO ने जारी किया दिशानिर्देश

गर्भावस्था के दौरान मधुमेह से पीड़ित महिलाओं के लिए WHO ने जारी किया दिशानिर्देश

हे.जा.स. November 14 2025 6237

गर्भावस्था में मधुमेह का यदि प्रभावी ढंग से प्रबंधन नहीं किया जाता है, तो प्री-एक्लेमप्सिया, मृत जन्

पुणे में लगातार बढ़ रहे हैं स्वाइन फ्लू के मामले

पुणे में लगातार बढ़ रहे हैं स्वाइन फ्लू के मामले

विशेष संवाददाता September 05 2022 34285

आईसीएमआर के तहत काम करने वाले नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के वैज्ञानिकों का कहना है कि पुणे शहर म

चीन में कोरोना से 35 दिनों में 60 हजार मौतें !

चीन में कोरोना से 35 दिनों में 60 हजार मौतें !

हे.जा.स. January 15 2023 31929

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के चिकित्सा प्रशासन ब्यूरो के प्रमुख जिओ याहुई ने एक प्रेस कॉन्फ्रें

एसिडिटी और कब्ज की समस्या से राहत दिला सकते हैं ये फल

एसिडिटी और कब्ज की समस्या से राहत दिला सकते हैं ये फल

आरती तिवारी September 22 2022 28492

पेट साफ न होने पर पूरे दिन बेचैनी बनी रहती है। लगातार यह परेशानी बने रहने पर मजबूरी वश फिर दवाइयों औ

एक्यूपंचर चिकित्सा पद्धति को प्रदेश में मान्यता दी जाए: एक्यूपंचर स्पेशलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया

एक्यूपंचर चिकित्सा पद्धति को प्रदेश में मान्यता दी जाए: एक्यूपंचर स्पेशलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया

हुज़ैफ़ा अबरार July 06 2021 36182

प्रस्ताव के अनुसार एक्यूपंचर चिकित्सा पद्धति को केंद्र सरकार केे अनुरूप प्रदेश में भी मान्यता दी जाए

 झलकारी बाई अस्पताल के गेट के सामने प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

झलकारी बाई अस्पताल के गेट के सामने प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

आरती तिवारी September 02 2023 42409

झलकारी बाई अस्पताल के गेट के सामने शुक्रवार को महिला ने बच्चे को जन्म दिया। हालांकि, प्रसव के तुरंत

रे नियो फार्मा लखनऊ में लॉन्‍च प्रदेश और उभरते क्षेत्रीय बाजारों में बेहतर स्‍वास्‍थ्‍यसेवा तक पहुंच बढ़ाई

रे नियो फार्मा लखनऊ में लॉन्‍च प्रदेश और उभरते क्षेत्रीय बाजारों में बेहतर स्‍वास्‍थ्‍यसेवा तक पहुंच बढ़ाई

हुज़ैफ़ा अबरार May 16 2026 2114

जीवनशैली से संबंधित बीमारियों के बढ़ते मामले स्वास्थ्य जागरूकता में वृद्धि विश्वसनीय उपचार विकल्पों

पीएम मोदी ने न्यू चंडीगढ़ में होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया

पीएम मोदी ने न्यू चंडीगढ़ में होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया

विशेष संवाददाता August 24 2022 33158

न्यू चंडीगढ़ में पीएम मोदी ने होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री किसी अस्पताल का

मरीजों को राहत, अस्पताल में प्रशिक्षु चिकित्सक भी देंगे अपनी सेवाएं

मरीजों को राहत, अस्पताल में प्रशिक्षु चिकित्सक भी देंगे अपनी सेवाएं

हे.जा.स. May 29 2023 33177

हिमांचल प्रदेश सरकार ने मरीजों को रहात देने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। नए निर्देश के मुताबिक डॉक

Login Panel