देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

Adopt a healthy lifestyle bring happiness into your life

स्वास्थ्य सुविधाओं में निरंतर बढ़ोत्तरी के बाद भी हृदय रोग, डायबिटीज और कैंसर जैसी तमाम बीमारियां आज तेजी से पांव पसार रही हैं। इन बीमारियों की वजह से देश में हर साल लाखों लोग असमय जान गँवा देते हैं। बढ़ता मोटापा भी इन बीमारियों के जोखिम को बढ़ा रहा है।

हुज़ैफ़ा अबरार
April 07 2026 Updated: April 07 2026 14:54
0 1652
Adopt a healthy lifestyle  bring happiness into your life

स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं, जीवन में खुशहाली लाएं : मुकेश शर्मा 

 स्वास्थ्य सुविधाओं में निरंतर बढ़ोत्तरी के बाद भी हृदय रोग, डायबिटीज और कैंसर जैसी तमाम बीमारियां आज तेजी से पांव पसार रही हैं। इन बीमारियों की वजह से देश में हर साल लाखों लोग असमय जान गँवा देते हैं। बढ़ता मोटापा भी इन बीमारियों के जोखिम को बढ़ा रहा है। पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मुकेश शर्मा का कहना है कि इन बीमारियों को करीब से देखा जाए तो इनको बढ़ाने का काम हमारी अनियमित जीवन शैली कर रही है। जंक फ़ूड को अपनाना और शारीरिक श्रम व व्यायाम से मुंह मोड़ना भी इसका एक बड़ा कारण है।
 बेहतर स्वास्थ्य के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए ही हर साल सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। हर किसी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मुहैया कराने को लेकर विशेष योगदान देने वाले चिकित्सकों के प्रति आभार जताने का भी यह खास दिन है। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुँच भी सुनिश्चित करना इस दिवस का मकसद है। इस साल इस खास दिवस की थीम  स्वास्थ्य के लिए एकजुट- विज्ञान के साथ खड़े रहें तय की गयी है। इस थीम का मकसद सिर्फ व्यक्ति के अपने स्वास्थ्य तक ही सीमित नहीं है बल्कि अपने ग्रह (पृथ्वी) के साथ जीव-जंतुओं और पौधों को भी बेहतर स्वास्थ्य मुहैया कराने के लिए एकजुट होने से है। इसके लिए वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने पर भी जोर देना है।   
 स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है’ कहावत भी चरितार्थ करती है कि जीवन में प्रगति करना है, नया मुकाम हासिल करना है तो शरीर के साथ मस्तिष्क का भी पूर्ण स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। इसके लिए ध्यान, योग और प्राणायाम को जीवन का अहम हिस्सा बनाना होगा। जंक फ़ूड की जगह अपनी पौष्टिक भारतीय थाली को तरजीह देना होगा। खाने की थाली को संतुलित करना हमारे स्वास्थ्य को संतुलित करने के समान है। खाने की थाली में अगर एक चौथाई भाग सलाद का, एक चौथाई हरी सब्जी का, एक चौथाई भाग दाल और प्रोटीन का तथा एक चौथाई मिलेट युक्त कार्बोहाइड्रेट का हो तो भोजन संतुलित माना जाता है। इसी के साथ दिन भर पर्याप्त पानी पीना स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होता है।
 भागदौड़ भरी जिन्दगी में देर रात तक जागने और सुबह देर से उठने की आदत ने जीवन शैली को ही बदलकर रख दिया है। इस कारण से तनाव समेत कई बीमरियां असमय घेर ले रही हैं। मोबाइल, लैपटॉप और टीवी की स्क्रीन के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर घंटों आँख गड़ाए रहने के कारण भी आँखों की रोशनी के साथ ही एकाग्रता में भी कमी आ रही है। मोटापा बढ़ने का भी यह एक प्रमुख कारण बन रहा है। दूषित पानी और अस्वच्छता के कारण भी डायरिया जैसी कई बीमारियाँ फ़ैल रही हैं। हाथों की स्वच्छता के बारे में भी हर किसी को जागरूक होना जरूरी है क्योंकि कई संक्रामक बीमारियाँ दूषित हाथों से खाना खाने से फैलती हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजनाः असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा देने की गारंटी, केंद्र सरकार की अत्यंत कल्याणकारी योजना को समझें

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजनाः असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा देने की गारंटी, केंद्र सरकार की अत्यंत कल्याणकारी योजना को समझें

आनंद सिंह March 24 2022 33790

यह तो सर्वविदित है कि देश में कुल कार्यबल की संख्‍या में लगभग 93 प्रतिशत कामगार असंगठित क्षेत्र के ह

आँखों की सुंदरता से बढ़ जाती है आपकी खूबसूरती, आजमाइये कुछ घरेलू उपाय

आँखों की सुंदरता से बढ़ जाती है आपकी खूबसूरती, आजमाइये कुछ घरेलू उपाय

सौंदर्या राय March 07 2022 48403

कुछ घरेलू टिप्स के बारे में बता रहे हैं जो आपकी आंखों को सुंदर और चमकदार बनाए रखने में मदद कर सकते ह

एम्स गोरखपुर में शुरू हुआ मालीक्यूलर बायोलाजी लैब

एम्स गोरखपुर में शुरू हुआ मालीक्यूलर बायोलाजी लैब

आनंद सिंह March 31 2022 32760

इस लैब के जरिये रोग शुरू होने के दो साल पहले ही पता चल सकेगा। जैसे किसी को दो साल बाद कैंसर होने वाल

वैक्सीन की चाह, आधी दुनिया और मोदी सरकार

वैक्सीन की चाह, आधी दुनिया और मोदी सरकार

सम्पादकीय विभाग February 04 2021 26242

वैक्‍सीन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी ओर से भारत की नीति को लेकर भी साफ कर दिया है कि भ

बदलते मौसम में ऐसे करें सर्दी जुकाम से बचाव।

बदलते मौसम में ऐसे करें सर्दी जुकाम से बचाव।

लेख विभाग October 21 2021 18814

मौसम बदल रहा है इसलिए ठण्डा पानी पीने से बचें। जितना हो सके हल्का गुनगुना करके ही पानी पीते रहें। इस

मरीज़ों पर आर्थिक बोझ डालना ठीक नहीं - डॉ कुरैशी

हुज़ैफ़ा अबरार February 08 2021 26532

कोरोना काल में लोगों ने काढ़ा पीया, इम्युनिटी बूस्टर का सेवन किया और गरारा किया। इस कारण जाड़े में खाँ

कफ सिरप बनाने वाली 6 कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड

कफ सिरप बनाने वाली 6 कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड

विशेष संवाददाता March 06 2023 37051

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कफ सिरप के 108 निर्माताओं में से 84 के खिलाफ जांच शुरू की थी। इनमें से

अपनी सुंदरता को महत्वपूर्ण बनाने के लिए समय निकालकर पढ़ें

अपनी सुंदरता को महत्वपूर्ण बनाने के लिए समय निकालकर पढ़ें

सौंदर्या राय March 06 2022 31641

शिक्षा सौंदर्य बोध को विकसित करने में अहम भूमिका निभाती है। शारीरिक सुंदरता का महत्त्व तब और बढ़ जाता

लखनऊ में कम हो रहा कोरोना संक्रमण 

लखनऊ में कम हो रहा कोरोना संक्रमण 

हुज़ैफ़ा अबरार July 11 2022 24861

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि रविवार को 100 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात देने में कामयाबी हासि

ऑनलाइन दवा बिक्री पर तत्काल रोक लगाए सरकार: ओ पी सिंह

रंजीव ठाकुर May 14 2022 33311

हालांकि सभी तरह के बाजारों पर ऑनलाइन बिक्री का असर है। हमारे व्यापार पर भी ऑनलाइन बिक्री का असर दिखन

Login Panel