देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

परिवार नियोजन में बड़ा नवाचार: ‘सब-क्यूटेनियस अंतरा–एससी’ से महिलाओं को मिलेगा आसान, सुरक्षित और स्वयं-नियंत्रित विकल्प

अंतरा–एससी एक प्री-फिल्ड, सिंगल-डोज गर्भनिरोधक इंजेक्शन है, जो एक बार लेने पर तीन माह तक प्रभावी सुरक्षा प्रदान करता है। इसे त्वचा के नीचे आसानी से लगाया जा सकता है, जिससे दर्द कम होता है। पारंपरिक अंतरा (इंट्रामस्कुलर) की तुलना में इसमें कम खुराक के साथ समान प्रभावशीलता है।

हुज़ैफ़ा अबरार
April 03 2026 Updated: April 03 2026 15:10
0 1064
परिवार नियोजन में बड़ा नवाचार: ‘सब-क्यूटेनियस अंतरा–एससी’ से महिलाओं को मिलेगा आसान, सुरक्षित और स्वयं-नियंत्रित विकल्प सब-क्यूटेनियस अंतरा–एससी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में परिवार नियोजन सेवाओं को अधिक सुलभ, आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। त्रैमासिक ‘अंतरा’ गर्भनिरोधक इंजेक्शन को अब एक नए और बेहतर रूप में प्रस्तुत किया गया है। बुधवार को ‘अंतरा सब-क्यूटेनियस (अंतरा–एससी)’ का शुभारंभ पायलट कार्यक्रम के रूप में प्रदेश के 19 चयनित जिलों में किया जायेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, यह पहल परिवार नियोजन कार्यक्रम में नवाचार आधारित दृष्टिकोण को मजबूती देगी।


इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवेल ने कहा  “अंतरा–एससी का शुभारंभ प्रदेश में परिवार नियोजन सेवाओं को नई दिशा और विस्तार देगा। अब बास्केट ऑफ़ चॉइस में 9 विकल्प उपलब्ध होंगे। यह महिलाओं के लिए अधिक सरल, सुविधाजनक और प्रभावकारी है, हमारा लक्ष्य है कि हर महिला को सुरक्षित और सुविधाजनक गर्भनिरोधक विकल्प उपलब्ध हो।


शुरुआती चरण में यह सुविधा अलीगढ़, लखनऊ, मेरठ और सहारनपुर मंडल के 19 जिलों की चयनित स्वास्थ्य इकाइयों में उपलब्ध होगी, जिससे महिलाओं को एक सरल, सुरक्षित और स्वयं-नियंत्रित गर्भनिरोधक विकल्प मिलेगा। केवल विकल्प नहीं, पहुंच और निरंतरता भी जरूरी संयुक्त निदेशक, परिवार नियोजन, डॉ. सुशील कुमार बनियान ने कहा परिवार नियोजन कार्यक्रमों की सफलता केवल विकल्प उपलब्ध कराने में नहीं, बल्कि उन्हें लोगों तक सरल और नियमित रूप से पहुंचाने में है। अंतरा–एससी इस चुनौती का व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करता है। इसका सरल डिजाइन और स्वयं-प्रशासन की सुविधा इसकी पहुंच और निरंतरता को मजबूत करेगी।

आसान उपयोग, बेहतर अनुभव
परिवार नियोजन कार्यक्रम के महाप्रबंधक डॉ. सूर्यांशु ओझा ने बताया अंतरा–एससी एक प्री-फिल्ड, सिंगल-डोज गर्भनिरोधक इंजेक्शन है, जो एक बार लेने पर तीन माह तक प्रभावी सुरक्षा प्रदान करता है। इसे त्वचा के नीचे आसानी से लगाया जा सकता है, जिससे दर्द कम होता है। पारंपरिक अंतरा (इंट्रामस्कुलर) की तुलना में इसमें कम खुराक के साथ समान प्रभावशीलता है। उन्होंने बताया कि यह सिंगल-यूज इंजेक्शन होने के कारण संक्रमण का जोखिम नहीं रहता और यह लगभग 70% तक कम बायोमेडिकल वेस्ट उत्पन्न करता है। जिससे दूरस्थ और संसाधन-विहीन क्षेत्रों में इसकी पहुंच सुनिश्चित होगी। महिलाएं बिना बार-बार स्वास्थ्य केंद्र जाए भी इसका नियमित उपयोग जारी रख सकेंगी।


अधिक जानकारी के लिए लाभार्थी राष्ट्रीय परिवार नियोजन हेल्पलाइन (टोल-फ्री: 1800-11-6555) पर संपर्क कर सकते हैं। डॉ. ओझा ने बताया कि पहले चरण के लॉन्च की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह इंजेक्शन प्रारंभ में केवल नए लाभार्थियों को दिया जाएगा। संबंधित जिलों में चिकित्सा विशेषज्ञों, स्टाफ नर्स, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। साथ ही, राज्य स्तर से एफएलएमआईएस पोर्टल के माध्यम से इसकी आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।


कार्यक्रम के रोल आउट के लिए जारी
निर्देशों के अनुसार, विभिन्न मंडलों जैसे आलीगढ़, लखनऊ, मेरठ एवं सहारनपुर के जिलों में अस्पतालों, महिला चिकित्सालयों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) हेतु राज्य मंडल और जिला स्तर के अधिकारियों का नामांकन किया गया है। उदाहरणस्वरूप राज्य स्तर से रायबरेली हेतु डॉ. सुशील कुमार बनियान (संयुक्त निदेशक, परिवार कल्याण) एवं प्रीति आनंद (प्रोजेक्ट डायरेक्टर एफपी, यूपीटीएसयू); सीतापुर हेतु मनीष सोनी (कंसल्टेंट एफपी, एसपीएमयू, एनएचएम) एवं सचिन कोठारी (डिप्टी डायरेक्टर एफपी, यूपीटीएसयू); तथा उन्नाव हेतु डॉ. सूर्यांशु ओझा (जनरल मैनेजर-एफपी, एनएचएम), अन्नू सोनकर (प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर एफपी, एसपीएमयू, एनएचएम), बृजेश कुमार (सीनियर स्पेशलिस्ट प्रोग्राम, यूपीटीएसयू), डॉ. मसूद सलीम (कंसल्टेंट एफपी, एसपीएमयू, एनएचएम) एवं संतोष सिंह (डीटीएल प्रोग्राम, यूपीटीएसयू) को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ये अधिकारी राज्य स्तर पर अंतरा एससी कार्यक्रम के प्रभावी रोल आउट, प्रशिक्षण एवं निगरानी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इन जिलों में उपलब्ध होगा ‘अंतरा–एससी’ प्रथम चरण में यह सुविधा अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, हरदोई, खीरी, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव, बागपत, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली के चयनित अस्पतालों में उपलब्ध होगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

यूपी में सरकार ने 4 कफ सिरप को लेकर किया अलर्ट

यूपी में सरकार ने 4 कफ सिरप को लेकर किया अलर्ट

आरती तिवारी October 07 2022 29315

भारत में बने कफ सीरप से अफ्रीकी देश गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के दावे पर सरकार ने सख्त रुख अपनात

नेशनल डॉक्टर्स डे पर लोहिया अस्पताल में सम्मानित हुए चिकित्सक और पुलिसकर्मी

नेशनल डॉक्टर्स डे पर लोहिया अस्पताल में सम्मानित हुए चिकित्सक और पुलिसकर्मी

रंजीव ठाकुर July 02 2022 39648

डॉ० राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में शुक्रवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया। इस मौके

डेंगू से हुई पांचवी मौत, अस्पतालों में ढाई सौ से अधिक मरीज

डेंगू से हुई पांचवी मौत, अस्पतालों में ढाई सौ से अधिक मरीज

विशेष संवाददाता November 07 2022 24100

सरकारी आंकड़े के अनुसार जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 250 के करीब पहुंच गई है। ये मरीज पिछले एक मह

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो के माध्यम से बताये योग के लाभ 

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो के माध्यम से बताये योग के लाभ 

विशेष संवाददाता June 16 2022 31575

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने अधिक से अधिक लोगों को 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

हरदोई में बढ़ा वायरल फीवर का प्रकोप

हरदोई में बढ़ा वायरल फीवर का प्रकोप

आरती तिवारी October 11 2022 32545

जिले में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। अस्पताल में रोजाना 5 से 6 मरीज भर्ती हो रहे हैं। वहीं पि

ब्लड कैंसर की दवा रुक्सोलिटिनिब से टीबी का ख़तरा।

ब्लड कैंसर की दवा रुक्सोलिटिनिब से टीबी का ख़तरा।

हुज़ैफ़ा अबरार July 05 2021 51159

ब्लड कैंसर के मरीजों में रोगों से लड़ने की ताकत पहले से कम होती है। दवाओं के प्रभाव से मरीज में रोग

स्किन की इन समस्याओं में रामबाण इलाज है कपूर

स्किन की इन समस्याओं में रामबाण इलाज है कपूर

सौंदर्या राय May 06 2023 103013

स्किन के लिए कपूर कई तरह से काम करता है। दरअसल, कपूर का सबसे बड़ा गुण ये है कि ये एंटीबैक्टीरियल और

प्रयोगशाला सहायक (ग्राम्य) की प्राविधिज्ञ के पदों पर पदोन्नति गलत - यूपी लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन

प्रयोगशाला सहायक (ग्राम्य) की प्राविधिज्ञ के पदों पर पदोन्नति गलत - यूपी लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन

रंजीव ठाकुर April 21 2022 40963

यूपी लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार रावत ने बताया कि प्रयोगशाला सहायक (ग्राम्य) को प

जिलाधिकारी ने फाइलेरिया रोग से बचाव के लिए सभी से दवा खाने की अपील की 

हुज़ैफ़ा अबरार January 16 2023 30794

दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों को फाइलेरिया की दवा नह

ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे 4 चिकित्सक बर्खास्त

ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे 4 चिकित्सक बर्खास्त

आरती तिवारी July 12 2023 32405

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लापरवाह डॉक्टर्स पर कड़ी कार्रवाई करते हुए चार चिकित्सकों को बर्खास्त कर

Login Panel