देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सर्दी में संभालिए दिल: मौसम बदले तो बदलें अपनी दिनचर्या: डॉ. हर्षित गुप्ता

सर्दियों की गुलाबी ठंड का इंतजार हर किसी को रहता है। गर्म चाय सुबह की सैर और सर्दियों के खास पकवान इस मौसम को खास बनाते हैं। लेकिन ठंड के साथ हमारी जीवनशैली में आने वाले बदलाव और तापमान में गिरावट का असर हृदय पर भी पड़ सकता है। विशेष रूप से बुजुर्गों और पहले से हृदय रोग हाई ब्लड प्रेशर डायबिटीज या बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से जूझ रहे लोगों को इस मौसम में थोड़ी अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।

हुज़ैफ़ा अबरार
September 28 2026 Updated: September 28 2026 00:05
0 126
सर्दी में संभालिए दिल: मौसम बदले तो बदलें अपनी दिनचर्या: डॉ. हर्षित गुप्ता Dr. Harshit Gupta Senior Interventional Cardiologist

लखनऊ। सर्दियों में गिरता तापमान हृदय रोगियों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है। ठंड के कारण रक्त वाहिकाएं सिकुड़ने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। ऐसे में हृदय रोगियों को ठंड से बचाव के साथ खानपान दवाओं और शारीरिक गतिविधियों को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। डॉ. हर्षित गुप्ता सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट रीजेंसी हेल्थ लखनऊ ने कहा
सर्दियों की गुलाबी ठंड का इंतजार हर किसी को रहता है। गर्म चाय सुबह की सैर और सर्दियों के खास पकवान इस मौसम को खास बनाते हैं। लेकिन ठंड के साथ हमारी जीवनशैली में आने वाले बदलाव और तापमान में गिरावट का असर हृदय पर भी पड़ सकता है। विशेष रूप से बुजुर्गों और पहले से हृदय रोग हाई ब्लड प्रेशर डायबिटीज या बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से जूझ रहे लोगों को इस मौसम में थोड़ी अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।

लक्षणों को नजरअंदाज न करे

ठंड में शरीर की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ती हैं। इससे रक्तचाप बढ़ सकता है और हृदय को रक्त पंप करने के लिए अपेक्षाकृत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। यही कारण है कि सर्दियों में हृदय संबंधी लक्षणों को नजरअंदाज न करना महत्वपूर्ण है। सुबह का समय सर्दियों में सबसे ठंडा होता है। ऐसे में बिस्तर से उठते ही तेज गति से चलना या भारी व्यायाम शुरू करना उचित नहीं है। पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें शरीर को कुछ समय दें और व्यायाम से पहले हल्का वार्म-अप करें। जिन लोगों को पहले से हृदय संबंधी बीमारी है, वे मौसम और अपनी चिकित्सकीय स्थिति के अनुसार व्यायाम का समय तय करें। अत्यधिक ठंड, घने कोहरे या खराब वायु गुणवत्ता के दिनों में घर के अंदर व्यायाम करना बेहतर विकल्प हो सकता है।

ब्लड प्रेशर और शुगर पर रखें नजर

सर्दियों में रक्तचाप में उतार-चढ़ाव हो सकता है। हाई BP के मरीज नियमित रूप से रक्तचाप की जांच करें और डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाएं लेते रहें। इसी तरह डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखना हृदय की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। ठंड के मौसम में रक्तचाप सामान्य महसूस होने पर भी अपनी दवा अपने आप बंद न करें। सर्दियों में पकौड़े समोसे मिठाइयां और अन्य तले-भुने खाद्य पदार्थ आसानी से हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन जाते हैं। समस्या तब शुरू होती है जब इनका सेवन नियमित और अधिक मात्रा में होने लगे। हरी सब्जियां फल दालें साबुत अनाज और पर्याप्त प्रोटीन को भोजन में शामिल करें। नमक, चीनी, अत्यधिक तला हुआ भोजन और ट्रांस फैट से बचें। याद रखें सिर्फ ठंड के कारण शरीर को अतिरिक्त कैलोरी की जरूरत नहीं होती।

धूम्रपान को गर्माहट का जरिया न बनाएं

ठंड में कुछ लोग धूम्रपान को शरीर गर्म रखने का साधन मानते हैं। यह धारणा खतरनाक है। धूम्रपान रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाता है और हृदयाघात सहित कई हृदय रोगों का जोखिम बढ़ाता है। यदि आप धूम्रपान करते हैं, तो इसे छोड़ने के लिए सर्दियों को एक नई शुरुआत बनाएं। सीने में दबाव या जकड़न, सांस फूलना, अचानक पसीना आना, बेचैनी, चक्कर या दर्द का हाथ, कंधे, पीठ अथवा जबड़े तक जाना हृदयाघात के चेतावनी संकेत हो सकते हैं। हर सीने का दर्द हार्ट अटैक नहीं होता, लेकिन हार्ट अटैक के संभावित लक्षणों में देरी करना गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे लक्षण होने पर घरेलू उपचार या इंतजार करने के बजाय तत्काल चिकित्सा सहायता लें।

इस सर्दी दिल के लिए अपनाएं 5 संकल्प

नियमित BP और शुगर की जांच करें।
हर दिन सुरक्षित और नियमित शारीरिक गतिविधि करें।
नमक, चीनी और तले-भुने भोजन को सीमित रखें।
धूम्रपान से पूरी तरह दूर रहें।
सीने के असामान्य लक्षणों को नजरअंदाज न करें।

सर्दी अपने साथ सेहतमंद रहने का अवसर भी लेकर आती है। मौसम का आनंद लें लेकिन अपने दिल को नजरअंदाज न करें। स्वस्थ भोजन नियमित व्यायाम जोखिम कारकों पर नियंत्रण और चेतावनी संकेतों की समय पर पहचान यही एक स्वस्थ दिल की सर्दियों की सबसे अच्छी तैयारी है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

भारतीय हर्बल दवाओं को अब विदेशों में मिलेगी पहचान, आयुष मंत्रालय ने उठाया बड़ा कदम

भारतीय हर्बल दवाओं को अब विदेशों में मिलेगी पहचान, आयुष मंत्रालय ने उठाया बड़ा कदम

विशेष संवाददाता August 31 2022 30823

इस समझौते के तहत वैज्ञानिक तौर पर मानक स्थापित किए जाएंगे। पीसीआईएमएच के निदेशक और प्रभारी प्रोफेसर

अखरोट के छिलके से करें स्किन की 3 प्रॉब्लम्स को दूर

अखरोट के छिलके से करें स्किन की 3 प्रॉब्लम्स को दूर

श्वेता सिंह September 04 2022 41161

जिस अखरोट के छिलके को हम वेस्ट समझ कर फेंक देते हैं, उससे कई स्किन प्रॉब्लम्स को दूर किया जा सकता है

यूपी में 10,000 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र खुलेंगे और दस हज़ार पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती होगी

यूपी में 10,000 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र खुलेंगे और दस हज़ार पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती होगी

रंजीव ठाकुर April 20 2022 38790

योगी मंत्रिमंडल के समक्ष चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेक्टर की चरणबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। इस सेक्

रैह्पसोडी - 2022: दूसरे दिन मिस्टर एण्ड मिसेज, डांसिंग, सिंगिंग और डांडिया नाइट में हुआ धमाल

रैह्पसोडी - 2022: दूसरे दिन मिस्टर एण्ड मिसेज, डांसिंग, सिंगिंग और डांडिया नाइट में हुआ धमाल

रंजीव ठाकुर September 24 2022 43642

केजीएमयू के तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम रैह्पसोडी - 2022 के दूसरे दिन भी कन्वेंशन सेन्टर

लखनऊ के लोक बंधु अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

लखनऊ के लोक बंधु अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

श्वेता सिंह September 27 2022 29846

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लोक बंधु अस्पताल में रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। सुबह 11:00 बजे से शा

दुर्लभ बीमारियों पर होगा शोध, देश में ही बनेगी दवा

दुर्लभ बीमारियों पर होगा शोध, देश में ही बनेगी दवा

रंजीव ठाकुर July 20 2022 23428

ज्यादातर दुर्लभ बीमारियां आवर्ती आनुवंशिक दोषों के कारण होती है जिनका उपचार काफी महंगा होता है और दे

कोरोना के इलाज में कोलचीसीन दवा के क्लीनिकल परीक्षण की मिली मंज़ूरी।

कोरोना के इलाज में कोलचीसीन दवा के क्लीनिकल परीक्षण की मिली मंज़ूरी।

एस. के. राणा June 13 2021 24190

कोलचीसीन का उपयोग हृदय रोग से पीड़ित कोविड-19 मरीजों के लिए मददगार साबित होगा और यह प्रो-इंफ्लेमेटरी

भारत में पहुंचा कोरोना का नया वैरिएंट

भारत में पहुंचा कोरोना का नया वैरिएंट

एस. के. राणा October 18 2022 26127

कोरोना के नए वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। खबरों के मुताबिक, कोरोना का यह नया वैरिएंट ओमिक्रॉन का सब-वै

एम्स नर्स भर्ती मामले में कैट का फैसला, महिलाओं के लिए 80 फीसद आरक्षण सही।

एम्स नर्स भर्ती मामले में कैट का फैसला, महिलाओं के लिए 80 फीसद आरक्षण सही।

हे.जा.स. November 23 2020 27462

कैट ने कहा कि नर्सिग आफीसर के 80 फीसद पद महिलाओं के लिए आरक्षित होने के नियम को अनुच्छेद 15 (3) के त

यूपी बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में निकली हजारों भर्तियां, देखें डिटेल्स

यूपी बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में निकली हजारों भर्तियां, देखें डिटेल्स

रंजीव ठाकुर July 19 2022 39730

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में हजारों मुख्य सेविका पद के लि

Login Panel