देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

कोविड़रोधी दवा 'पैक्सलोविड को विश्व स्वास्थ्य संगठन की मंजूरी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने Covid-19 के इलाज के लिए बहुराष्ट्रीय दवा कंपनी फाइजर की दवा'पैक्सलोविड' (Paxlovid) गोली के प्रयोग की मंजूरी दिया है। विदित है कि इसके पहले रेमेडिसिविर और मोलनुपिरविर को मंजूरी दी जा चुकी है। 

हे.जा.स.
April 22 2022
0 33021
कोविड़रोधी दवा प्रतीकात्मक

वाशिंगटन। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने Covid-19 के इलाज के लिए बहुराष्ट्रीय दवा कंपनी फाइजर की दवा 'पैक्सलोविड' (Paxlovid) गोली के प्रयोग की मंजूरी दिया है। विदित है कि इसके पहले रेमेडिसिविर (Remdesivir) और मोलनुपिरविर (Molanupiravir) को मंजूरी दी जा चुकी है। 

डब्ल्यूएचओ ने शुक्रवार को बताया कि वह फाइजर की एंटी वायरल गोली पैक्सलोविड (Anti-Viral Pill Paxlovid) के इस्तेमाल की अनुशंसा करता है। इसे अस्पताल में भर्ती किए जाने की जोखिम वाले हल्के व मध्यम श्रेणी के कोरोना रोगियों को दिया जा सकता है। 

डब्ल्यूएचओ (WHO) ने कोरोनारोधी दवाओं की उपलब्धता और कीमतों में पारदर्शिता का अभाव को बड़ी चुनौती बताया है। संगठन का मानना है कि निम्न व मध्यम आय वर्ग के देशों के लोगों को इलाज के लिए फिर कतारों में खड़े होने के लिए विवश होना पड़ सकता है।

पैक्सलोविड (PaxLovid) के अध्ययन में पाया गया है कि इस गोली के सेवन से कोरोना संक्रमित रोगियों की अस्पताल में भर्ती होने का जोखिम 85 फीसद तक कम हो सकता है। 

डब्ल्यूएचओ (WHO) ने यह भी कहा कि फाइजर की ब्रांड नाम वाली दवाएं संगठन की पूर्व योग्यता सूची में शामिल की जाएंगी, लेकिन गुणवत्तापूर्ण स्रोतों से इनकी जेनेरिक दवाएं अब भी उपलब्ध नहीं हैं। 

जेनेरिक दवाएं (Generic Drugs) ब्रांड नाम वाली दवाओं का मूल संस्करण होती हैं या यूँ समझिए कि दवा के केमिकल नाम से बिकने वाली दवाएं जेनेरिक कहलातीं हैं। ब्रांड नाम से बिकने वाली दवाओं की अपेक्षा जेनेरिक दवाएँ बहुत कम दामों पर बाजार में मिल जातीं हैं। इससे कम व मध्यम आय वाले देशों को इलाज में सुविधा होती है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि फाइजर व दवाओं के पेटेंट पूल के बीच बहुत सीमित लाइसेंस समझौता है। इसके कारण अनेक देश जेनेरिक दवाओं से लाभ नहीं उठा पाते हैं। इसलिए डब्ल्यूएचओ ने फाइजर (Pfizer's) से मजबूती के साथ सिफारिश कर रहा है कि वह अपनी मूल्य व लाइसेंस नीति को आसान व पारदर्शी बनाए ताकि जेनेरिक दवा निर्माता भी इन दवाओं का उत्पादन कर सकें तथा सस्ती दरों पर लोगों को मुहैया करा सकें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

असुरक्षित यौन संबंध के कारण बीते 10 साल में 17 लाख से अधिक लोग एचआईवी से संक्रमित हुए

असुरक्षित यौन संबंध के कारण बीते 10 साल में 17 लाख से अधिक लोग एचआईवी से संक्रमित हुए

एस. के. राणा April 25 2022 39302

‘ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस’ से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या पिछले 10 साल में काफी कम हुई

चीन में कोरोना का तांडव, सेना उतरी मैदान में

चीन में कोरोना का तांडव, सेना उतरी मैदान में

हे.जा.स. April 06 2022 22649

चीन में आए दिन कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यहां 27 से अधिक  प्रांत कोरोना महामारी की चपेट मे

जानिये सनबाथ का तरीका, इससे बढ़ती है इम्युनिटी

जानिये सनबाथ का तरीका, इससे बढ़ती है इम्युनिटी

लेख विभाग March 19 2022 35686

सुबह थोड़ी देर धूप में बैठने से शरीर को अनेक फायदे होते हैं। सूरज की किरणें नर्वस सिस्टम को एक्टिवेट

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: विविधता में एकता के भारतीय दर्शन को प्रस्तुत करती है इस वर्ष की दिलचस्प थीम

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: विविधता में एकता के भारतीय दर्शन को प्रस्तुत करती है इस वर्ष की दिलचस्प थीम

आयशा खातून September 01 2022 116342

प्रत्येक वर्ष उचित खानपान की आदतों और पोषण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 1 सितम्बर से 7 सितम्ब

करेले का जूस सर्दियों में सेहत के लिए फायदेमंद

करेले का जूस सर्दियों में सेहत के लिए फायदेमंद

लेख विभाग December 09 2022 47669

क्या आपको पता है कि यही करेला आपको ठंड और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने में मदद करता है। वहीं इस

सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में 12.7 तो आईपीडी में 19.7 फीसदी बढ़े मरीज

सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में 12.7 तो आईपीडी में 19.7 फीसदी बढ़े मरीज

हुज़ैफ़ा अबरार August 27 2026 553

गंभीर एवं जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार देने वाली आईपीडी सेवाओं में भी उल्लेखनीय वृद

स्वास्थ्य विभाग के सभी खण्डों का होगा एकीकरण, समान नियमावली के साथ नहीं पड़ेगा वेतन-भत्ते पर फर्क

स्वास्थ्य विभाग के सभी खण्डों का होगा एकीकरण, समान नियमावली के साथ नहीं पड़ेगा वेतन-भत्ते पर फर्क

रंजीव ठाकुर September 06 2022 27791

प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मी लम्बे समय से विभिन्न विभागों के कर्मियों के एकीकरण की मांग कर रहे थे जिसमे

कद्दू खाने से होते हैं ये फायदे

कद्दू खाने से होते हैं ये फायदे

आरती तिवारी October 19 2022 31108

कद्दू का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि कद्दू में विटामिन ए,

लोहिया संस्थान देश के 16 संस्थानों में तकनीकी संसाधन केंद्र  स्थापित करने हेतु चयनित

लोहिया संस्थान देश के 16 संस्थानों में तकनीकी संसाधन केंद्र स्थापित करने हेतु चयनित

हुज़ैफ़ा अबरार July 31 2026 819

देश के केवल 16 चयनित संस्थानों में डॉ. आरएमएलआईएमएस लखनऊ का चयन होना संस्थान के लिए अत्यंत गौरव एवं

कोविड-19: प्रदेश में सुधरे संक्रमण और मौतों के मामले।

कोविड-19: प्रदेश में सुधरे संक्रमण और मौतों के मामले।

रंजीव ठाकुर July 26 2021 29324

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश में संक्रमण कम होने

Login Panel