देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मनाया अन्नप्राशन दिवस।

छह माह तक बच्चे को केवल माँ का दूध ही देना चाहिए लेकिन उसके बाद बच्चे के लिए माँ का दूध पर्याप्त नहीं होता है इसलिए माँ के दूध के साथ ऊपरी आहार बहुत जरूरी होता है ताकि बच्चा स्वस्थ रहे।

0 69440
आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मनाया अन्नप्राशन दिवस। अन्नप्राशन दिवस मनाती महिलायें।

लखनऊ। राजीव नगर, मुल्लाहीखेड़ा, सरैया, टिकारी और शांति नगर सहित जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मंगलवार को अन्नप्राशन दिवस मनाया गया। 

यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेन्द्र दुबे ने देते हुए बताया कोरोना संक्रमण के चलते आंगनबाड़ी केंद्र की गतिवधियां बाधित थीं लेकिन अब फिर से इन्हें शुरू किया गया है। पहले अन्नप्राशन दिवस माह की 20 तारीख़ को मनाया जाता था लेकिन अब यह माह के चौथे मंगलवार को मनाया जाता है। 

सरोजिनी नगर ब्लाक के मुल्लाहीखेड़ा केंद्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रिंकी ने बताया कोरोना काल के बाद अब यह गतिविधि आंगनबाड़ी केंद्र पर की जा रही है। अन्नप्राशन छह  माह की आयु पूरे कर चुके बच्चों का मनाया जाता है। हमने आज विहान नाम के बच्चे को खीर खिलाकर उसका अन्नप्राशन किया। साथ ही बच्चे की माँ और अन्य महिलाओं को अन्नप्राशन के महत्त्व के बारे में बताया कि छह माह तक बच्चे को केवल माँ का दूध ही देना चाहिए लेकिन उसके बाद बच्चे के लिए माँ का दूध पर्याप्त नहीं होता है इसलिए माँ के दूध के साथ ऊपरी आहार बहुत जरूरी होता है ताकि बच्चा स्वस्थ रहे। 

विहान की माँ प्रतिभा ने बताया आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने हम सभी महिलाओं से कहा छह माह के बाद कहीं बच्चे कमजोर न हो जायें इसलिए बच्चे को मसली हुई दाल, चावल, केला, आलू, सूजी की खीर  खिलाएं। इसमें तेल या घी भी डालें, बच्चे को थोड़ा-थोड़ा दिन में कई बार खिलाएं। इस बात का ध्यान रखें कि बच्चे को अलग बर्तन में खाने को दें। खाना खिलाने से पहले उसके हाथ अच्छे से धोएं जिस बर्तन में बच्चे को खाने को दें वह साफ़  हो।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कपल्स की ये गलतियां उन्हें बना सकती हैं मंकीपॉक्स का मरीज, रहें सावधान

कपल्स की ये गलतियां उन्हें बना सकती हैं मंकीपॉक्स का मरीज, रहें सावधान

श्वेता सिंह August 23 2022 36607

मंकीपॉक्स संक्रमण किसी को भी हो सकता है। अभी तक दुनिया में इसके जितने केस आए हैं, उनमें से अधिकतर पु

मेरठ में दो कोरोना और डेंगू का एक मरीज मिला

मेरठ में दो कोरोना और डेंगू का एक मरीज मिला

अबुज़र शेख़ October 25 2022 28043

इस सीजन में अब तक डेंगू के 55 मरीज मिल चुके हैं। 45 ठीक हो गए हैं। 591 लोगों की जांच में दो लोगों को

बरेली में लंपी वायरस की गिरफ्त में आवारा गोवंशीय

बरेली में लंपी वायरस की गिरफ्त में आवारा गोवंशीय

आरती तिवारी November 18 2022 30155

यूपी समेत कई प्रदेशों में लंपी वायरस की चपेट में आने से गोवंशीय मारे गए हैं।

जानकीपुरम ट्रामा सेंटर को मिलेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

जानकीपुरम ट्रामा सेंटर को मिलेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

आरती तिवारी July 18 2023 35641

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के मुताबिक, ट्रामा सेंटर में 24 घंटे एंबुलेंस समेत ICU और वेंटिलेटर की सुविधा

गहरी नींद से चेहरे पर नेचुरल ग्लो बना रहता है और आप खूबसूरत दिखतीं है  

गहरी नींद से चेहरे पर नेचुरल ग्लो बना रहता है और आप खूबसूरत दिखतीं है  

सौंदर्या राय March 26 2022 41557

रात की गहरी नींद आपके बालों को काला लंबा तथा आकर्षक बनाए रखने में मदद करती है। गहरी नींद लेने से चेह

कुपोषित बच्चों को गोद लेने में भी पहल करे रोटरी क्लब: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

कुपोषित बच्चों को गोद लेने में भी पहल करे रोटरी क्लब: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

रंजीव ठाकुर July 29 2022 30377

रोटरी क्लब दुनिया में एक मानवीय सेवा संगठन के रूप में विख्यात है। उन्होंने विश्व में रोटरी द्वारा कि

स्कूलों नहीं, अब समुदाय में होगी फाइलेरिया की सैपलिंग।

स्कूलों नहीं, अब समुदाय में होगी फाइलेरिया की सैपलिंग।

हुज़ैफ़ा अबरार September 07 2021 32128

लिम्फेटिक फाइलेरिया का संक्रमण आंकने के लिए अभी तक छात्र-छात्राओं का सैंपल उनके शैक्षणिक संस्थान में

कानपुर देहात में 26 मवेशी मिले लंपी वायरस से पीड़ित

कानपुर देहात में 26 मवेशी मिले लंपी वायरस से पीड़ित

श्वेता सिंह October 15 2022 28576

कानपुर देहात के ब्लॉक क्षेत्र में कस्बा समेत आठ गांवों में 26 मवेशी लंपी वायरस से पीड़ित मिले हैं। प

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला, हज़ारों लोग ले रहे सेवाओं का लाभ

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला, हज़ारों लोग ले रहे सेवाओं का लाभ

रंजीव ठाकुर May 02 2022 32344

जनपद के सभी नगरीय व ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य म

एंडोक्राइन सर्जरी विभाग ने तीन दिवसीय सर्जिकल कार्यशाला का किया आयोजन

एंडोक्राइन सर्जरी विभाग ने तीन दिवसीय सर्जिकल कार्यशाला का किया आयोजन

आरती तिवारी April 23 2023 29455

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में एंडोक्राइन सर्जरी विभाग द्वारा आयोजित एक सर्जिकल का

Login Panel