











































प्रतीकात्मक चित्र
लखनऊ। कोरोना की चौथी लहर (corona fourth wave) का खतरा आगरा (Agra) पर मंडरा रहा है। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अनुसार 10 लाख लोगों से संक्रमण के फैलाव का खतरा बताया जा रहा है।
आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO Agra) डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 18 साल से अधिक उम्र के 35 लाख लोग टीके की पहली डोज (covid first dose) ले चुके हैं। दूसरी डोज 25 लाख लोगों ने लगवाई है। 10 लाख लोग ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक दूसरी डोज नहीं लगवाई है। उन्होंने कहा कि चौथी लहर में ऐसे लोग खुद संक्रमित हो सकते हैं और बाहर घूमने पर दूसरे लोगों को भी संक्रमित कर सकते हैं।
जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी डोज (corona second dose) नहीं लगवाई है उनको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इनके टीका नहीं लगवाने पर स्वास्थ्य विभाग ने चिंता जताते हुए लोगों से भीड़ में जाने से बचने, मास्क (mask) लगाने व उचित दूरी बनाए रखने की अपील की है।
आगरा सीएमओ ने कहा कि जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) की दूसरी डोज नहीं ली, उनके परिजन उन्हें जबरन टीका लगवाएं। जिले में जनवरी 2020 में टीकाकरण (Vaccination) शुरू हुआ था। 16 महीने बाद भी 10 लाख की आबादी दूसरी खुराक से वंचित है। उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज (booster dose) भी शुरू हो गई है। जिले में 300 स्थानों पर टीकाकरण किया जा रहा है। कोरोना से बचाव के लिए टीका ही दवाई है। टीका लगवाने वाले व्यक्ति पर संक्रमण घातक प्रभाव नहीं करता।
बता दे कि आगरा में कोरोना सक्रिय मरीज (corona active patients) 36 हो गए हैं। नए मरीजों में दो ऐसे हैं जो ट्रेस नहीं हो पाए। रैपिड रिस्पांस टीम को वे घर पर नहीं मिले। सोमवार को आठ नए मरीज मिले थे।
जिलाधिकारी (DM Agra) प्रभु एन सिंह का कहना है कि कोविड प्रोटोकॉल (covid protocol) में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध जुर्माना व महामारी एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। संक्रमण बढ़ रहा है, दूसरी तरफ लापरवाही बढ़ गई है। प्रतिबंध खत्म होने के बाद लोगों ने मास्क लगाना बंद कर दिया है। इससे संक्रमण के फैलाव का खतरा अधिक है। सार्वजनिक स्थल, बाजारों में सैनिटाइजेशन नहीं होने से वायरस की आशंका है।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9744
एस. के. राणा January 20 2026 0 5936
एस. के. राणा February 01 2026 0 5929
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35624
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36106
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
आरडीआईएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘एसआईआई के संयंत्रों में स्पुतनिक वैक्सीन के पहले बैच के सितंबर में तै
अमेरिका में डॉक्टरों ने पहली बार एचआईवी संक्रमित महिला का उपचार कर उसे वायरस से मुक्त करने में सफलता
पतंजलि पहली ऐसी स्वदेशी एफएमसीजी कंपनी बन गई है, जिसने हिन्दुस्तान यूनिलीवर जैसी बड़ी वैश्विक कंप
रेटिनॉल एक एंटी-एजिंग क्रीम है जिसमें विटामिन ए कंपाउंड होता है। क्रीम में रेटिनॉल की मौजूदगी उम्र ब
दिल्ली में पिछले एक हफ्ते में डेंगू के 412 मामले सामने आए। सितंबर के महीने में कुल 693 मामले सामने आ
यह स्टिक 4 महीने में बनकर तैयार हुई है। जिससे दृष्टिहीन दिव्यांग सड़क पर बेधड़क होकर चल सकेंगे। उन्ह
जापानी इन्सेफेलाइटिस फलैवी वायरस के कारण होता हैं, जो कि मस्तिष्क के आसपास की झिल्ली को प्रभावित करत
यूपी के कई जिलों लगातार हो रही बारिश से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुलंदशहर के
केंद्र सरकार ने प्रथम चरण में कोविशिल्ड के 11 करोड़ टीके 231 करोड़ रुपये में खरीदे थे। अब SII के सा
जनपद लखनऊ के सभी सामु०स्वा०केंद्र व प्रा०स्वा०केंद्रों पर तैनात सभी फार्मासिस्टों ने 2 घंटे का कार्य

COMMENTS