देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

इंटरव्यू

कोविड अप्प्रोप्रिएट बेहेवियर, टीकाकरण और इम्युनिटी बढ़ाकर टाला जा सकता है महामारी का ख़तरा: डॉ सूर्यकांत

अगर हम कोविड अप्प्रोप्रिएट बेहेवियर जैसे मिलने पर नमस्ते करना, हाथ धुलते रहना, मास्क लगाना और दो गज़ की दूरी बनाना प्रचलन में लातें हैं, तब हो सकता है कि तीसरी लहर आयें लेकिन वह उतनी भयावह नहीं होगी जितनी दूसरी लहर थी।

हुज़ैफ़ा अबरार
June 30 2021 Updated: June 30 2021 02:24
0 41742

हुज़ैफ़ा अबरार- वैज्ञानिकों का मत है कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आनी है? आपका मत क्या है?

डॉ सूर्यकांत-  100 साल पहले जब स्पेनिश फ्लू आया था तो उसकी भी चार लहरें आयीं थीं। उससे पूरी दुनिया में करीब पाँच से दस करोड़ लोगों की मौत हुई थी। हमारे देश में भी दो करोड़ लोगों की मौत हुई थी। करीब 100 साल बाद फिर से कोरोनावायरस नाम की यह महामारी आई है। इससे दुनिया के लगभग 200 देश प्रभावित है। कई देश में तीसरी लहर आ चुकी है। हमारे देश में अभी दूसरी लहर समाप्ति की ओर अग्रसर है। तीसरी लहर आएगी। वह कितनी खतरनाक होगी, यह हमारे और आपके अगले तीन महीने के व्यवहार पर निर्भर करता है।

अगर हम कोविड अप्प्रोप्रिएट बेहेवियर जैसे मिलने पर नमस्ते करना, हाथ धुलते रहना, मास्क लगाना और दो गज़ की दूरी बनाना प्रचलन में लातें हैं, तब हो सकता है कि तीसरी लहर आयें लेकिन वह उतनी भयावह नहीं होगी जितनी दूसरी लहर थी।

तीसरी लहर का आना इस बात पर निर्भर करता है कि हम कितनी भारी मात्रा में लोगों का कोरोना रोधी टीकाकरण करवा लेते हैं। टीकाकरण देश की सत्तर अस्सी फीसदी आबादी का होना चाहिए।तब हर्ड इम्युनिटी प्राप्त की जा सकती है। तब तक हम नहीं कह सकतें कि देश कोरोना फ्री हो गया।  

 हमारे देश की आबादी 130 करोड़ है। इसमें 90 करोड़ लोगों का टीकाकरण होना आवश्यक है। इसके लिए 180 करोड़ टीके की डोज़ चाहिए। अभी 25, 26 करोड़ डोज़ लगी हैं अभी भी 160, 155 करोड़ डोज़ लगना बाकी है। भारत सरकार ने इसी वर्ष दिसम्बर तक हर्ड इम्युनिटी पूरा करने के लिए टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। लेकिन जब तक या लक्ष्य नहीं पूरा हो जाता, ख़तरा बना रहेगा। 18 वर्ष से कम की आबादी और गर्भवती महिलायों को टीकाकरण की इजाज़त नहीं मिली है। हालांकि टीकाकरण करवाने की प्रक्रिया चल रही है। 

 देखने में आ रहा है कि ग्रामीण जनता में कोरोना रोधी टीके के प्रति पर्याप्त जागरूकता नहीं आयी है। जबकि दूसरी लहर में यह आबादी भी बड़ी मात्रा में प्रभावित हुई थी। इस बड़ी आबादी का टीकाकरण एक बड़ी चुनौती है और इसका ध्यान रखना होगा। बच्चों के लिए वैक्सीन आते ही उनका टीकाकरण भी प्राथमिकता पर करना होगा। तब जाकर हम हर्ड इम्युनिटी प्राप्त कर पायेंगें और कोरोना से पार पायेंगें।

 हुज़ैफ़ा अबरार- दूसरी लहर ज्यादा घातक थी लेकिन जल्दी खत्म क्यों ख़तम हो गई?

 डॉ सूर्यकांत-  जब भी महामारी आती है तब पहली लहर में ज़्यादा फैलाव आता और लम्बे समय तक रहता है। जैसे स्पेनिश जब फ्लू आया था तो पहली लहर में उसका बहुत ज़्यादा विस्तार हुआ था। कोविड अप्प्रोप्रिएट बेहेवियर का पालन नहीं करने के कारण कोविड की दूसरी लहर आयी थी।

 दूसरी लहर के भयावह होने का कारण वायरस का बदला हुआ स्ट्रेन था। इनकी संक्रमण फैलाने की क्षमता भी बहुत ज़्यादा थी। दूसरी लहर जल्दी समाप्त होने का कारण सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबन्ध और तेज़ी से टीकाकरण थे।

हुज़ैफ़ा अबरार- कोरोना वायरस का जीवन चक्र कितना है?

डॉ सूर्यकांत- कोरोना वायरस का जीवन चक्र 28 दिन का होता है। इसके बाद यह वायरस स्वतः समाप्त हो जाता है। कोरोना की लाइफ साइकिल 28 दिन की होती है। इस दौरान यदि वायरस को नए शरीर मिलते हैं तो वह मरीज़ में संक्रमण फैलाता रहता है। यदि लोग कोविड अप्प्रोप्रिएट बेहेवियर का पालन करतें हैं। उसको जीवित शरीर नहीं मिलता है तो वायरस ख़तम हो जाएगा। ध्यान रखना चाहिए कि भीड़-भाड़ से बचे। अगले तीन महीनों में अपनी इम्युनिटी बढ़ाएं। खान-पान का ध्यान रखें। हलके ढंग से योग और एक्सरसाइज करें। फास्ट फूड आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक से बचें। घर का खाना खाएं। खाने के साथ एक फल जरूर खाएं। हरी सब्जी का इस्तेमाल करें। तला-भुना ना खाएं।

डॉक्टर और हैल्थवर्कर गाइडलाइन के अनुसार आइवरमेक्टिन लेते रहें। पानी उबालकर भाफ लेते रहें।

बच्चे घर की बनी आंटी चिप्स ले सकतें है! बाज़ार की अंकल चिप्स से परहेज़ करें। चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक्स और फ़ास्ट फ़ूड का इस्तेमाल मत करें। ज़्यादा समय कंप्यूटर पर बैठकर मत व्यतीत करें। गार्डन में भी खेलें। घर के बड़े बुज़ुर्गों का ख्याल करें। खाने में हरी सब्ज़ियां खाएं और अपनी इम्युनिटी बढ़ाएं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में दवा निर्यात ने दर्ज़ कराया 20 फीसदी का इजाफा।

चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में दवा निर्यात ने दर्ज़ कराया 20 फीसदी का इजाफा।

हे.जा.स. January 25 2021 22049

वित्तीय वर्ष 2020-21 की पहली छमाही में पिछले वर्ष 15.63 अरब डॉलर की तुलना में 18.07 अरब डॉलर का दवा

बच्चों के सिरदर्द  पर रखें नजर।

बच्चों के सिरदर्द पर रखें नजर।

लेख विभाग July 20 2021 32911

इमोशनल स्ट्रेस, कमजोर नजर के कारण हुआ आई स्ट्रेन, गलत पोश्चर के कारण पैदा हुआ पीठ दर्द भी माइग्रेन क

कोविशील्ड और कोवैक्सीन की मिक्स डोज देगी लंबे समय तक इम्यूनिटी।

कोविशील्ड और कोवैक्सीन की मिक्स डोज देगी लंबे समय तक इम्यूनिटी।

हे.जा.स. August 12 2021 23894

देश में कोविशील्ड और कोवैक्सीन की मिक्स डोज की स्टडी के लिए DCGI ने मंजूरी दे दी है। एम्स के डॉक्टर

यूपी में सरकार ने 4 कफ सिरप को लेकर किया अलर्ट

यूपी में सरकार ने 4 कफ सिरप को लेकर किया अलर्ट

आरती तिवारी October 07 2022 28720

भारत में बने कफ सीरप से अफ्रीकी देश गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के दावे पर सरकार ने सख्त रुख अपनात

केजीएमयू में पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में नए उद्घाटन और एंटरप्रेन्योरशिप कार्यक्रम आयोजित

केजीएमयू में पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में नए उद्घाटन और एंटरप्रेन्योरशिप कार्यक्रम आयोजित

रंजीव ठाकुर August 11 2022 30091

किंग जार्ज चिकित्सा विश्व विद्यालय में पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में नव निर्मित सेमिनार रूम, लाइब्रे

वैरिकोज वेन्स की समस्या ठीक करें ये जड़ी-बूटियां

वैरिकोज वेन्स की समस्या ठीक करें ये जड़ी-बूटियां

आरती तिवारी August 07 2023 21941

शरीर में रक्त प्रवाह ठीक तरह से नहीं हो पाता है तो खून एक ही जगह पर जमा हो जाता है। इसकी वजह से उस ह

बेंगलुरु में जीका वायरस ने दी दस्तक

बेंगलुरु में जीका वायरस ने दी दस्तक

विशेष संवाददाता December 14 2022 28034

स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने बताया कि पांच साल की बच्ची के जीका वायरस से संक्रमित होने के बाद एहति

रक्तदान शिविर में युवाओं ने किया रक्तदान

रक्तदान शिविर में युवाओं ने किया रक्तदान

विशेष संवाददाता March 27 2023 29051

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 132 यूनिट ब्लड डोनेट कर रक्तवीरों ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को सफल बना

आईसीएमआर-एनआईआईएच ने खून से जुड़ी बीमारियों का पता लगाने के लिए बनाया रैपिड डायग्नोस्टिक किट

आईसीएमआर-एनआईआईएच ने खून से जुड़ी बीमारियों का पता लगाने के लिए बनाया रैपिड डायग्नोस्टिक किट

एस. के. राणा April 26 2022 28439

आईसीएमआर-एनआईआईएच ने हीमोफीलिया और खून से जुड़ी बीमारियों का पता लगाने के लिए रैपिड डायग्नोस्टिक किट

वैक्सीन की बूस्टर डोज देकर ओमीक्रोन को बेअसर किया जा सकता है: नेचर जर्नल

वैक्सीन की बूस्टर डोज देकर ओमीक्रोन को बेअसर किया जा सकता है: नेचर जर्नल

हे.जा.स. January 17 2022 30979

नेचर जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार कोरोनारोधी टीके की बूस्टर खुराक ओमीक्रोन के असर को खत्म कर देत

Login Panel