











































प्रतीकात्मक
लखनऊ। देश में सामूहिक टीकाकरण कार्यक्रम के तौर पर समय-समय पर चलाए गए अभियानों की श्रेणी में कोविड टीकाकरण अभियान अब तक का सबसे तेज टीकाकरण अभियान साबित हुआ है । देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश ने भी सोमवार को सभी वयस्कों को कोविड टीके की पहली डोज लगाकर बड़ा कीर्तिमान बनाया है । पोलियो की खुराक पिलाने और बीसीजी का टीका लगाने की जो कवरेज दो दशक से अधिक समय में हासिल हो सकी, उसे इस अभियान ने साल भर में हासिल कर एक कीर्तिमान बनाया है ।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के 25 जनवरी 2022 के आंकड़ों के मुताबिक देश की 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की करीब 95 फीसद आबादी को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है, जबकि इस वर्ग के 75 फीसद आबादी का पूरी तरह टीकाकरण किया जा चुका है । एक साल पहले शुरू हुए कोविड टीकाकरण अभियान में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 166 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज प्रदान की गई है । उत्तर प्रदेश ने भी अब तक 18 साल से अधिक आयु वर्ग की 100 फीसद आबादी को टीके की पहली डोज लगाने में सफलता अर्जित की है । कई अन्य राज्यों ने भी 100 फीसद के लक्ष्य को भी प्राप्त कर लिया है । इसी माह तीन जनवरी से शुरू हुए 15 से 18 साल के किशोर-किशोरियों के कोविड टीकाकरण अभियान ने भी बहुत कम समय में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है । अब अन्य सामूहिक टीकाकरण कार्यक्रमों की बात की जाए तो पोलियो की खुराक देने का काम वर्ष 1994 में शुरू हुआ और 97 फीसद लक्षित समूह को खुराक देने का लक्ष्य वर्ष 2014 में प्राप्त हो सका । इस तरह 20 साल में यह उपलब्धि हासिल हो सकी । टीबी (बीसीजी वैक्सीन) सामूहिक टीकाकरण कार्यक्रम वर्ष 1989 में शुरू हुआ और आज 32 वर्षों में 92 फीसद कवरेज हासिल हो सकी है ।
टीकाकरण में उत्तर प्रदेश की स्थिति :
राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय घई के मुताबिक 16 जनवरी 2021 से कोरोना से लोगों को सुरक्षित बनाने के लिए शुरू किए गए कोविड टीकाकरण अभियान में प्रदेश ने भी कम समय में बड़ी उपलब्धि हासिल की है । प्रदेश में सोमवार तक 26 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी है । इसमें 18 साल से अधिक की 15.74 करोड़ आबादी को पहली डोज और 10.31 करोड़ को दूसरी डोज दी जा चुकी है । 15 से 18 साल उम्र के किशोर-किशोरियों की बात की जाए तो 95.06 लाख को पहला टीका लगाया जा चुका है और जल्द ही उनका शत-प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा । इसके अलावा 13.80 लाख को प्री काशन डोज भी लगाई जा चुकी है । डॉ. घई का कहना है कि यह बड़ी उपलब्धि सभी के सामूहिक प्रयास से ही हासिल हुई है । स्वास्थ्य विभाग के साथ ही अन्य सभी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं और लोगों की दृढ़ इच्छाशक्ति से यह कामयाबी मिली है ।
टीका लगवाएं-देश को कोरोना मुक्त बनाएं : डॉ. सूर्यकांत
किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-उत्तर प्रदेश के कोविड टीकाकरण के ब्रांड एम्बेसडर डॉ. सूर्यकांत का कहना है कि देश को जल्द से जल्द कोरोना मुक्त बनाने के लिए जरूरी है कि जितना जल्दी हो सके सभी लोग टीके की दोनों डोज जरूर लगवा लें । कोविड-19 के संक्रमण से सुरक्षित बनाने में टीका ही सबसे सुरक्षित और कारगर है । टीकाकरण के साथ जरूरी प्रोटोकाल (पाँच मंत्र) का पालन भी करें- जैसे- भीड़भाड़ में जाने से बचें, बाहर निकलें तो मास्क से नाक व मुंह को अच्छी तरह से ढककर रखें, एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाकर रखें और हाथों को साबुन-पानी से अच्छी तरह से धुलते रहें ।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 147
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 560
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 147
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9765
एस. के. राणा January 20 2026 0 5978
एस. के. राणा February 01 2026 0 5957
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5061
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35638
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
21 अगस्त को मिशन शक्ति 3.0 लॉन्च कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बटन दबाकर उनके
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समारोह की अध्यक्षता करेंगी। मद्रास विश्वविद्यालय के पूर्व कु
सीएम ने प्रदेश में 158 उप स्वास्थ्य केन्द्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में क्रमोन्नत करने, 3
लखनऊ में नीट पीजी के उमीदवारों के लिए उनके ऑफ लाईन रैपिड रिविजऩ बूटकैम्प लॉन्च के 13 दिनों के अंदर ब
कैंपस में रैगिंग को लेकर सीनियर्स छात्रों को सख्त हिदायत दिया गया है। सोमवार को एक समारोह आयोजित किय
वैश्विक स्तर पर खाद्य पदार्थों की क़ीमतों में इज़ाफा हुआ है। इस कारण अतिरिक्त 15 देशों के दो लाख, 60
वैज्ञानिकों ने बताया है कि नया डेल्टा प्लस वेरिएंट, वायरस के K417N म्यूटेशन के कारण बना है। वैज्ञानि
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते कहा कि जिन लोगों ने अभी तक टीकाकरण नहीं कराया है, वह रविवार स
आजादी के अमृत महोत्सव पर, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में लोहिया अस्पताल में बिना डोनर
यह एलर्जी स्किन के अलावा सांस की भी हो सकती हैं। सांस की बीमारियों से निपटने के लिए समय रहते अवेयर

COMMENTS