देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

कोरोना महामारी के दौरान जमा कचरा मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए खतरा

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि 2,00,000 टन से अधिक चिकित्सा अपशिष्ट दुनिया भर में कोरोना वायरस महामारी के परिणामस्वरूप जमा हो गया है।

हे.जा.स.
February 01 2022 Updated: February 02 2022 00:09
0 40877
कोरोना महामारी के दौरान जमा कचरा मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए खतरा प्रतीकात्मक

जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले चिकित्सा उपकरणों से इंसान और पर्यावरण दोनों के लिए खतरा पैदा हो रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान जमा हुए हजारों टन अतिरिक्त कचरे ने कचरा प्रबंधन प्रणाली या कचरा निपटान प्रणाली पर गंभीर दबाव डाला है। 

संयुक्त राष्ट्र निकाय का कहना है कि अतिरिक्त कचरा मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए खतरा है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि मौजूदा अपशिष्ट प्रबंधन प्रणालियों और कार्य में सुधार की जरूरत है। डब्ल्यूएचओ ने मंगलवार को कहा कि 2,00,000 टन से अधिक चिकित्सा अपशिष्ट- इसमें से अधिकांश प्लास्टिक कचरा, दुनिया भर में कोरोना वायरस महामारी के परिणामस्वरूप जमा हो गया है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि मार्च 2020 से नवंबर 2021 तक लगभग 1.5 अरब पीपीई किट का निर्माण और वितरण चिकित्सा कर्मियों की सुरक्षा के लिए किया गया था। इनका वजन लगभग 87,000 टन है।

गौर करने वाली बात यह है कि यह मात्रा केवल संयुक्त राष्ट्र की एक प्रणाली के तहत वितरित उपकरणों के लिए है जबकि वास्तविक मात्रा और संख्या इससे कहीं अधिक है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, इस उपकरण और सुरक्षात्मक किट का अधिकांश भाग कचरे का हिस्सा बन गया। इसके अलावा दुनिया भर में 14 करोड़ परीक्षण किट प्रदान की गई हैं, जिसमें 2,600 टन प्लास्टिक और 7,31,000 लीटर केमिकल अपशिष्ट जमा होने का जोखिम है। निजी इस्तेमाल के लिए फेस मास्क अनुमानों में शामिल नहीं हैं। डब्ल्यूएचओ ने पीपीई के अधिक विचारशील उपयोग, कम पैकेजिंग, इसके निर्माण में बायोडिग्रेडेबल सामग्री के इस्तेमाल और कई अन्य उपायों का आह्वान किया है जो इकट्ठा किए गए कचरे की मात्रा को कम करेंगे। 

महामारी से पहले भी डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी थी कि स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों का एक तिहाई अपने कचरे का निपटान करने में सक्षम नहीं हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड से संबंधित अतिरिक्त कचरा चिकित्साकर्मियों और लैंडफिल के आसपास रहने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य और पर्यावरणीय जोखिम पैदा करता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

यूपी में महिला स्वास्थ्यकर्मी भर्ती की मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

यूपी में महिला स्वास्थ्यकर्मी भर्ती की मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

रंजीव ठाकुर May 04 2022 26838

उत्तर प्रदेश में महिला स्वास्थ्यकर्मी भर्ती की मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जो भी उ

चिंता, घबराहट और तनाव  की समस्या बन सकती है गंभीर

चिंता, घबराहट और तनाव की समस्या बन सकती है गंभीर

लेख विभाग October 08 2022 27633

वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ रही मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने और इस बारे में लोगों क

H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखी चिट्ठी

H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखी चिट्ठी

एस. के. राणा March 12 2023 32582

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने नए वायरस को लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा

मिर्गी किसी तरह की छुआछूत या संक्रमण की बीमारी नहीं

मिर्गी किसी तरह की छुआछूत या संक्रमण की बीमारी नहीं

श्वेता सिंह November 19 2022 34172

मिर्गी रोगी के साथ समाज और परिवार के सहयोग की जरूरत होती है। ऐसा माहौल विकसित करना चाहिए कि उसका मन

सहारा हास्पिटल में जटिल सर्जरी द्वारा मरीज़ की उलटी आंतों को किया ठीक

सहारा हास्पिटल में जटिल सर्जरी द्वारा मरीज़ की उलटी आंतों को किया ठीक

हुज़ैफ़ा अबरार January 04 2022 31857

किशोर की छोटी आंतों और बड़ी आँतों की जगह बदल गयी थी। इसकी जानकारी एंडोस्कोपी, सीटी स्कैन के साथ ही लग

मानसिक स्वास्थ्य और तम्बाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम का तमन्ना संस्थान में किया गया आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य और तम्बाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम का तमन्ना संस्थान में किया गया आयोजन

विशेष संवाददाता March 19 2023 27800

तम्बाकू निषेध कार्यक्रम और तमन्ना संस्थान के संयुक्त तत्वावधान को राहवेद परिसर में एक सेमिनार का आयो

डेंगू का कहर, मच्छर मारने के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना

आरती तिवारी September 17 2022 24344

दिल्ली में मच्छरों के खात्मे के लिए छेड़ी गई जंग अब तेज हो गई है। ऐसे में इस बीमारी को फैलाने वाले म

मसालेदार भोजन और दर्द निवारक दवाइयों से बढ़ रहा अल्सर-  डॉ प्रवीण झा

मसालेदार भोजन और दर्द निवारक दवाइयों से बढ़ रहा अल्सर-  डॉ प्रवीण झा

हुज़ैफ़ा अबरार March 18 2021 45176

अल्सर से बचाव के बारे में बताते हुए कहा कि मरीजों को मिर्च मसाले और तेल वाले भोजन का इस्तेमाल कम करन

12 से 18 साल के बच्चों के लिए आया नया टीका, कोर्बिवैक्स

12 से 18 साल के बच्चों के लिए आया नया टीका, कोर्बिवैक्स

एस. के. राणा February 15 2022 31278

केंद्र सरकार को कोर्बिवैक्स टीके की पहली खेप आज मिल जाएगी। इसके साथ ही अब 12 से 18 साल के बच्चों के

चेतावनी! रूस में मिला नया बैट वायरस खोस्ता-2, इंसानों को कर सकता है संक्रमित

चेतावनी! रूस में मिला नया बैट वायरस खोस्ता-2, इंसानों को कर सकता है संक्रमित

हे.जा.स. September 25 2022 28856

कोरोना वायरस का कहर अभी खत्म नहीं हुआ है। वहीं इस बीच, रूस से खबर है कि यहां चमगादड़ों में कोरोना जै

Login Panel